लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दलीप ट्रॉफी:ईशान किशन ने 39 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा? फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज – Ishan Kishan Joins Yashasvi Jaiswal: 5 Batters To Score Double Centuries In Duleep Trophy Final

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कमबैक के बाद ईशान किशन का बल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए उन्होंने दोहरा शतक लगाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा दिया। 250 रन की तूफानी पारी के साथ ईशान अब दलीप ट्रॉफी फाइनल में यह कारनामा करने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं।

रविवार को पहले दिन का खेल खत्म होने तक शतक लगाकर नाबाद लौटे ईशान ने दूसरे दिन भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया। ईशान ने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए 250 रन बनाए, हालांकि इसके बाद वह थकान के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। ईशान ने रिटायर्ड हर्ट होने तक 301 गेंद में 27 चौके और सात छक्के की मदद से 250 रन बनाए। हालांकि, सातवां विकेट गिरने के बाद ईशान फिर से बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए और फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं।




Ishan Kishan Joins Yashasvi Jaiswal: 5 Batters to Score Double Centuries in Duleep Trophy Final

दोहरा शतक लगाने के बाद ईशान किशन
– फोटो : IANS


39 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?

इसके साथ ही ईशान किशन ने 39 साल पुराना एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 1987-88 में वेस्ट जोन की कप्तानी करते हुए अंशुमान गायकवाड़ ने फाइनल में 216 रन बनाए थे। अब ईस्ट जोन के कप्तान ईशान ने 250 रन की पारी (रिटायर्ड हर्ट) खेलकर बतौर कप्तान दोहरा शतक के मामले में गायकवाड़ की बराबरी तो की ही, पर बतौर कप्तान दलीप ट्रॉफी के फाइनल में व्यक्तिगत स्कोर के मामले में उनसे आगे निकलकर रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

ईशान किशन रिटायर्ड हर्ट हुए

ईशान किशन ने अन्य कौन से रिकॉर्ड बनाए और तोड़े?

 

  • ईशान अरुण लाल और सबा करीम के बाद ईस्ट जोन की तरफ से दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने।
  • इसके अलावा ईशान ईस्ट जोन की ओर से दलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले 31 साल में पहले बल्लेबाज भी बने हैं।
  • ईशान दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में शतक लगाने वाले ईस्ट जोन के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 
  • ईशान से पहले खिताबी मुकाबले में ईस्ट जोन के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड ऋद्धिमान साहा के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2012 के फाइनल में 170 रन बनाए थे। 
  • इसके साथ ही बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज वह दलीप ट्रॉफी के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बने हैं। 
  • उन्होंने दिनेश कार्तिक के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। कार्तिक ने साल 2010 में दलीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ जोन की ओर से खेलते हुए 183 रनों की दमदार पारी खेली थी।
  • ईशान दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर कप्तान भी हैं।
  • ईशान वनडे इंटरनेशनल और दलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
  • ईशान ओवरऑल दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने।

आइए इस लिस्ट में शामिल पांचों बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं…


Ishan Kishan Joins Yashasvi Jaiswal: 5 Batters to Score Double Centuries in Duleep Trophy Final

रमन
– फोटो : Twitter


1. रमन लांबा: 320 रन

दिल्ली के पूर्व बल्लेबाज रमन लांबा ने 1987-88 सीजन में नॉर्थ जोन के खिलाफ वेस्ट जोन की ओर से 320 रन की पारी खेली थी। वह दलीप ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाने वाले सिर्फ दो बल्लेबाजों में शामिल हैं।


Ishan Kishan Joins Yashasvi Jaiswal: 5 Batters to Score Double Centuries in Duleep Trophy Final

अंशुमान
– फोटो : Twitter


2. अंशुमान गायकवाड़: 216 रन

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और मुख्य कोच अंशुमान गायकवाड़ ने 1987-88 सीजन में नॉर्थ जोन के खिलाफ वेस्ट जोन की कप्तानी करते हुए 216 रन बनाए थे।


Ishan Kishan Joins Yashasvi Jaiswal: 5 Batters to Score Double Centuries in Duleep Trophy Final

पुजारा
– फोटो : Twitter


3. चेतेश्वर पुजारा: 256 रन*

पुजारा ने 2016-17 सीजन में इंडिया रेड के खिलाफ 256 रन की नाबाद पारी खेली थी।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Duleep Trophy Final Live:ईस्ट जोन की पहली पारी 708 रन पर समाप्त, ईशान किशन ने बनाए 270 रन – East Zone Vs South Zone Final Live Score, Duleep Trophy 2026 Final Match Live Updates Ishan Kishan, Kushagra

यूपी:एक और सिक्स लेन हाईवे का सर्वे शुरू, 50 सड़कों से जुड़ेगा नया कॉरिडोर; 500 गांवों की बदलेगी तस्वीर – Six-lane Highway Will Be Constructed From Lalganj To Barabanki New Corridor Will Connect To 50 Roads

खिलाड़ियों के चयन में होता है भेदभाव?:पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने दिया ये जवाब, किस्मत को बताया अहम – Is There Discrimination In Player Selection? Former Indian Cricketer Shikhar Dhawan Gives His Response

Delhi Building Collapse Live:दिल्ली हाईकोर्ट ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया; मृतकों के नाम आए सामने – Delhi Building Collapse Live Updates A Five-storey Building Collapsed In Delhi’s Satya Niketan Area

द बोनस मार्केट अपडेट:सेंसेक्स 382 अंक टूटा, निफ्टी भी लुढ़का; रुपया कमजोर – Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News And Updates

यूपी:बेटी बनाती थी संबंध, बाप करता था ये काम, वकील देता था साथ; थानेदार के सुसाइड में सनसनीखेज का खुलासा – Basti Sho Suicide Case Woman Allegedly Honey-trapped Sho, Father And Lawyer Helped

Leave a Comment