IPL 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया. हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, रयान रिकेल्टन के रिकॉर्ड शतक (123) से मुंबई ने 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन खराब गेंदबाजी के कारण MI इस बड़े टोटल को डिफेंड नहीं कर पाई. हार्दिक ने मैच के बाद कहा, “मुझे अपने गेंदबाजों पर पूरा भरोसा था कि वे इस टोटल को डिफेंड कर लेंगे. लेकिन हम अपनी योजनाओं को ठीक से लागू नहीं कर पाए.”
हार्दिक ने आगे कहा, “मुझे नहीं लगता कि ओस ने कोई खास भूमिका निभाई, बस उन्होंने कुछ अच्छे शॉट खेले और हमने खराब गेंदें डालीं. आज मुझे मैदान पर खेलने में बहुत मजा आया. 244 रन, मुझे अपने गेंदबाजों पर भरोसा था कि वे इस लक्ष्य को डिफेंड कर लेंगे, लेकिन हम योजनाओं को सही से लागू नहीं कर पाए. अंतिम 3 गेंदों को छोड़कर मुझे अपनी गेंदबाजी में मजा आया.”
हमारे पास ज्यादा विकल्प नहीं- पांड्या
बुधवार को हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने विकेट के कई मौके छोड़े, हालांकि कुछ थोड़े मुश्किल थे लेकिन अगर वह कैच हो जाती तो स्थिति अलग होती. हार्दिक ने कहा, “यह सीजन कुछ ऐसा ही रहा है. मौकों को आप भुनाते हो लेकिन अगर ऐसा नहीं कर पाते तो आपको दुख होता है. इस संस्करण में, हमारे पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं. मैं अपने गेंदबाजों को दोष नहीं दूंगा. एक पूरी टीम के तौर पर, हम वह प्रदर्शन नहीं कर पाए जिसके लिए मुंबई इंडियंस जानी जाती है.”
यह भी पढ़ें- रायन रिकल्टन का धमाका, MI के लिए जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज शतक, बनाया नया इतिहास
हार्दिक पांड्या ने आगे कहा, “हमारे मालिक और सपोर्ट स्टाफ बहुत जुनूनी हैं. उम्मीद है कि हम इसका समाधान निकालेंगे.” दर्शकों के समर्थन पर उन्होंने कहा, “हमने उन्हें हमारा समर्थन करने का ज्यादा मौका नहीं दिया है, फिर भी वे बहुत शानदार और लॉयल रहे हैं. दुख भी होता है जब विरोधी टीम आती है और दर्शक उनके नाम के नारे लगाने लगते हैं.”
यह भी पढ़ें- IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी समेत लिस्ट में चार भारतीय
मुंबई इंडियंस की ये 8 मैचों में छठी हार थी. टीम 4 अंक और -0.784 की नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में नौवें नंबर पर है. अब टीम अपने बचे हुए 6 मैच जीतेगी तब वे 16 अंक तक पहुंचेगी.


