लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘इतना बड़ा बवाल क्यों?’ IPL फिनाले के दिन वायरल वीडियो पर भड़कीं नुसरत भरूचा, दिया करारा जवाब

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बीते कुछ दिनों से खूब चर्चाओं में हैं. आईपीएल फाइनल के दिन नुसरत ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद उन्होंने उस वीडियो को डिलीट कर दिया. वीडियो में कुछ आवाजें सुनाई दे रही थी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी और यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे. इसी बीच अब नुसरत ने खुद इस वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई बताई है और ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया हैं. 

नुसरत ने शेयर किया वीडियो 

नुसरत ने अपने इंस्टग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं ये पोस्ट दोबारा शेयर कर रही हूं क्योंकि मैं भी जानना चाहती हूं कि मेरे पपी की आवाज को लेकर इतना बड़ा बवाल आखिर क्यों मचा दिया गया है? कुछ लोगों ने तो हद ही कर दी है. एक छोटे से पपी के रोने की आवाज को लेकर इतना विवाद खड़ा कर दिया गया और ऊपर से किसी ने मेरी तरफ से फर्जी सफाई भी जारी कर दी. तो अब आपको पूरी सच्चाई बता देती हूं… मैं अपने दोस्तों के घर पर बैठकर मैच देख रही थी. उसी बीच उनके घर का छोटा पपी रो रहा था और वही आवाजें सुनाई दे रही थीं. ये वीडियो मेरे दोस्त ने उसी समय दूसरे एंगल से रिकॉर्ड किया था, जिसमें वही आवाजें साफ सुनाई दे रही हैं.’

इतना बड़ा बवाल क्यों?' IPL फिनाले के दिन वायरल वीडियो पर भड़कीं नुसरत भरूचा, दिया करारा जवाब

ये भी पढ़ें: Pahlaj Nihalani Funeral: पहलाज निहलानी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे गोविंदा, हुए भावुक, इन स्टार्स ने भी दी श्रद्धांजलि

अफवाहों पर लगाम लगाइए…

उन्होंने आगे लिखा, ‘ये वही घर है जहां मैं मैच देख रही थी. ये वही पपी है और ये उसी रात का कुछ देर बाद का वीडियो है. मुझे पहले से ही डर था कि कहीं वही न हो जाए जो अब हो रहा है. इसलिए मुझे सलाह दी गई थी कि मैं वह वीडियो डिलीट कर दूं और मैंने ऐसा ही किया. दोस्तों, अपनी बेवजह की कल्पनाओं और अफवाहों पर लगाम लगाइए. सिर्फ मोबाइल फोन होना किसी को भी किसी को परेशान करने या उसके बारे में गलत बातें फैलाने का अधिकार नहीं देता. किसी भी चीज का गलत मतलब मत निकालिए और न ही बिना सोचे-समझे दूसरों की बातों पर भरोसा कीजिए. जिम्मेदारी से सोचिए और समझदारी से व्यवहार कीजिए.’

इतना बड़ा बवाल क्यों?' IPL फिनाले के दिन वायरल वीडियो पर भड़कीं नुसरत भरूचा, दिया करारा जवाब

नुसरत की आने वाली फिल्म 

वहीं बात करें काम की, तो नुशरत आने वाले समय में हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘छोरी 2’ में नजर आने वाली है, जिसका निर्देशन विशाल फुरिया कर रहे हैं. इसके अलावा वो ‘बन टिक्की’ फिल्म में नजर आएंगी, जिसका निर्माण मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन हाउस में किया जाएगा. इसमें नुसरत के साथ जीनत अमान और अभय देओल नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें: ‘हम जैसों को गरीबी से उठाकर…’, पहलाज निहलानी के निधन पर भावुक हुए गोविंदा, दिया फर्स्ट रिएक्शन



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

December 2026 Theatre Release: शाहरुख खान की ‘किंग’ से लेकर प्रभास की ‘फौजी’ तक, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने दिसंबर में आ रही ये 5 बड़ी फिल्में

‘आवारापन 2’ से प्लेबैक सिंगिंग में कमबैक नहीं कर रहे अरिजीत सिंह, टीम ने अफवाहों पर लगाया विराम

प्रियंका चोपड़ा से बिपाशा बसु तक, सांवले रंग की वजह से इन एक्ट्रेसेस को झेलनी पड़ी मुश्किलें

‘पार्टियों में जाओ, लाइमलाइट में रहो…’, तुषार कपूर ने बताया स्टार किड होने की वजह से झेला प्रेशर

अमिताभ बच्चन को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन खतरनाक हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!

Kartik Aaryan Wins National Award: नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद बाबा महाकाल के दर पहुंचे कार्तिक आर्यन, नंदी हॉल में भक्ति में लीन आए नजर

Leave a Comment