लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Gt Vs Mi Live Score:मुंबई को दूसरा झटका, डिकॉक 13 रन बनाकर आउट; रबाडा को मिली एक और सफलता – Mi Vs Gt Ipl Live Score: Mumbai Indians Vs Gujarat Titans Today Match Scorecard Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

07:50 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: मुंबई को दूसरा झटका

मुंबई को दूसरा झटका भी रबाडा ने दिया। उन्होंने डिकॉक को अपना शिकार बनाया। वह 13 रन बना पाए। अब नमन धीर का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए हैं।

07:38 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: मुंबई को पहला झटका

मुंबई को पहला झटका रबाडा ने दिया। उन्होंने डेब्यूटेंट दानिश मालेवर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। अब डिकॉक का साथ देने नमन धीर आए हैं।

07:30 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: मुंबई की पारी शुरू

मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। क्विंटन डिकॉक और दानिश मालेवर क्रीज पर मौजूद हैं।

07:06 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस: दानिश मालेवार, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: राज बावा, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार।

07:02 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: गुजरात ने मुंबई के खिलाफ जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में टाइटंस बिना किसी बदलाव के उतरी है। वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि दानिश मालेवर और कृष भगत डेब्यू करेंगे। रोहित शर्मा फिलहाल चोट से उबर रहे हैं।

06:30 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: दो-तीन खिलाड़ियों पर निर्भर है गुजरात

इसके विपरीत गुजरात टाइटंस ने अपनी समस्याओं के बावजूद जीत हासिल करने के तरीके खोज लिए हैं। उसकी बल्लेबाजी अभी भी शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर काफी हद तक निर्भर है, जिसमें कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर ही अधिकतर रन बनाने का जिम्मा संभालते हैं। ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाज अभी तक विश्वसनीय प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। गेंदबाजी की बात करें तो गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा कई बार महंगे साबित हुए हैं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है।

06:29 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: क्यों खराब रहा है मुंबई का प्रदर्शन?

  • भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस के मध्यक्रम के मुख्य आधार रहे हैं लेकिन यह दोनों ही अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। 
  • सूर्यकुमार ने भले ही एक अर्धशतक लगाया है लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है। 
  • दूसरी तरफ तिलक बेहद खराब फॉर्म में हैं और पांच पारियों में सिर्फ 43 रन ही बना पाए हैं।
  • कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन भी कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने चार मैचों में सिर्फ 81 रन बनाए हैं, जिससे मुंबई की बल्लेबाजी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
  • मुंबई की समस्या केवल बल्लेबाजी तक ही सीमित नहीं है बल्कि उसके गेंदबाज भी नहीं चल पा रहे हैं। 
  • तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी तक विकेट नहीं ले पाना उसके लिए बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने भले ही किफायती गेंदबाजी की है लेकिन बल्लेबाज उनके सामने जोखिम लेने से बचते हुए उन्हें आसानी से खेल रहे हैं।

06:29 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति

गुजरात टाइटंस ने अपने अभियान की शुरुआत लगातार दो हार के साथ की थी, लेकिन उसके बाद उसने लगातार तीन मैच जीत कर लय हासिल कर ली है और वह तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। इसके बिल्कुल विपरीत मुंबई ने अपने पहले मैच में जीत के साथ शुरुआत की, लेकिन उसके बाद से उसका प्रदर्शन खराब होता चला गया है। उसे लगातार चार हार का सामना करना पड़ा है और उनकी हार का अंतर बहुत बड़ा रहा है, जिससे वह 10वें स्थान पर खिसक गया है।

06:27 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: गुजरात और मुंबई के बीच टक्कर

अंक तालिका में सबसे नीचे चल रही पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना सोमवार को आईपीएल 2026 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस से होगा। मुंबई की तुलना में गुजरात का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पिछले मैच में रोहित शर्मा और मिचेल सैंटनर चोट के कारण नहीं खेले थे, लेकिन गुजरात के खिलाफ मैच से पहले मुंबई के गेंदबाजी कोच पारस म्हांब्रे ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि ये दोनों खिलाड़ी अब फिट हैं और मैच के लिए उपलब्ध हैं। 

06:24 PM, 20-Apr-2026

GT vs MI Live Score: मुंबई को दूसरा झटका, डिकॉक 13 रन बनाकर आउट; रबाडा को मिली एक और सफलता

IPL Live Cricket Score, MI vs GT Indian Premier League 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई की नजरें लय में वापसी पर होंगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक्सप्लेनर:जमीन से आसमान तक ब्रिक्स के दौरान कैसा है सुरक्षा घेरा, पुतिन-जिनपिंग के लिए क्या हैं खास इंतजाम? – Explainer: How Tight Is Brics Security? What Special Arrangements Are In Place For Putin And Xi?

दिल्ली में चलीं गोलियां:कैफे के बाहर दो नकाबपोशों ने की 15 राउंड फायरिंग, दो घायल; चश्मदीद ने सुनाई पूरी घटना – Two Masked Assailants Arriving On Scooter Fired 15 Rounds In Karawal Nagar Injuring Two People

इंदौर:मेंहदी भी नहीं छूटी और फांसी लगा ली, शादी के बाद ही शुरू हो टॉर्चर, मौत के बाद ससुराल वाले फरार – Indore-dowry-death-case-malharganj-shivani-maurya-investigation

कान्हा टाइगर रिजर्व:ड्यूटी पर तैनात 16 हाथियों को सात दिन की ‘छुट्टी’, मालिश-खेल के साथ मिलेगा खास आहार – Kanha Tiger Reserve Elephants Seven Day Rejuvenation Camp

आस्था या चमत्कार :खड़े हनुमान मंदिर के बाहर पहुंचा लंगूरों का झुंड, श्रद्धालुओं में कौतूहल बढ़ा; देखें वीडियो – Ujjain: Faith Or Miracle? Langur Troop Suddenly Arrives Outside Khade Hanuman Temple, Curiosity Grows

पीजी मेडिकल-डेंटल छात्रों के लिए खुशखबरी:बिहार सरकार ने बढ़ाया मासिक वजीफा, पहले साल में मिलेंगे इतने रुपये – Bihar Pg Medical Stipend 2026 Increased: First Year Rs 92,800, Check New Rates

Leave a Comment