लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ थोड़ा सस्ता, चांदी में भी गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें क्या हैं 28 मई 2026 के ताजा रेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए आज थोड़ी राहत की खबर है. 28 मई 2026 को सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है. पिछले कुछ दिनों से लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहे सोने और चांदी के दाम अब थोड़ा नरम पड़े हैं. डॉलर मजबूत होने की वजह से सोना-चांदी दबाव में है. हालांकि, मिडिल ईस्ट तनाव और वैश्विक अनिश्चितता की वजह से बाजार में अब भी काफी उतार- चढ़ाव बना हुआ है. 

आज क्या हैं सोने के ताजा रेट?

आज भारत में 24 कैरेट सोना करीब 1,59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं 22 कैरेट गोल्ड करीब 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है. शादी सीजन और निवेश की मांग की वजह से सोना अभी भी काफी बढ़त पर है. हालांकि, पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज कीमतों में हल्की नरमी जरूर दिखी है.

आपके शहर में कितना सस्ता हुआ 14 और 19 किलो का सिलेंडर? जानें एलपीजी सिलेंडर का आज का ताजा रेट

चांदी में भी आई गिरावट

चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट दर्ज की गई है. देश में सिल्वर का रेट करीब 2,84,900 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है. कल के मुकाबले इसमें करीब 100 रुपये की कमी आई है. पिछले कुछ महीनों में चांदी ने निवेशकों को काफी मजबूत रिटर्न दिया है. मई महीने में ही चांदी करीब 11 प्रतिशत से ज्यादा महंगी हो चुकी है. 

28 मई 2026: शहर अनुसार गोल्ड-सिल्वर रेट लिस्ट- 

शहर 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) चांदी (1 किलो)
दिल्ली   ₹1,46,100   ₹1,59,380     ₹2,84,900
मुंबई           ₹1,46,100     ₹1,59,380 ₹2,84,900
पटना ₹1,46,300 ₹1,59,600  ₹2,85,000    
लखनऊ   ₹1,46,250 ₹1,59,500   ₹2,85,000
जयपुर   ₹1,46,200  ₹1,59,450 ₹2,84,900 
कोलकाता  ₹1,46,100 ₹1,59,380 ₹2,84,900 
चेन्नई ₹1,47,800 ₹1,60,900 ₹2,89,900 
हैदराबाद ₹1,47,500 ₹1,60,500 ₹2,89,900 
बेंगलुरु ₹1,46,100 ₹1,59,380  ₹2,85,100

क्यों बदलते रहते हैं दाम?

सोना और चांदी की कीमतें हर दिन बदलती हैं. इसके पीछे कई वजहें होती हैं जैसे डॉलर और रुपये की चाल, अंतरराष्ट्रीय बाजार, कच्चे तेल की कीमतें, ब्याज दरें
वैश्विक तनाव और युद्ध जैसे हालात. जब दुनिया में ऐसी उथल- पुथल मचती है तब लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की तरफ भागते हैं. इसी वजह से पिछले कुछ महीनों में सोने में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है.

सैलरी-DA हाइक पर सबसे बड़ा अपडेट, 8वें वेतन आयोग को लेकर इस दिन कर्मचारियों के साथ होगी महाबैठक

क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा?

मार्केट एक्सपर्ट्स की माने तो लंबी समय तक निवेश करने वाले निवेशकों के लिए सोना अब भी मजबूत ऑप्शन है. हालांकि, कीमतें काफी ऊपर हैं, इसलिए छोटी-छोटी खरीदारी करना बेहतर माना जा रहा है. वहीं, चांदी के रेट भी पहले से काफी भागे हैं और इसमें आगे भी तेजी की संभावना जताई जा रही है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Petrol-Diesel Price: बीते 15 दिनों में पड़ोसी देशों में कितने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, भारत में कितना हुआ महंगा

क्या है रेट्रो जीएसटी, क्यों ऑनलाइन गेमिंग कंपनी से सरकार वसूल रही 10 साल का बकाया टैक्स?

चारधाम जा रहे हैं तो सावधान! ढीली हो रही श्रद्धालुओं की जेब, पेट्रोल-डीजल के साथ होटल और टैक्सी भी हुई महंगी

DK Shivakumar Net worth: कलाई में रोलेक्स-करोड़ों की जमीन, अरबों के मालिक हैं कर्नाटक के होने वाले सीएम डीके शिवकुमार, जानें नेटवर्थ

Siddaramaiah Net Worth: देश के तीसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री थे सिद्धारमैया, अमीरी में भी और कर्ज में भी आगे, जानें नेट वर्थ

Inflation: पेट्रोल- डीजल के बाद मुंबई में महंगी हुईं सब्जियां, Heatwave का भी है इसमें बड़ा हाथ, जानें कैसे

Leave a Comment