लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Gold Price: तुरंत खरीद लो सोना, कुछ महीनों में बढ़ने वाले हैं दाम, 40% का होगा इजाफा- रिपोर्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Gold Price Hike: सोने की कीमतों में आए दिन उतार- चढ़ाव तो देखने को मिलता ही रहता है. पिछले कुछ दिनों में ही सोने की कीमतों में हल्का- फुल्का उतार चढ़ाव देखने को मिला था. हालांकि ये फर्क इतजा ज्यादा नहीं था कि लोगों को परेशान कर दे. लेकिन अब जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं वो आपको थोड़ा सा परेशान कर सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो सोने की कीमतों में आने वाले दिनों में तगड़ा उछाल आने वाला है.

बढ़ेगी सोने की कीमतें!
दरअसल हाल ही में मनी कंट्रोल ने जेपी मोरगन बैंक की रिपोर्ट्स शेयर की हैं. इन रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सोने की कीमतें जल्दी ही बढ़ने वाली हैं. इन रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2026 की चौथी तिमाही तक सोने कीमतों में करीब 6 हजार डॉलर प्रति औंस के हिसाब से इजाफा हो सकता है. इतना ही नहीं साल 2027 के आखिर तक आते- आते सोने की कीमतों में 6,300 डॉलर प्रति औंस तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन कौन करता है ज्यादा शॉपिंग, महलिाएं या पुरुष? नई रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

फिलहाल सोने की कीमतों और इसके स्तर को देखा जाए तो आने वाले कुछ महीनों में सोने की कीमतों में करीब 40% की बढ़ोतरी हो सकती है. आम जनता के लिए ये बात थोड़ी परेशान करने वाली हो सकती है. खासतौर से भारतीयों के लिए, क्योंकि यहां पर सोने को केवल धातु नहीं माना जाता है बल्कि इमोशंस के साथ भी ये जुड़ा है. हर तीज- त्यौहार पर सोना खरीदा जाता है. कीमत बढ़ने से हो सकता है खरीद में भी थोड़ी कमी आए.

महंगाई बढ़ी पर सोने के भाव नहीं
बता दें कि फरवरी के बाद से जब से ईरान और यूएस के बीच युद्ध शुरू हुआ था, तभी से देश की अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गई थी. देश में पेट्रोल- डीजल के दामों में बढ़ोतरी के साथ ही महंगाई की मार लोगों ने झेली थी. हलांकि इस महंगाई का खासा असर सोने की कीमतों पर नहीं देखा गया. जिस हिसाब से सोने की कीमतों में इजाफा लोगों ने सोचा था वैसा नहीं हुआ. हां लेकिन हल्की- फुल्की हलचल तो सराफा बाजार में देखी ही गई थी. 

ये भी पढ़ें: Hormuz: LPG सिलेंडर पर बड़ी खुशखबरी, होर्मुज से भारत रवाना हुए 40 टैंकर, आ रहा रसोई गैस वाला जहाज

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment