लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Gold News: सोना बेचकर अपना सारा पैसा बैंक में जमा करें, PM मोदी ने महिलाओं से की अपील? जानें PIB ने क्या बताया

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

PM Modi Gold Selling Appeal: कुछ समय पहले पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान भारत की जनता से अपील की थी कि, लोग फिलहाल की स्थिति को देखते हुए सोना कुछ दिन ना खरीदें. वहीं अब एक खबर और तेजी से वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि पीएम मोदी ने अपील की है कि महिलाएं अपना सोना बेचकर पैसों को बैंक में जमा कर दें. क्या आपने भी ऐसा ही कुछ सुना है?

अगर आपने भी ऐसी कोई खबर सुनी या देखी है तो पहले यहां इसकी सच्चाई जान लें.

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price: डीजल पर 30 रुपए, पेट्रोल पर 6 रुपए का नुकसान, सरकार के ताजा बयान ने बढ़ा दी टेंशन

क्या है पूरी खबर?
दरअसल PIB फैक्ट चेक के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है. जिसमें लिखा है, ‘ये समय सोना खरीदने का नहीं है बल्कि ये समय माताओं और बहनों के त्याग का है माताओं और बहनों से अपील है कि सोना बेचकर सारा पैसा अपने बैंक में जमा करवाएं.’ इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगी है और उनका नाम भी लिखा है. इस फोटो के साथ पीआईबी ने लिखा है, ‘प्रधानमंत्री द्वारा सोना बेचने से संबंधित ऐसी कोई अपील नहीं की गई है.’

PIB फैक्ट चेक ने बताया गलत
पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. इस फैक्ट चेक में बताया गया है कि ‘ये क्लेम पूरी तरह से फेक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी कोई अपील नहीं की है. प्रधानमंत्री ने लोगों से ग्लोबल सिचुएशन को देखते हुए अपील की थी कि वो सोना खरीदने से फिलहाल बचें.’ इसके साथ ही उन्होंने असली अपील की एक प्रेस रिलीज भी शेयर की है.

इसके अलावा पीआईबी फैक्ट चेक ने ऐसी खबरों पर यकीन करने से मना किया है. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है कि, ऐसी किसी भी गलत जानकारी पर भरोसा ना करें बल्कि ऑफिशियल सोर्सेज के जरिए कंफर्म कर लें उसके बाद ही भरोसा करें. इसके अलावा PIB का व्हॉट्सएप, जीमेल और कॉन्टेक्ट भी शेयर किया है और कहा है कि किसी भी जानकारी को यहां पर कंफर्म कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Smart Prepaid Meter: यूपी में प्रीपेड मीटर का नया दौर, करोड़ों घरों में लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, 3000 करोड़ खर्च करेंगे अडानी



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment