लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Gold News: सोना क्यों बटोर रहा है चीन, अब खरीदा 3.4 लाख करोड़ का गोल्ड, क्या आने वाला है आर्थिक संकट?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Gold Collection: इन दिनों वैश्विक स्तर पर हालात कैसे हैं, ये तो सभी जानते हैं. ईरान और यूएस के बीच चल रहे युद्ध के कारण सभी देशों की अर्थव्यवस्था इस समय डगमगाई हुई है. आने वाले दिनों के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि क्या होने वाला है. इसी बीच किसी भी अन्य देश की गतिविधियों पर भी लोगों की नजर है. जैसे हाल ही में चीन में सोना रिजर्व किया जा रहा है, लेकिन आखिर ऐसा क्यों? आइये जानते हैं.

गोल्ड रिजर्व कर रहा चीन
दरअसल चीन का केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBoC) लगातार 19वें महीने अपने सोने के भंडार में बढ़ोतरी कर रहा है. मई 2026 में बैंक ने करीब 10 टन सोना खरीदा, जिससे चीन का कुल आधिकारिक गोल्ड रिजर्व बढ़कर 2,331.5 टन हो गया है. साथ ही, चीन का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) भी बढ़कर 3.44 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है. जो अप्रैल के मुकाबले 31.7 अरब डॉलर ज्यादा है. ये नवंबर 2015 के बाद विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे ऊंचा स्तर है. पिछले 10 महीनों से चीन का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार 3.3 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: Aviation News: हवाई सफर पर ब्रेक! अचानक क्यों बंद हो रही हैं डोमेस्टिक फ्लाइट्स, उड़ानों में कटौती का कारण क्या?

क्यों बढ़ रहा चीन का विदेशी मुद्रा भंडार?
चीन के विदेशी मुद्रा नियामक SAFE के मुताबिक, मजबूत अमेरिकी डॉलर और ग्लोबल एसेट्स की बढ़ती कीमतों ने इसमें मदद की है. वहीं चीन के मजबूत निर्यात भी विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ने की बड़ी वजह हैं. जनवरी से अप्रैल 2026 के दौरान चीन का कुल विदेशी व्यापार लगभग 15% से बढ़कर 2.39 ट्रिलियन डॉलर हो गया.

हालांकि, दूसरी ओर चीन में सोने की मांग में ठंडक के संकेत दिखाई दे रहे हैं. पिछले एक महीने में 14 गोल्ड ETF से करीब 1.48 अरब डॉलर निकाला गया है. पहले निवेशकों के बीच गिरावट आने पर सोना खरीदने की रणनीति लोकप्रिय थी, लेकिन अब कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण इस सोच पर मतभेद बढ़ रहे हैं.

शेयरों में आई तेज गिरावट
इतना ही नहीं हांगकांग में लिस्टेड कई चीनी गोल्ड कंपनियों के शेयरों में भी तेजी से गिरावट देखी गई है. वहीं, शंघाई गोल्ड एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक मई में सोने की निकासी घटकर 63.5 टन रह गई, जो फरवरी 2020 के बाद का सबसे निचला स्तर है और मार्च के मुकाबले लगभग आधी है.

ये भी पढ़ें: Gold Price: भारत में बढ़ते दामों के बीच जानें किन देशों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, क्यों है ये अंतर

क्या बढ़ने वाला है आर्थिक संकट?
चीन के इस कदम को देखते हुए लगता है कि आने वाला समय थोड़ा और मुश्किल हो सकता है. मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण महंगाई तो बढ़ ही रही है, लेकिन चीन के इस कदम लगता है कि कोई आर्थिक संकट भी आने वाले समय में देखने को मिलेगा, जिसके लिए चीन की तरफ से तैयारी की जा रही है. हालांकि इसे लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं है लेकिन हाातों को देखते हुए यही कयास लगाए जा रहे हैं.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment