लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आज का राशिफल:इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, मनचाही नौकरी का आ सकता है प्रस्ताव – Today Prediction Horoscope Of 18 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Rashifal 18 September 2026: आज 18 सितंबर 2026 का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए नई उम्मीद और अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर या नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं, कुछ राशि वालों को कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं 18 सितंबर 2026 का आज का राशिफल।





Today Prediction Horoscope of 18 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का राशिफल
– फोटो : Amar Ujala


मेष राशि

आज आपके भीतर ऊर्जा और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहेगी। मुश्किल से मुश्किल काम को भी पूरे जोश और फोकस के साथ पूरा करने का जज्बा रहेगा और आपकी मेहनत दूसरों का ध्यान खींचेगी। हालांकि, उत्साह में आकर किसी को ऐसी बात न कह दें जो रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर दे। पैसों को लेकर जरूरत से ज्यादा सोच-विचार करने के बजाय व्यावहारिक नजरिया रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी उत्पादकता शानदार रहेगी और जिम्मेदारी वाला काम भी आसानी से संभाल लेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन आज न तो किसी को बड़ा कर्ज दें और न ही नया लोन लेने की जल्दबाजी करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और शारीरिक ऊर्जा को व्यायाम, खेल या वर्कआउट में लगाना लाभकारी होगा। हल्का और पौष्टिक भोजन लें। 


Today Prediction Horoscope of 18 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का राशिफल
– फोटो : Amar Ujala


वृषभ राशि

आज आपकी समझदारी, आकर्षण और रचनात्मक सोच आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाएगी। दिमाग में आने वाले नए विचार दोस्तों और कार्यक्षेत्र में आपको चर्चा का केंद्र बना सकते हैं। हालांकि अपनी बात को सही साबित करने की जिद से बचें, क्योंकि मन की बेचैनी आपकी नींद भी प्रभावित कर सकती है। ऑफिस में आपके काम करने के तरीके और बातचीत से वरिष्ठ तथा सहकर्मी प्रभावित होंगे। मुश्किल प्रोजेक्ट को भी आप अपनी नई सोच से संभाल पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन शानदार है और अचानक धन लाभ या पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। बस काम के बीच खुद को जरूरत से ज्यादा न थकाएं। शाम को कुछ समय ध्यान और विश्राम के लिए जरूर निकालें। 


Today Prediction Horoscope of 18 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का राशिफल
– फोटो : Amar Ujala


मिथुन राशि

आज आपका आकर्षण और प्रभाव लोगों को सहज ही अपनी ओर खींचेगा। दोस्तों, बड़े भाई-बहनों और पेशेवर संपर्कों से आपको अच्छा सहयोग मिल सकता है। हालांकि मानसिक तनाव और अनावश्यक खर्च मन को परेशान कर सकते हैं, इसलिए दूसरों के दबाव में आकर कोई बड़ा वादा या आर्थिक प्रतिबद्धता न करें। करियर में आज पर्दे के पीछे रहकर मेहनत करना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा। आपकी चुपचाप की गई तैयारी आगे चलकर बड़ा परिणाम दे सकती है। व्यापार से आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन अचानक कुछ छिपे हुए खर्च सामने आ सकते हैं। जोखिम भरे निवेश से दूरी रखें। दिमाग को आराम देने के लिए रात में सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप से दूरी बनाना अच्छा रहेगा। 


Today Prediction Horoscope of 18 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का राशिफल
– फोटो : Amar Ujala


कर्क राशि

आज आपकी बातचीत का अंदाज और समझदारी सामाजिक तथा व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में आपको आगे ले जाएगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम या योजना शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। करियर में नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी और कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। छोटी व्यावसायिक यात्रा के भी योग बन सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन लाभकारी है। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं और पुराने निवेश से भी फायदा मिलने की उम्मीद है, लेकिन धन के लेन-देन में पूरी पारदर्शिता रखें। सुख-सुविधाओं पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचना होगा। स्वास्थ्य में ऊर्जा अच्छी रहेगी, फिर भी काम के बीच छोटे ब्रेक लेते रहें और पर्याप्त पानी पिएं। 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूजीसी-नेट 2026:फाइनल आंसर-की जारी, अंग्रेजी-कॉमर्स-सोशियोलॉजी के अभ्यर्थी ऐसे करें चेक – Ugc Net June 2026 Final Answer Key English Commerce Sociology

तीन राज्यों में अलर्ट:जम्मू से हटे तो अगला ठौर खोज रहे रोहिंग्या, अब दूसरे राज्यों में बसने की फिराक में – Rohingyas Leaving Jammu Are Searching For Their Next Destination

आज का शब्द:खड्ग और विमल राजस्थानी की कविता- धरती को स्वर्ग बना मानव ! – Aaj Ka Shabd Khadg Vimal Rajsthani Ki Kavita Dharti Ko Swarg Bana Manav

पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन:शुभकामनाओं के लिए जताया आभार, कहा- लोगों का प्रेम देता है सेवा की नई ऊर्जा – Pm Modi Thanks People For Birthday Wishes, Says Their Affection Gives Him New Energy

डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर ₹1.12 करोड़ ठगे:आईआईटी ग्रेजुएट और बैंक मैनेजर समेत छह गिरफ्तार, क्या है मामला? – Mumbai Digital Arrest Fraud Rs 1-12 Crore Six Arrested

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव आज:20 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे डेढ़ लाख छात्र, कल मतगणना – Delhi University Students’ Union Elections Today.

Leave a Comment