लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

G-7 समिट के दौरान फ्रांस में डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे PM मोदी, जानें नेतन्याहू जाएंगे या नहीं?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जी7 शिखर में पीएम मोदी से मिलेंगे।
  • ट्रंप मध्य पूर्व नेताओं संग भी द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
  • जी7 में होर्मुज, आर्थिक वृद्धि, आपूर्ति श्रृंखला पर चर्चा।
  • ट्रंप यूक्रेन राष्ट्रपति संग निवेश साझेदारी सत्र में होंगे।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस में आयोजित होने वाली जी-7 देशों के शिखर सम्मेलन (G7 Summit) के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले हैं. अमेरिकी व्हाइट हाउस ने इस बात की जानकारी साझा की है. इसके साथ ही, एक अमेरिकी अधिकारी ने यह भी बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मंगलवार (16 जून, 2026) को G7 समिट के दौरान कतर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और मिस्र के नेताओं के साथ भी अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. हालांकि, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के इसमें शामिल होने की उम्मीद नहीं है. 

अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप G7 शिखर सम्मेलन से इतर मध्य पूर्व के नेताओं के साथ भी एक शिखर बैठक करेंगे. AP की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रंप G7 बैठक में सहयोगी देशों के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से बारूदी सुरंगें हटाने की कोशिशों को लेकर भी चर्चा करेंगे. 

जी-7 साझेदारों के साथ किन मुद्दों पर चर्चा करेंगे ट्रंप?

अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप जी-7 देशों के नेताओं के साथ साझा महत्व के प्रमुख मुद्दों पर गंभीर और विस्तृत चर्चा करेंगे. इनमें आर्थिक वृद्धि और विकास, सप्लाई चेन की मजबूती, अवैध इमिग्रेशन और एआई शामिल हैं. इसके साथ, राष्ट्रपति ट्रंप जी-7 साझेदारों के साथ मिलकर महत्वपूर्ण मिनरल्स की सप्लाई चेन को ज्यादा मजबूत बनाने, आर्थिक सुरक्षा को बढ़ावा देने और ड्रग्स तस्करी के खिलाफ कोशिशों को मजबूत करने पर भी काम करेंगे. 

आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए करेंगे बैठक

राष्ट्रपति ट्रंप जी-7 नेताओं के साथ-साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ एक वर्किंग सेशन में भाग लेंगे. इसके बाद इंटरनेशनल इंवेस्टमेंट पार्टनरशिप्स पर जी-7 नेताओं और जी-7 आउटरीच पार्टनरों के साथ एक वर्किंग सेशन में हिस्सा लेंगे. इसके अलावा, बुधवार (17 जून, 2026) की सुबह राष्ट्रपति ट्रंप आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के मुद्दे पर जी-7 नेताओं और आउटरीच पार्टनरों के साथ एक अतिरिक्त वर्किंग सेशन में हिस्सा लेंगे. 

यह भी पढे़ःं ‘कमर्शियल जहाजों पर कार्रवाई उचित नहीं’, एस जयशंकर ने ओमान की खाड़ी में तीन भारतीयों की मौत पर मार्को रुबियो को सुनाया

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान और अमेरिका के बीच डील में किन मुद्दों पर बनी सहमति? डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूक्लियर हथियार को लेकर ये बताया

PoK ने मांगी पाकिस्तान से आजादी, सड़कों पर आंदोलन तेज, प्रदर्शनकारियों ने शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को बताया आतंकी

‘अगले 24 घंटे में डील फाइनल’, पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, समझौते के लिए तैयार अमेरिका-ईरान?

चार महीने के बाद ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक की तारीख तय, जानें पूरा शेड्यूल

चलते प्लेन पर अचानक गिरी बिजली, श्रीलंका में टला बड़ा विमान हादसा, कैसे पायलट ने बचाई 200 लोगों की जान?

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,

Leave a Comment