अमेरिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जी-20 समिट 2026 में शामिल होने के लिए अमेरिका आने का आमंत्रण दिया है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन को दिसंबर में मियामी में होने वाले वर्ल्ड लीडर्स के जी-20 समिट में शामिल होने के लिए बुलाया है.
रूबियो ने बताया, हमने राष्ट्रपति पुतिन को जी-20 में बुलाया है. हमे लगता है कि यह उनके लिए न सिर्फ राष्ट्रपति के साथ , बल्कि दुनिया के दूसरे नेताओं के साथ बातचीत करने का मौका है. हमें उम्मीद है कि वे यह निमंत्रण को स्वीकार करेंगे.
इंटरनेशनल सिस्टम अच्छे हालत में नहीं
रुबियो ने अपने बयान में आगे कहा है कि अभी इंटरनेशनल सिस्टम अच्छी हालत में नहीं है. अगर हमारे पास एक काम करने वाला इंटरनेशनल सिस्टम होता तो बहुत अच्छा होता. उदाहरण के लिए थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जंग हुई, या भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित टकराव या फिर रवांडा में डीआरसी में जो हो रहा है, या सूडान में जो हो रहा है, या ईरान के साथ स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में जो हो रहा है, उनसे निपट सकता है. ऐसा लगता है कि हमारे पास कोई ऐसा काम करने वाला सिस्टम नहीं है, जो इन मुद्दों को हल कर सके. इसके न होने पर देश अपने राष्ट्रीय हितों के हिसाब से काम करेंगे. हम कभी भी इंटरनेशनल ऑर्डर को अमेरिका के हितों से ऊपर नहीं रखेंगे.
अमेरिका कर रहा इस बार जी-20 की मेजबानी
इस बार का जी-20 सम्मेलन अमेरिका के मियामी में हो रहा है. इसकी अध्यक्षा वर्तमान में यूनाइटेड स्टेट्स जी-20 प्रेसीडेंसी के पास है. साल 2025 का जी-20 शिखर सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुआ था. यह अफ्रीकी महाद्वीप पर आयोजित होने वाला पहला सम्मेलन था. अगले साल यानी 2027 में जी-20 की मेजबानी यूके यानी ब्रिटेन द्वारा की जाएगी.
ये भी पढ़ें…
UNGA में ईरान के राष्ट्रपति का ट्रंप पर पलटवार, बोले- ‘हम खुद आतंकवाद..’


