लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

EV Subsidy: ईवी खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी, सरकार का ऐलान, आधी कीमत में घर लाएं बाइक

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

EV Subsidy News: अगर आप इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. गोवा सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा ऐलान किया है. नई योजना के तहत लाइसेंसधारी बाइक टैक्सी और ऑटो-रिक्शा चालकों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 50% तक सब्सिडी देने की तैयारी की जा रही है. यहां से आप इसके बारे में डिटेल में जान सकते हैं.  

किन्हें मिलेगा सब्सिडी?
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि इस प्रस्तावित योजना के तहत ये सब्सिडी आम लोगों के लिए नहीं है. सिर्फ लाइसेंस मिले मोटरसाइकिल पायलट और ऑटो-रिक्शा ऑपरेटरों को ही सब्सिडी दी जाएगी. सरकार का मानना है कि इससे सार्वजनिक परिवहन में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ेगा और ऑपरेटरों की परिचालन लागत भी कम होगी.

क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह

चार्जिंग प्वाइंट भी बनेगा?
बता दें कि सरकार केवल सब्सिडी तक सीमित नहीं रहेगी. राज्य में EV अपनाने को आसान बनाने के लिए करीब 70 नए EV चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे. चार्जिंग नेटवर्क बढ़ने से इलेक्ट्रिक गाड़ियां इस्तेमाल करने वालों को लंबी दूरी की यात्रा और रोज के काम करने में सुविधा मिलेगी. 

क्यों लाई जा रही है नई EV नीति?
गोवा सरकार असल में प्रदूषण कम करना, पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटाना चाहती है. इलेक्ट्रिक वाहन चलाने की लागत पारंपरिक ईंधन वाले वाहनों की तुलना में कम होती है, जिससे टैक्सी और ऑटो चालकों के इनकम में भी सुधार हो सकता है. 

पूरे देश में मिलेगी सब्सिडी?
फिलहाल 50% सब्सिडी का ये प्रस्ताव केवल गोवा सरकार ने रखा है. ये अभी पूरे देश में लागू नहीं है. दूसरे राज्यों में इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी वहां की EV नीति और केंद्र सरकार की संबंधित योजनाओं के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. 

आज 18 जुलाई को बैंक बंद हैं या खुले? जानें तीसरे शनिवार को क्यों है बैंक की छुट्टी

कब से लागू होगी योजना?
सरकार ने योजना की घोषणा कर दी है, लेकिन इसके लागू होने की तारीख, शर्त और आवेदन प्रोसेस से जुड़ी जानकारी जल्द जारी की जाएगी. 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment