लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ec:तेलंगाना-ओडिशा में बदला Sir का शेड्यूल; कब आएगी मसौदा और अंतिम सूची, निर्वाचन आयोग ने क्या कहा? – Telangana Odisha Voter List Special Intensive Revision Schedule Draft Final Publication Date

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने तेलंगाना में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का नया कार्यक्रम जारी किया है। यह प्रक्रिया 1 अक्तूबर 2026 को आधार तारीख मानकर की जाएगी।

आयोग ने बताया कि मतदाता सूची को अपडेट करने का काम तय समय के अनुसार किया जाएगा। इसके तहत बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) 25 जून 2026 से 10 अगस्त 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी जुटाएंगे। इसके बाद मतदान केंद्रों की व्यवस्था में बदलाव और जरूरी सुधार का काम 10 अगस्त 2026 तक पूरा किया जाएगा।

तेलंगाना में नई मतदाता सूची का मसौदा 17 अगस्त 2026 (सोमवार) को जारी किया जाएगा। मसौदा मतदाता सूची जारी होने के बाद लोग अपना नाम जुड़वाने, हटाने या किसी गलती को सुधारने के लिए 17 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इन दावों और आपत्तियों की जांच और समाधान का काम 17 अगस्त से 15 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Andhra Pradesh: पीएम मोदी ने भोगापुरम हवाई अड्डे का किया उद्घाटन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य स्वागत

इसके बाद तेलंगाना की अंतिम मतदाता सूची 19 अक्तूबर 2026 (सोमवार) को जारी होगी। निर्वाचन आयोग ने सभी अधिकारियों को नए कार्यक्रम की जानकारी देने और इसका प्रचार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राजनीतिक दलों को भी संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी।

ओडिशा में अंतिम मतदाता सूची कब जारी होगी?


  • निर्वाचन आयोग ने ओडिशा में भी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का नया कार्यक्रम जारी किया है। यहां यह प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 को आधार तारीख मानकर होगी।

  • ओडिशा में लोग मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या सुधार के लिए 5 जुलाई 2026 से 19 अगस्त 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

  • दावों और आपत्तियों की जांच और उन्हें निपटाने का काम 5 जुलाई 2026 से 17 सितंबर 2026 तक चलेगा। ओडिशा की अंतिम मतदाता सूची 21 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी। 

निर्वाचन आयोग ने ओडिशा के अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आयोग की अधिसूचना को राज्य के आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित करने और उसकी तीन प्रतियां आयोग को भेजने को कहा गया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जब लालच ने रिश्तों का गला घोंटा:ट्रैक्टर देने को तैयार नहीं था बड़ा भाई मोनू, सुखबीर ने रच डाली खौफनाक साजिश – Elder Brother Murdered By Having His Head Crushed With A Stone Over A Tractor

Cwg 2026:भाला-फेंक में कांस्य जीतने वाले यशवीर सिंह के मुरीद हुए नीरज चोपड़ा; क्यों याद आया 2023 एशियन गेम्स? – ‘yashvir’s Medal Is Special For Me’: Neeraj Chopra Hails Young Javelin Star After Historic Cwg 2026 Bronze

सावन में व्रत-त्योहारों की बहार:23 साल बाद सावन के सोमवार पर नागपंचमी का दुर्लभ योग, यहां देखें- पूरा कैलेंडर – Sawan Fast And Festival Calendar Including Nag Panchami Raksha Bandhan And Teej In Varanasi

Mrunal Thakur:सलमान ने फार्म हाउस पर बुलाकर किया रिजेक्ट; कभी खुदकुशी करना चाहती थीं मृणाल, फिर पलटी किस्मत – Mrunal Thakur 34th Birthday Got Rejected From Salman Khan Life And Career From Kumkum Bhagya To Sita Ramam

‘मैं शर्मिंदा हूं’:pm को अपशब्द कहने वाली लड़की ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्या-क्या कहा? – Neet-protest-minor-girl-apologises-for-abusive-slogans-against-pm-modi-jantar-mantar-video-viral

Cwg 2026 Day 10 Schedule:क्या आज गोल्ड बरसेंगे? फाइनल में उतरेंगे 10 मुक्केबाज; 17 मेडल इवेंट का पूरा शेड्यूल – India At Cwg 2026, August 1 Schedule: Boxing Finals Dominate India’s Medal Hopes; Highlights Of Day 9

Leave a Comment