लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आईफोन18 प्रो व प्रो मैक्स की सेल आज से शुरू: कितना मिलेगा डिस्काउंट? जानें कैसे उठाएं हजारों के ऑफर्स का फायदा – Iphone 18 Pro First Sale Today: Prices, Bank Offers, Exchange Deals, Specs Detailed

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सार

एपल के नए आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदने का इंतजार खत्म हो चुका है। आज यानी 17 सितंबर से इनकी पहली आधिकारिक सेल शुरू हो गई है। ए20 प्रो 2nm चिपसेट, सेरेमिक शील्ड 2 प्रोटेक्शन और 48MP ट्रिपल कैमरा वाले इन नए आईफोन्स की कीमत, ऑफर्स और फीचर्स की पूरी जानकारी यहां देखें।

iPhone 18 Pro First Sale Today: Prices, Bank Offers, Exchange Deals, Specs Detailed
आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की सेल शुरू – फोटो : apple.com

विस्तार

एपल के लेटेस्ट आईफोन 18 प्रो सीरीज की पहली सेल शुरू हो गई है। कंपनी ने इस सीरीज में आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स को पेश किया है। दोनों फोन की बिक्री आज यानी 17 सितंबर से शुरू हो रही है। सेल में ग्राहकों को बैंक ऑफर के साथ पुराने फोन को एक्सचेंज करने का विकल्प भी मिल सकता है। ऐसे में नए आईफोन को कम कीमत में खरीदने की कोशिश कर रहे ग्राहकों के लिए कई सेविंग विकल्प मौजूद हैं। आइए कीमत, ऑफर और फीचर्स की पूरी जानकारी जानते हैं।

आईफोन 18 प्रो की कीमत और ऑफर

  • आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत करीब 1,64,900 है। इस कीमत में 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला मॉडल मिलता है। वहीं इसका टॉप-एंड वेरिएंट 2TB स्टोरेज के साथ आता है और इसकी कीमत लगभग 3,14,900 है।
  • वहीं आईफोन 18 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत तकरीबन 1,79,900 है। इसमें 256GB स्टोरेज मिलती है। इसके 2TB वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग 3,29,900 है।

कैसे उठाएं हजारों रुपये का फायदा?

  • आप आईफोन 18 प्रो सीरीज को एपल के ऑफिशियल पोर्टल के जरिए ऑर्डर कर सकते हैं। खरीदारी पर चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए सात हजार तक का इंस्टैंट कैशबैक भी हासिल किया जा सकता है।
  • इसके अलावा ग्राहक पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके भी नए आईफोन की कीमत कम कर सकते हैं। बता दें कि एपल के ऑफिशियल स्टोर पर पुराना फोन एक्सचेंज करने पर फोन की कंडीशन और मॉडल के हिसाब से 21 हजार से लेकर आप 81,500 रुपये तक का एक्सचेंज क्रेडिट मिल सकता है।
  • वहीं, जो ग्राहक एक बार में पेमेंट नहीं करना चाहते, उनके लिए कंपनी ने छह महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी उपलब्ध है, जो लगभग 26,316 प्रति माह (आईफोन 18 प्रो) से शुरू होती है।

आईफोन 18 प्रो सीरीज की पहली सेल 17 सितंबर से शुरू हो गई है। इसमें आप आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स दाेनों को खरीद सकते हैं।

आईफोन डुओ की कब से शुरू होगी सेल?

एपल का पहला फोल्डेबल हैंडसेट आईफोन डुओ भी कंपनी ने पेश किया है। इसकी पहली सेल 23 सितंबर से शुरू होगी। आईफोन डुओ करीब 2.99 लाख है, जबकि इसके टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 4.5 लाख है।

आईफोन 18 प्रो सीरीज में क्या है खास? जानें मुख्य स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: आईफोन 18 प्रो में 6.3-इंच और आईफोन 18 प्रो मैक्स में 6.9-इंच का LTPO OLED स्क्रीन दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
  • प्रोसेसर: इसकी बात करें इसमें 2nm आर्किटेक्चर पर बना सुपरफास्ट A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जो लेटेस्ट iOS 27 पर रन करता है।
  • कैमरा: फोटोग्राफी लवर्स के लिए यह काफी आकर्षक का केंद्र हो सकता है। इन आईफोन्स में रियर में 48MP का प्राइमरी, 48MP का 4x पेरिस्कोप टेलीफोटो और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा LiDAR सेंसर के साथ मिलता है।
  • डिस्प्ले:आईफोन 18 प्रो में 6.3-इंच और आईफोन 18 प्रो मैक्स में 6.9-इंच का LTPO OLED स्क्रीन दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
  • प्रोसेसर: इसकी बात करें इसमें 2nm आर्किटेक्चर पर बना सुपरफास्ट A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जो लेटेस्ट iOS 27 पर रन करता है।
  • कैमरा: फोटोग्राफी लवर्स के लिए यह काफी आकर्षक का केंद्र हो सकता है। इन आईफोन्स में रियर में 48MP का प्राइमरी, 48MP का 4x पेरिस्कोप टेलीफोटो और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा LiDAR सेंसर के साथ मिलता है।
  • मॉडल और स्टोरेज चुनें:अपनी पसंद का आईफोन 18 प्रो या प्रो मैक्स मॉडल, स्टोरेज वेरिएंट और कलर चुनें।
  • एक्सचेंज ऑप्शन जोड़ें:अगर पुराना स्मार्टफोन बदलना चाहते हैं, तो एपल ट्रेड इन विकल्प पर टैप करके अपने पुराने फोन का आईएमईआई दर्ज करें और एक्सचेंज वैल्यू चेक करें।
  • पात्र बैंक कार्ड से पेमेंट करें: चेकआउट के समय आईसीआईसीआई, एक्सिस या एमेक्स कार्ड की डिटेल्स डालें ताकि आपको सात हजार तक का इंस्टैंट डिस्काउंट या कैशबैक तुरंत मिल सके।
  • ऑर्डर कंफर्म करें:पेमेंट की प्रक्रिया पूरी करते ही आपका ऑर्डर प्लेस हो जाएगा और दिए गए पते पर डिलीवर कर दिया जाएगा। ध्यान रहे ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी हर मॉडल, स्टोरेज, कलर और आपके पिनकोड के हिसाब से अलग हो सकती है। खास बात यह है कि प्री-ऑर्डर के बाद कुछ कॉन्फिगरेशन की डिलीवरी तारीख अक्तूबर तक खिसकने की रिपोर्ट भी आई है।
  • कैसे देखें अपना ऑर्डर:ऑर्डर की सही तारीख देखने के लिए आप एपल के ऑर्डर स्टेटस पर लॉगिन करके वहीं से अपने ऑर्डर की डिलीवरी डेट देख सकते हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक्सप्लेनर:यूपीआई पर शुल्क से खत्म हुआ मुफ्त डिजिटल भुगतान का दौर, पर इसकी असली कीमत आखिर चुकाएगा कौन? – Who Really Pays For Upi’s New Fee? Inside The 0.4% Charge And Its Hidden Impact On Consumers

भारत बनाम अफगानिस्तान:क्या आज आखिरी टी20 में खेलते नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी? खुद पोस्ट करके दिया संकेत – India Vs Afghanistan 3rd T20i: Will Vaibhav Sooryavanshi Get A Chance? His Post Sparks Speculation

एक्सप्लेनर:₹22,562 करोड़ का एनएसई आईपीओ खुला, बीएसई, सीडीएसएल और एमसीएक्स में तेजी; जानिए बाजार का हाल – Nse’s ₹22,562 Crore Ipo Opens: Bse, Cdsl, And Capital Market Stocks Rally; Here’s What Is Driving The Surge

सुप्रीम कोर्ट:दिल्ली एसआईआर पर 21 सितंबर को सुनवाई, मतदाता सूची से 47 लाख नाम हटाए जाने के खिलाफ हुई है अपील – Several Key Matters Were Heard In Supreme Court Today Here Latest Updates

सेमीकॉन इंडिया: ‘भारत पर दुनिया का भरोसा बढ़ा है’, पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में गिनाई देश की ताकत – Pm Modi Inaugurated 5th Semicon India 2026 600 Companies Taking Part From 52 Countries

शुक्रवार ओटीटी रिलीज:इस वीकएंड आएगा मनोरंजन का जलजला; जानिए कौन-कौन सी फिल्में-सीरीज लिस्ट में शामिल? – Friday Ott Releases: Best Of The Best Lust Stories 3 Thudakkam Irumudi Movies Series To Stream This Weekend

Leave a Comment