लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Donald Trump:’मैं बॉस हूं’ वाले बयान पर ट्रंप की सफाई, बोले- मजाक कर रहा था, दुनिया ने गंभीरता से ले लिया – Donald Trump On Viral G7 Summit Remark Says I Was Trying To Be Funny Not The Boss

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान दुनिया के बड़े नेताओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक टिप्पणी अचानक वैश्विक चर्चा का विषय बन गई। सम्मेलन में प्रवेश करते समय ट्रंप ने मुस्कुराते हुए कहा था, ‘मैं बॉस हूं।’  यह बयान तेजी से सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में वायरल हो गया। अब ट्रंप ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि उनका मकसद किसी पर रौब जमाना नहीं था, बल्कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे। ट्रंप का कहना है कि उनकी इस टिप्पणी को संदर्भ से अलग करके देखा गया और इसे जरूरत से ज्यादा गंभीरता से लिया गया।

ट्रंप ने ‘मैं बॉस हूं’ बयान पर क्या सफाई दी?

एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप से जी7 सम्मेलन में दिए गए उनके बयान को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि वह केवल मजाक कर रहे थे और किसी भी नेता पर अपनी श्रेष्ठता दिखाने की कोशिश नहीं कर रहे थे। ट्रंप ने बताया कि जब वह बैठक कक्ष में पहुंचे तो वहां पहले से कई देशों के प्रमुख नेता बैठे हुए थे। उसी दौरान उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ‘मैं बॉस हूं।’ ट्रंप ने कहा कि यह एक मजाकिया टिप्पणी थी, लेकिन बाद में यह पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई। उन्होंने कहा कि उन्हें हैरानी है कि एक सामान्य मजाक को इतना बड़ा मुद्दा बना दिया गया।

ये भी पढ़ें- पहले फॉर्म, फिर प्रवेश: होर्मुज से अमेरिकी नाकाबंदी हटते ही ईरान का नया फरमान; सिर्फ इन जहाजों की ही एंट्री

जी7 सम्मेलन में उस समय क्या हुआ था?

ट्रंप ने यह टिप्पणी जी7 शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन सुबह की बैठक के दौरान की थी। जैसे ही वह बैठक कक्ष में पहुंचे, वहां मौजूद नेताओं के बीच हंसी का माहौल बन गया। ट्रंप की बात सुनकर कई नेता मुस्कुराने लगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी इसे हल्के अंदाज में लिया और ट्रंप से पूछा, ‘आप कैसे हैं?’ इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, ‘मैं अच्छा हूं, धन्यवाद।’ इस पूरे घटनाक्रम को सम्मेलन के अनौपचारिक और हल्के पल के रूप में देखा गया।

ट्रंप ने इसे लेकर और क्या कहा?

ट्रंप ने कहा कि कमरे में मौजूद सभी नेता दुनिया की बड़ी हस्तियां और अपने-अपने देशों के प्रमुख थे। ऐसे माहौल में उन्होंने सिर्फ माहौल हल्का करने के लिए यह टिप्पणी की थी। उनके अनुसार, किसी भी व्यक्ति को यह नहीं समझना चाहिए कि वह वास्तव में खुद को बाकी नेताओं का बॉस बता रहे थे। ट्रंप ने कहा कि यह पूरी तरह हास्य का हिस्सा था। हालांकि, बयान वायरल होने के बाद इस पर दुनिया भर में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कांग्रेस में कलह:’8-10 नेताओं को मेरे पीछे छोड़ा, बोलने न दे रहे’, हुड्डा के खास रहे शर्मा ने उठाए इन पर सवाल – Kuldeep Sharma Says 8-10 Leaders Have Been Set Upon Me; They Aren’t Letting Me Speak

बदायूं में बवाल की कहानी:सुबह ही जुटा ली थीं ईंट-पत्थर, अंधेरा छाते ही पथराव, अफसरों ने भागकर खुद को बचाया – Badaun Violence Police, Officials Pelted With Stones Vehicles Damaged, Lathicharge Used To Disperse Mob

परीक्षा से दो दिन पहले पहुंचा पेपर:एमपीएससी ने रद्द की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती, एफआईआर पर घिरी महाराष्ट्र सरकार – Uproar Over Paper Leak Allegations In Mpsc Exam Commission Cancels Drug Inspector Recruitment Demands Fir

टॉक्सिक रिव्यू: चार साल इंतजार करवाकर यश ने दिया टॉर्चर, एक्शन अच्छा पर कहानी बेदम; कहां ‘टॉक्सिक’ हुई फिल्म?

तनाव का दंश:मां ने बताया आईआईटी दिल्ली में ऋषिकेश की आत्महत्या का कारण; मौत से दो दिन पहले हुई थी बात – Iit-delhi-student-rishikesh-kumar-death-mother-questions-hostel-allotment

स्टार्टअप से यूनिकॉर्न तक:टोक्यो में पीयूष गोयल ने गिनाई भारत की कामयाबी, बोले- युवा अब नौकरी ले नहीं, दे रहे – From Startups To Unicorns Piyush Goyal Highlights India Success In Tokyo Says Indian Youth Now Creating Jobs

Leave a Comment