लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Divyenndu Sharma Exclusive Interview Talks About Glory Mirzapur The Movie Pyaar Ka Punchnama Career Journey – Entertainment News: Amar Ujala

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मिर्जापुर के ‘मुन्ना भैया’ के तौर पर पहचान बना चुके दिव्येंदु शर्मा इन दिनों एक दिलचस्प दौर में हैं। उनकी इस चर्चित वेब सीरीज को अब फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी हो रही है। ‘प्यार का पंचनामा’ से करियर की शुरुआत करने वाले दिव्येंदु ने अपने काम से अलग पहचान बनाई है।

हाल ही में उनकी नई वेब सीरीज ‘ग्लोरी’ रिलीज हुई थी। इसे भी दर्शकों ने काफी पसंद किया और क्रिटिक्स की भी मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई। सीरीज में उनके काम को भी सराहा गया था। इस बीच हाल ही में अमर उजाला से बातचीत में दिव्येंदु ने अपने करियर, बदलते ट्रेंड और अपने अनुभवों पर खुलकर बात की।




Divyenndu Sharma Exclusive Interview Talks About Glory Mirzapur The Movie Pyaar Ka Punchnama Career Journey

दिव्येंदु शर्मा
– फोटो : सोशल मीडिया


पहली फिल्म और मिर्जापुर मेरे लिए गेम चेंजर रहे

अपने करियर के अहम पड़ावों पर बात करते हुए दिव्येंदु कहते हैं, ‘सच कहूं तो मेरी पहली फिल्म प्यार का पंचनामा हमेशा मेरे लिए बहुत मायने रखेगी। उसी फिल्म ने मुझे पहचान दी। वह किरदार भी आसान नहीं था, खासकर पहली फिल्म के लिए उस तरह का रोल निभाना एक चुनौती थी। इसलिए वह हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह रखेगी।

उसके बाद मैं ‘मिर्जापुर’ को गेम चेंजर मानूंगा। वहां मुझे अपने आप को एक अलग तरीके से दिखाने का मौका मिला। वहां से लोगों की मेरे प्रति सोच बदली और मुझे अलग तरह के काम मिलने शुरू हुए। उस प्रोजेक्ट के बाद मेरे लिए एक नया फेज शुरू हुआ। एक तरह से नया गेम शुरू हुआ।’


Divyenndu Sharma Exclusive Interview Talks About Glory Mirzapur The Movie Pyaar Ka Punchnama Career Journey

मुन्ना त्रिपाठी के किरदार में दिव्येंदु शर्मा
– फोटो : इंस्टाग्राम


मिर्जापुर को फिल्म में लाना एक नया और दिलचस्प प्रयोग है

वेब सीरीज से ‘मिर्जापुर’ को फिल्म की ओर बढ़ते इस ट्रेंड पर दिव्येंदु अपनी राय रखते हुए कहते हैं, ‘यह जो हम कर रहे हैं, इंडिया में पहली बार हो रहा है। यह हमारे लिए भी और पूरी इंडस्ट्री के लिए काफी दिलचस्प चीज है। अगर यह एक्सपेरिमेंट अच्छा जाता है, मजा आता है इसमें, तो मुझे लगता है कि काफी और लोग हैं। जो शायद अभी तक देख रहे होंगे कि अगर यह सफल हुआ तो हम भी इसमें आएंगे। वेस्ट में यह पहले से होता आया है।

इसमें एक बात समझनी जरूरी है कि हर प्रोजेक्ट को आप बड़े पर्दे पर नहीं ला सकते। आपके पास कुछ खास होना चाहिए। जिससे आप ऑडियंस से कह सकें कि इसे बड़े पर्दे पर देखने का अनुभव अलग होगा। स्क्रीन का आकार बदलने से कहानी का असर कम नहीं होना चाहिए। यह बहुत जरूरी है। यह इंडस्ट्री के लिए एक दिलचस्प बदलाव हो सकता है। अगर हम फाइनेंस और बिजनेस के नजरिए से देखें, तो यह मॉडल आगे चलकर एक बड़ी अपॉर्चुनिटी भी साबित हो सकता है।’


Divyenndu Sharma Exclusive Interview Talks About Glory Mirzapur The Movie Pyaar Ka Punchnama Career Journey

ग्लोरी में दिव्येंदु शर्मा, पुलकित सम्राट और सुविंदर विक्की
– फोटो : सोशल मीडिया


दस-पंद्रह मिनट में ही मैंने हां कर दी

अपनी हालिया वेब सीरीज ग्लोरी से जुड़ने के अनुभव को याद करते हुए दिव्येंदु ने बताया कि निर्देशक करण अंशुमन और मैं एक पार्टी में मिले थे। वहीं हमने सोचा था कि फिर से साथ काम करना चाहिए, क्योंकि हम पहले भी साथ काम कर चुके थे। करण ने मुझे बताया था कि वह कुछ लिख रहे हैं। जब थोड़ा तैयार हो जाएगा तो बताएंगे।

बाद में जब हमारी मीटिंग हुई और उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट के बारे में बताया। तो वह शायद दस-पंद्रह मिनट की ही मीटिंग रही होगी। उसी में मैंने हां कर दी। इसके पीछे एक वजह यह भी थी कि हमारे बीच पहले से एक कंफर्ट लेवल था। जिस पैशन के साथ वह कहानी सुना रहे थे। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए बहुत खास है। उसे सुनकर ही जुड़ाव महसूस हुआ। किरदार, कहानी और उसका पूरा सेटअप सुनकर लगा कि इसमें काम करना मजेदार होगा।


Divyenndu Sharma Exclusive Interview Talks About Glory Mirzapur The Movie Pyaar Ka Punchnama Career Journey

दिव्येंदु शर्मा
– फोटो : इंस्टाग्राम-@Divyenndu


यह किरदार मेरे लिए एक ज्वालामुखी की तरह था

अपने किरदार को लेकर एक्टर ने कहा कि यह किरदार मेरे लिए एक ज्वालामुखी की तरह था। जो अंदर ही अंदर दरक रहा होता है। मुझे पता था कि मुझे इस किरदार के साथ भीतर से जलना पड़ेगा। हालांकि, इसके साथ कई और दिलचस्प एलिमेंट्स भी थे। इतने डार्क किरदार के साथ ह्यूमर का होना एक अलग ही अनुभव था।

यह किरदार बहुत पर्सनल स्पेस से आता हुआ महसूस हुआ। एक ऐसा इंसान जो हर वक्त भीतर से फटने के कगार पर है। कई बार फटता है और कई बार खुद को रोक लेता है। लेकिन भीतर की आग लगातार जलती रहती है। यही बात मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित करती थी। 

अब मुझे पता है कि किरदार से बाहर वापस कैसे आना है

किरदार से बाहर निकलने की प्रक्रिया पर बात करते हुए दिव्येंदु कहते हैं कि पहले भी मैंने ऐसे किरदार निभाए हैं। जिनसे बाहर निकलने में मुझे काफी समय लगा था। उसी अनुभव से मैंने इस बार बहुत कुछ सीखा।

मुझे पहले से ही अंदाजा था कि यह किरदार उससे भी ज्यादा डार्क है। लेकिन इस बार मैं मानसिक रूप से तैयार था। मैंने यह तय किया था कि मैं खुद को इतना डूबने नहीं दूंगा। हालांकि, यह भी सच है कि इस किरदार में उतरना बहुत गहरा था। लेकिन इस बार मुझे यह पता था कि वहां से वापस कैसे आना है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

24 दिन के संघर्ष की सफलता:cm हेमंत के फैसले पर देवेंद्र महतो क्या बोले, राहुल गांधी का जिक्र क्यों? – Jpsc Jssc Agitation Devendra Mahto Cm Hemant Soren Decision Exams Cancel Rahul Gandhi Mention In Jharkhand

भाजपा संगठन विस्तार:नितिन नवीन की टीम में दिखी पीडीए की काट, यूपी के आठ चेहरों को शामिल करने के हैं ये मायने – Bjp Organization Expansion: Nitin Naveen’s Team Appears To Be A Counter To The Pda, This Is The Meaning Of Th

Explainer:कितना बड़ा है भारत का ड्रोन बाजार, खेती-रेलवे से लेकर रक्षा तक कैसे बढ़ रहा इसका इस्तेमाल? – How Big Is India’s Drone Market? From Agriculture And Railways To Defence, How Is Drone Use Expanding?

रिश्तों का टूटा दम:महज 5.5km दूर रहते हैं बेटे, पिता का शव पांच दिनों तक सड़ता रहा, समझाने पर शव लेने आए बेटे – Father S Body Lay Decomposing For Five Days Sons Live 5.5 Kilometers Away

Top News:झारखंड में परीक्षा रद्द, सीबीआई जांच पर अड़े छात्र; मस्क को केंद्र की चेतावनी; बढ़ी नौसेना की ताकत – Top News 18 August Updates Jharkhand Student Protest Musk Ed Action Rain Nepal Bjp

Muzaffarnagar:129 दिन में 22 लोगों को फांसी की सजा, अब जज की सुरक्षा को खतरा, बिना अनुमति गनर हटाने का आरोप – 22 People Sentenced To Death In 129 Days Judge Security Now At Risk Amid Allegations Of Bodyguard Removal With

Leave a Comment