इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (IPL 2026) में 66 मैच खेले जा चुके हैं. लीग स्टेज के 4 मैच बचे हुए हैं. प्लेऑफ के लिए 3 टीमें, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद क्वालीफाई कर चुकी हैं. चौथे स्पॉट के लिए अभी राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें जिंदा हैं. यहां हम ऑरेंज कैप और पर्पल कैप होल्डर के बारे में बता रहे हैं. विराट कोहली टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं.
IPL में ऑरेंज कैप उसके पास रहती है जिसके नाम सबसे ज्यादा रन होते हैं. लीग खत्म होने के बाद जिसके पास ऑरेंज कैप रहती है, उसे ट्रॉफी और प्राइज मनी मिलती है. ऐसे ही सबसे ज्यादा विकेट के लिए पर्पल कैप होती है. विराट कोहली अभी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-5 लिस्ट से बाहर हो गए हैं.
विराट कोहली ने 13 पारियों में 542 रन बनाए हैं, वह लिस्ट में छठे स्थान पर हैं. वह ऑरेंज कैप होल्डर से 96 रन पीछे हैं. कोहली ने इस सीजन अभी तक 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं. आज RCB का मैच सनराइजर्स हैदराबाद के साथ है.
अभी किसके पास है ऑरेंज कैप?
ऑरेंज कैप गुजरात टाइटंस के ओपनर साईं सुदर्शन के पास है, जिन्होंने 14 पारियों में 638 रन बनाए हैं. इस सीजन वह 1 शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं. गुरुवार को चेन्नई के खिलाफ उन्होंने 53 गेंदों में 84 रनों की शानदार पारी खेली.
यह भी पढ़ें- CSK प्लेऑफ की दौड़ से बाहर, अब 1 स्पॉट के लिए 4 दावेदार; समझिए क्वालिफिकेशन का पूरा समीकरण
टॉप-5 रन स्कोरर
- 638 – साईं सुदर्शन (GT)
- 616 – शुभमन गिल (GT)
- 579 – वैभव सूर्यवंशी (RR)
- 563 – मिचेल मार्श (LSG)
- 555 – हेनरिक क्लासेन (SRH)
यह भी पढ़ें- गुजरात से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई चेन्नई, फैंस हुए भावुक, किसी को आया रोना, तो किसी ने उड़ाया मजाक
कौन है पर्पल कैप होल्डर
कगिसो रबाडा ने CSK के खिलाफ 3 विकेट लिए, वह इस सीजन अभी संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. भुवनेश्वर कुमार और रबाडा ने 24-24 विकेट लिए हैं, लेकिन इकॉनमी भुवनेश्वर का बेहतर है इसलिए पर्पल कैप उनके पास है. लिस्ट में देखें पर्पल कैप की दौड़ में शामिल टॉप-5 प्लेयर्स.
- 24 – भुवनेश्वर कुमार (RCB)
- 24 – कगिसो रबाडा (GT)
- 21 – अंशुल कंबोज (CSK)
- 19 – राशिद खान (GT)
- 18 – जोफ्रा आर्चर (RR)


