
Leftover Tea Leaves Uses: चाय एक ऐसी चीज है जो हमारे घरों में कम से कम दो से तीन बार तो बन ही जाती है. चाहे बात सुबह की नींद भगाने की हो या फिर शाम की थकान को दूर करने की, चाय एक ऐसी चीज है जिसे हर मौके पर बनाया जाता ही है. चाय का इस्तेमाल तो हमने आपको बता दिया लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय बनने के बाद जो चायपत्ती बच जाती है उसे भी आप कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं. जब आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेंगे तो दोबारा कभी भी बची हुई चायपत्ती को सिंक या फिर डस्टबिन में फेंकने की गलती नहीं करेंगे. तो चलिए जानते हैं आप किन कामों में काफी आसानी से इसका इस्तेमाल दोबारा कर सकते हैं.
पौधों के लिए बन सकती है नेचुरल खाद
बची हुई इस चायपत्ती का इस्तेमाल आप पौधों के लिए एक नेचुरल खाद की तरह भी कर सकते हैं. इसमें कुछ ऐसे एलिमेंट्स पाए जाते हैं, जो मिट्टी को न्यूट्रिशन देने का काम करते हैं. आपको चायपत्ती का इस्तेमाल करने से पहले इसे अच्छी तरह से साफ पानी से धो लेना है ताकि उसमें दूध और चीनी न रह जाए. इसके बाद आपको इसे धूप में अच्छे से सुखाकर गमलों की मिट्टी में मिक्स कर देना है. जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो मिट्टी सॉफ्ट रहती है और साथ ही पौधों की ग्रोथ भी बेहतर हो जाती है. अगर आपके घर में फूलों के गमले हैं या फिर छोटे-छोटे पौधे हैं तो आपको इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: क्यों कुछ लोग 45 की उम्र में भी दिखते हैं 30 के? उनकी लाइफस्टाइल में छिपा है जवान दिखने का सीक्रेट
बर्तनों की सफाई में भी मददगार
इस बची हुई चायपत्ती का इस्तेमाल आप अपने किचन में भी कर सकती हैं. इसका इस्तेमाल अक्सर बर्तनों में जमी हुई चिकनाई को हटाने के लिए किया जाता है. इसका इस्तेमाल करना काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको चायपत्ती को दोबारा पानी में उबाल लेना है और फिर इससे चिकनाई वाली बर्तनों को धो लेना है. जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो बर्तनों से तेल और गंदगी आसानी से धुल जाती है. इसके अलावा यह छोटा सा उपाय बर्तनों की चमक को भी बरकरार रखने में मदद करता है.

फ्रिज और कमरे की बदबू को दूर करने में मददगार
अगर आपके फ्रिज, शू रैक या फिर कमरे से अजीब सी बदबू आती रहती हैं, तो आप इन सूखी हुई चायपत्तियों का इस्तेमाल इनसे छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं. इसके लिए सूखी हुई चायपत्ती को एक कटोरी या फिर पतले से कपड़े में बांधकर बदबू वाली जगह पर रख दें. चायपत्ती को रखने से आसपास की मॉइस्चर और बदबू से काफी आसानी से छुटकारा मिल जाता है.
ये भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद आपकी ये पुरानी आदतें पड़ सकती हैं भारी, आज ही अपनाएं नया लाइफस्टाइल
बालों की देखभाल में भी आता है काम
बची हुई चायपत्ती का इस्तेमाल आप अपने बालों के लिए भी कर सकते हैं. यह काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. इसका इस्तेमाल अपने बालों पर करने के लिए सबसे पहले चायपत्ती को एक बार साफ पानी में उबालकर ठंडा कर लें. इसके बाद अपने बालों को शैंपू कर लें. शैंपू कर लेने के बाद इस पानी से अपने बालों को अच्छे से धो लें. यह आपके बालों को शाइनी बनाता है और उसे सॉफ्ट महसूस करने में भी मदद करता है.
लकड़ी के फर्नीचर की शाइन बढ़ाए
अक्सर लकड़ी के फर्नीचरों पर धूल या फिर हल्के दाग-धब्बे दिखाई देने लग जाते है. अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आप बची हुई चायपत्ती का इस्तेमाल इससे छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले एक साफ कपड़े को चायपत्ती के पानी में हल्का सा भिगोकर फर्नीचर की सफाई करनी है. जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो धूल और गंदगी तो हटती ही है, इसके साथ ही फर्नीचर की चमक भी बनी रहती है.
इस्तेमाल करने से पहले रखें सावधानी
अगर आप बची हुई चायपत्ती का इस्तेमाल दोबारा करने का सोच रहे हैं, तो पहले उसे अच्छी तरह से साफ पानी से धो लेना आपके लिए काफी जरूरी हो जाता है. अगर इसमें दूध और चीनी रह जाए, तो इसमें से बदबू आती है और कई बार कीड़े भी लग सकते हैं. आपके लिए बेहतर होगा कि आप चायपत्ती को अच्छे से धोकर और सुखाकर ही इसका इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें: क्या आपका दिमाग भी हर समय रहता है परेशान? अपनाएं ये 5 आदतें, स्ट्रेस होगा कम और मन को मिलेगा सुकून
The post बची हुई चायपत्ती को समझते हैं बेकार? घर के इन कामों में कर सकते हैं दोबारा इस्तेमाल appeared first on Prabhat Khabar.
