लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dengue Vaccine:डेंगू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत, पहली वैक्सीन को मिली मंजूरी; जानिए विस्तार से – Mosquito Borne Diseases First Dengue Vaccine Qdenga Approved In India

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मानसून गर्मी से राहत लेकर जरूर आता है, पर बारिश-जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थितियां कई तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ा देती हैं। इन दिनों में मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियों का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। हर साल मानसून आते ही लोगों को डेंगू का डर सताने लगता है। जुलाई से अक्तूबर के बीच अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगती है। 

आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि भारत में साल 2024 में डेंगू के 32,000 से ज्यादा मामले सामने आए। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने लोकसभा को बताया था कि इससे पहले साल 2023 में डेंगू के 18391 मामले रिपोर्ट किए गए थे।

गंभीर स्थितियों में डेंगू के कारण आंतरिक रक्तस्राव होने का जोखिम भी बढ़ जाता है, ये जानलेवा भी साबित हो सकती है। इन्हीं खतरों के बीच भारत में डेंगू से जुड़ी एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। जापान की दवा कंपनी टाकेडा फार्मास्युटिकल की डेंगू वैक्सीन QDENGA (क्यूडेंगा) को भारतीय दवा नियामक से मंजूरी मिल गई है। खास बात यह है कि यह भारत में स्वीकृत होने वाली पहली डेंगू वैक्सीन है। इससे डेंगू की रोकथाम के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।




mosquito borne diseases first dengue vaccine QDENGA approved in India

डेंगू का खतरा
– फोटो : Freepik.com


भारत में डेंगू की वैक्सीन

रिपोर्ट्स के मुताबिक  इस वैक्सीन की सबसे महत्वपूर्ण बात यह बताई जा रही है कि यह डेंगू वायरस के चारों प्रकार से सुरक्षा देने के लिए तैयार की गई है। साथ ही, इसे लगाने से पहले यह जांच कराने की जरूरत नहीं होगी कि व्यक्ति को पहले कभी डेंगू हुआ था या नहीं। 

 

  • यह मंजूरी ऐसे समय में मिली है जब भारत में पिछले 20 वर्षों के दौरान डेंगू के मामलों में कई गुना वृद्धि दर्ज की गई है। 
  • हर साल हजारों लोग इस बीमारी की चपेट में आते हैं और कई मरीजों को अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ता है। विशेषज्ञ लंबे समय से प्रभावी वैक्सीन की जरूरत पर जोर देते रहे हैं।

टाकेडा ने भारत की कंपनी बायोलॉजिकल-ई के साथ मिलकर इस वैक्सीन के बड़े पैमाने पर उत्पादन की भी तैयारी शुरू कर दी है। 


mosquito borne diseases first dengue vaccine QDENGA approved in India

डेंगू से बचाव के लिए वैक्सीन
– फोटो : Adobe Stock


क्यूडेंगा वैक्सीन देगी डेंगू से सुरक्षा

कंपनी के अनुसार, QDENGA एक टेट्रावैलेंट लाइव-अटेन्यूएटेड वैक्सीन है। आसान भाषा में समझें तो इसका मतलब है कि यह वैक्सीन डेंगू वायरस के चारों प्रकार से बचाने के लिए बनाई गई है। इसमें वायरस का कमजोर रूप इस्तेमाल किया जाता है, ताकि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता वायरस को पहचानना और उससे लड़ना सीख सके, लेकिन बीमारी न हो।

कंपनी का कहना है कि भारत में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह मंजूरी बेहद महत्वपूर्ण समय पर मिली है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, पिछले दो दशकों में भारत में डेंगू के मामलों में करीब 11 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

 

  • टाकेडा ने वर्ष 2024 में भारत की वैक्सीन निर्माता कंपनी बायोलॉजिकल-ई के साथ साझेदारी की थी।
  • इस समझौते के तहत बायोलॉजिकल-ई हर साल लगभग 5 करोड़ (50 मिलियन) डोज तैयार करने की क्षमता विकसित करेगी। 
  • इससे टाकेडा को दशक के अंत तक दुनियाभर में हर साल 10 करोड़ (100 मिलियन) डोज बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।


mosquito borne diseases first dengue vaccine QDENGA approved in India

डेंगू से बचाव
– फोटो : Freepik.com


डेंगू से बचाव में असरदार

डेंगू एक मच्छरों से फैलने वाला वायरल संक्रमण है, जो आज दुनिया के कई देशों के लिए बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है। कंपनी के अनुसार, दुनिया में होने वाले कुल डेंगू मामलों का लगभग एक-तिहाई हिस्सा अकेले भारत में दर्ज होता है।

टाकेडा के इंटरकॉन्टिनेंटल मार्केट्स के प्रमुख महेंद्र नायक ने कहा कि साल 2022 में लॉन्च होने के बाद से QDENGA को अब तक 43 देशों में मंजूरी मिल चुकी है और दुनियाभर में इसकी 3.2 करोड़ (32 मिलियन) से अधिक डोज वितरित की जा चुकी हैं। वैक्सीन से जुड़े अध्ययन बताते हैं कि यह डेंगू से लंबे समय तक सुरक्षा देने के साथ-साथ डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को भी कम करने में प्रभावी साबित हुई है।

————–

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्री चरणी का कमाल:एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय, पूनम को पीछे छोड़ने का मौका – India Vs Hongkong Women Asia Cup Shree Charani Stats Most T20i Wickets For Ind-w In A Calendar Year

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 27 Know Total Earning Of Toxic And Irumudi – Entertainment News: Amar Ujala

ऋषि कपूर जन्मतिथि:प्रेम में डूबे आशिक से माफिया डॉन तक; इन दमदार किरदारों से दर्शकों के दिल में उतरे चिंटू जी – Rishi Kapoor Birth Anniversary: Know About Late Actor Unforgettable Films And Role Love Story With Neetu Singh

जन्माष्टमी 2026:भगवान श्रीकृष्ण में इन हॉलीवुड सितारों की आस्था; भक्ति भाव से करते हैं भजन कीर्तन और नाम जप – Janmashtami 2026 Robert Downey Jr George Harrison Russell Brand Hollywood Stars Who Have Faith In Lord Krishna

एमपी में बारिश का रौद्र रूप:28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मंदाकिनी-नर्मदा नदी उफान पर,बांधों के गेट खुले – Torrential Rains In Mp: Heavy Rain Alert For 28 Districts; Mandakini And Narmada Rivers In Spate; Dam Gates Op

राजस्थान निकाय चुनाव:69,811 नामांकन में से 17़137 के खारिज, 10112 ने नाम वापस लिए, 38891 मैदान में – Rajasthan Civic Polls: 17,137 Nominations Rejected, 10,112 Withdrawn; 38,891 Candidates Remain In Fray

Leave a Comment