लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Delhi Ncr Weather:दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, एनसीआर की हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, बरसात से बदला मौसम – Rain, Strong Winds Lash Several Areas Of Delhi Ncr

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है। दिल्ली के साथ ही नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। हवाएं तेज चलने लगी हैं। 

पूर्वानुमान के मुताबिक पूरी दिल्ली और NCR में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ मध्यम दर्जे की आंधी-तूफान और बिजली कड़कने (50-90 किमी/घंटा की तेज हवाओं) का सिलसिला जारी रहने की स्थिति है। 

मौसम विभाग ने कहा है कि यमुनानगर, झज्जर, फरुखनगर, पलवल, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, बिजनौर, खतौली, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, अमरोहा, जट्टारी में मध्यम गरज और बिजली (50-90 किमी/घंटा तेज़ हवाएं) के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 

कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, करनाल, फतेहाबाद, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, जिंद, पानीपत, आदमपुर, हिसार, गोहाना, गन्नौर, हांसी, महम, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, मट्टनहेल, कोसली, सोहना, नूंह (हरियाणा), किठौर, मुरादाबाद में मध्यम गरज और बिजली (50-90 किमी/घंटा तेज हवाएं) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 

गढ़मुक्तेश्वर, रामपुर, पिलखुआ, हापुड, गुलौती, सियाना, संभल, बिलारी, मिलक, सिकंदराबाद, चंदौसी, बुलन्दशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, बहजोई, बरेली, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, देबई, नरौरा, गभाना, सहसवान, अतरौली, बदायूं, खैर, अलीगढ, कासगंज, नंदगांव, इगलास, सिकंदराराऊ, गंजडुंडवारा, अगले 2 घंटों के दौरान बरसाना, राया, हाथरस, मथुरा, जलेसर, एटा, सादाबाद (यूपी) भिवारी, तिजारा, धौलपुर (राजस्थान)।

हो सकता है जनजीवन प्रभावित

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने, मध्यम से भारी बारिश होने तथा ओले गिरने की भी संभावना है। खराब मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है और कमजोर संरचनाओं, पेड़ों और बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है।

बेवजह घरों से न निकलें

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और खुले मैदानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। किसानों और वाहन चालकों को भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ethiopia Landslide:पूर्वी अफ्रीका में भूस्खलन से 14 मौतें, कई लापता; इथियोपिया में धार्मिक आयोजन के समय तबाही – Ethiopia Landslide Updates Tsadqane Debre Mitmaq St Mary Monastery Casualties Rescue Operation Hindi News

आतंक के आकाओं में भरा खौफ:30 से ज्यादा आतंकियों को अज्ञात हमलावरों ने किया ढेर, लश्कर कमांडर ने खुद कबूला – Lashkar-e-taiba-commander-rizwan-hanif-claims-over-targeted-killings-india-denies-allegations

Spider Man Brand New Day Box Office Collection On Day 5 Total Earnings On Monday In India – Entertainment News: Amar Ujala

Up:‘चिल्लाओगी नहीं तो मारेंगे नहीं…’, बेटे से बोले- तुम्हें तो रोज देखता हूं स्कूल जाते हुए, कानपुर लूटकांड – Kanpur Robbery Case If You Dont Scream We Wont Hit You Told The Son I See You Going To School Every Day

जनगणना 2027:17 अगस्त से दूसरा चरण, जाति व माता-पिता के जन्म की भी देनी होगी जानकारी; क्या-क्या पूछा जाएगा? – Census 2027 Phase 2 To Begin From 17 August Caste And Parents Birth Details

West Asia:ईरान में अब तक 50 जासूसी के आरोपियों को फांसी; ट्रंप बोले- तेहरान के पास अंतिम अवसर, कब थमेगी जंग? – West Asia Tension Iran Espionage Israel Trump Last Chance Hormuz Military Airstrikes Centcom Irgc Pezeshkian

Leave a Comment