लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Datia Election 2026 Live: दतिया में सुबह 9 बजे तक 12.94 प्रतिशत हुआ मतदान, केंद्रों पर लगी लाइनें; दिखा उत्साह – Datia Bypoll Election 2026 Live Voting Percentage Bjp Vs Congress Updates In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

09:49 AM, 30-Jul-2026

Election Day: लखनपुर गांव में उपचुनाव का दिखा विरोध, नहीं हुई वोटिंग


लखनपुर गांव में उपचुनाव का विरोध।
– फोटो : अमर उजाला

दतिया के बसई के लखनपुर गांव में उपचुनाव का विरोध किया गया है। इस मतदान केंद्र पर अब तक कोई वोट नहीं पड़ा है। ग्रामीणों ने कहा कि रोड नहीं तो वोट नहीं। पूर्व के कई माह से ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग उठा रहे थे। 

 

09:44 AM, 30-Jul-2026

उपचुनाव 2026: दतिया में सुबह 9 बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदान हुआ

दतिया उपचुनाव को लेकर मतदान चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने सुबह नौ बजे तक हुए मतदान प्रतिशत को लेकर जानकारी दी है। आयोग के मुताबिक दतिया में सुबह 9 बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदान हुआ है।

09:07 AM, 30-Jul-2026

Datiya By Election 2026: पहले मतदान, फिर जलपान- सीएम


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
– फोटो : अमर उजाला

दतिया उपचुनाव के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यदाव ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। एक्स पर उन्होंने कहा कि दतिया विधानसभा के सभी मतदाताओं से आग्रह है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। आपका वोट दतिया के उज्ज्वल भविष्य और मजबूत लोकतंत्र की नींव है। मत देकर विकसित भारत और विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें। साथ ही उन्होंने लिखा है पहले मतदान करिए फिर जलपान करिए।

08:54 AM, 30-Jul-2026

दतिया उपचुनाव: विधानसभा क्षेत्र को 36 सेक्टरों में बांटा गया


मतदान केंद्र पर खड़े पुरुष व महिला मतदाता।
– फोटो : अमर उजाला

291 मतदान केंद्रों पर उत्साह पूर्वक मतदान जारी।

2,20,410 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग।

1,16,116 पुरुष  और 1,04,284 महिला मतदाता हैं।

291 मतदान केंद्रों में 185 ग्रामीण और 106 शहरी मतदान केंद्रों मतदान चल रहा।

233 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं।

2500 जवानों से विशेष सुरक्षा व्यवस्था है, कड़ी निगरानी की जा रही।

पूरे विधानसभा क्षेत्र को 36 सेक्टरों में बांटा गया।

36 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती।

 

08:39 AM, 30-Jul-2026

Datiya By Election: ‘आज दतिया अपने भविष्य का निर्णय करेगा’

दतिया उपचुनाव में मतदान के बीच जीतू पटवारी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एक्स पर लिखते हुए कहा कि आज केवल मतदान नहीं होगा, दतिया अपने भविष्य का निर्णय करेगा। यह चुनाव दतिया के सम्मान, स्वाभिमान, सार्थक भविष्य और विकास का चुनाव है। जन-जन का एक-एक वोट यह तय करेगा कि जनता की आवाज बुलंद होगी या सत्ता का अहंकार।

 

08:36 AM, 30-Jul-2026

विधानसभा उपचुनाव: ‘सभी लोग दतिया के विकास के लिए मतदान कर रहे’

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने कहा कि मतदाताओं में भारी उत्साह है। सभी लोग दतिया के विकास के लिए भयमुक्त होकर मतदान कर रहे हैं। सभी लोग जागरुक हैं और देखना चाहते हैं कि दतिया का मतदाता विकास के नाम पर कितनी तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी अप्रासंगिक हो गए हैं। 35 हजार वोटों से हारा हुआ व्यक्ति कांग्रेस का नेतृत्व कर रहा है। उन्हें मसखरेपन से बाहर निकलना चाहिए ताकि उनकी एक गंभीर नेता की छवि बने।

07:59 AM, 30-Jul-2026

दतिया उपचुनाव 2026: सभी मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय से मतदान जारी- डीएम


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े
– फोटो : अमर उजाला

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव के तहत जिले के सभी154 मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से मतदान प्रारंभ हुआ। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के साथ-साथ मतदाताओं के लिए मूलभूत सुविधाओं की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। प्रशासन द्वारा पूरी मतदान प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

07:55 AM, 30-Jul-2026

Datia By Election 2026: मतदान शुरू, लगी कतारें


मतदान केंद्र पर कतारों में लगे हुए मतदाता।
– फोटो : अमर उजाला

दतिया उपचुनाव को लेकर मतदान शुरू हो चुका है। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी है। सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।

12:24 AM, 30-Jul-2026

Datia Election 2026 Live: दतिया में सुबह 9 बजे तक 12.94 प्रतिशत हुआ मतदान, केंद्रों पर लगी लाइनें; दिखा उत्साह

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उप चुनाव के लिए आज बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। आज यहां मतदान होना है। प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक वोटर अपने अधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। दतिया विधानसभा के 291 मतदाता केन्द्रों पर कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें एक लाख 16 हजार 116 पुरुष, एक लाख 4 हजार 284 महिला एवं अन्य 10 शामिल हैं। 

291 मतदान केंद्र

291 मतदान केन्द्रों में 185 ग्रामीण मतदान केन्द्र एवं 106 शहरी मतदान केन्द्र शामिल हैं।  जिसमें 233 क्रिटिकल एवं 28 बल्नरेबल मतदान केन्द्र शामिल है।  निर्वाचन क्षेत्र को 36 सेक्टरों में बांटकर 36 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। मतदान के दौरान 1280 मतदान कर्मी एवं 215 माईक्रो आब्जर्बर निष्पक्ष मतदान कराने में तैनात रहेंगे।

क्यों हो रहे दतिया में उपचुनाव?

दतिया सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद खाली हुई थी। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को हराया था। राजेंद्र भारती की सदस्यता एक पुराने बैंक धोखाधड़ी मामले में दोषसिद्धि के बाद समाप्त हुई। यह मामला वर्ष 1998 का है। आरोप था कि उनकी मां के नाम से संचालित संस्था की बैंक एफडी को नियमों के विपरीत बढ़ाकर उससे राशि निकाली गई। अदालत ने इसे बैंक धोखाधड़ी का मामला मानते हुए सजा सुनाई। हालांकि, बचाव पक्ष का कहना है कि मामला बेहद पुराना है और इसके पीछे राजनीतिक कारण भी हैं। इस मामले में उनकी याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

कौन-कौन है मैदान में

बता दें कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में 21 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। भाजपा ने आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस की ओर से घनश्याम सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। दामोदर यादव मुकाबला त्रिकोणीय कर सकते हैं। इसके अलावा 18 उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। इन सभी के भाग्य का फैसला दतिया के दो लाख 20 हजार वोटर करेंगे। परिणाम तीन अगस्त को आएंगे। 

दतिया अब तक में कैसा रहा मतदान 

दतिया विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में अभी तक का सर्वाधिक 80.20 फीसदी मतदान का रिकॉर्ड बना था। यह 1957 के बाद का सर्वाधिक था। सबसे कम मतदान 1957 में 41.51 प्रतिशत हुआ था। पिछले तीन लोकसभा चुनाव को देखें तो दतिया विधानसभा क्षेत्र में मतदान विधानसभा चुनाव के मुकाबले कम रहा। 2024 के लोकसभा चुनाव में दतिया में 66.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। जाहिर है स्थानीय उम्मीदवार और कार्यकर्ताओं के लिए मतदाताओं को घरों से निकाल कर मतदान केंद्र तक लाना सबसे चुनौतीपूर्ण होगा। जागरूक मतदाता का यह दायित्व है कि वह अपने मताधिकार का जरूर उपयोग करे। विश्व के कई देशों में मत डालना अनिवार्य है। फिर भी देश के साथ मध्य प्रदेश में मतदाताओं में जागरूकता आई है और अब पहले की अपेक्षा अधिक मतदान होने लगा है।

दतिया विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत

चुनाव वर्ष मतदान (%)
1957 41.51
1962 55.59
1972 62.79
1977 60.16
1980 52.54
1985 50.25
1990 60.60
1993 63.44
1998 63.36
2008 73.31
2013 75.31
2018 77.20
2023 80.20

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Parliament Monsoon Session:आज राज्यसभा में पेश हो सकता है लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, हंगामे के आसार – Parliament Monsoon Session Live Updates Public Examination Amendment Bill Rajya Sabha

Neeraj Chopra Match Live Streaming:नीरज चोपड़ा आज होंगे एक्शन में, कब और कहां देखें लाइव मुकाबला? यहां जानें – Neeraj Chopra At Cwg 2026: Schedule, Live Streaming, Telecast, Ist Timings And All You Need To Know

The Bonus Market Update:फेड के फैसले के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में उतार-चढ़ाव, आईटी शेयरों में उछाल – Indian Stock Market Choppy: Sensex Swings, Nifty Above 24,250; It Rallies, Realty Dips

‘ऋतब्रत को और समय न दिया जाए’:चुनाव आयोग को ममता बनर्जी ने क्यों लिखी चिट्ठी, क्या है पूरा मामला? – Mamata Banerjee Eci Letter Ritabrata Banerjee Inquiry

Neet पेपर लीक केस:’आप ड्यूटी करें, जवाबदेही मेरी’, विवाद के बीच Crpf महानिदेशक ने जवानों को दिया बड़ा भरोसा – Neet Paper Leak Amid Controversy Crpf Director General Assured The Personnel

Pok में प्रदर्शन बना खूनी संघर्ष?:पाक सेना की फायरिंग में 40 की मौत, यूएन पहुंचा मामला; दमन रोकने की मांग – Pok Protest Violence Reaches Un After 40 Killed In Pakistani Security Forces Firing During Long March

Leave a Comment