लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एमपी:दुबई से पति की तलाश में सतना पहुंची पत्नी, महिला थाने में शिकायत; परिवार पर छिपाने का लगाया आरोप – Wife Arrives In Satna From Dubai In Search Of Husband; Lodges Complaint At The Women’s Police Station

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मध्यप्रदेश के सतना जिले में पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा मामला सामने आया है। अपने पति की तलाश में एक महिला दुबई से सतना पहुंची। महिला ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया कि उसका पति दुबई से सतना आया है और परिवार के लोग उसे उसकी मां और बहन के साथ कहीं छिपाकर रखे हुए हैं। महिला का कहना है कि वह लगातार पति से संपर्क करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उससे बातचीत नहीं हो पा रही है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को जांच में लिया है और पति की तलाश शुरू कर दी है।

2020 से लिव-इन में रहने का दावा

दुबई निवासी असविंदर कौर अपने पति सुनील ठाकुर की तलाश में सतना पहुंचीं। महिला ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2020 से सुनील ठाकुर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। इसके बाद 23 फरवरी 2025 को जबलपुर के एक गुरुद्वारे में परिवार की मौजूदगी में दोनों ने शादी की थी। असविंदर कौर के मुताबिक, शादी के बाद भी दोनों दुबई में साथ रह रहे थे और 31 जुलाई 2026 तक वह अपने पति के साथ थीं। इसके बाद सुनील ठाकुर दुबई से सतना आ गए। महिला का आरोप है कि सतना आने के बाद से ही उनके पति ने उनसे संपर्क नहीं किया।

पढ़ें:  कुछ ही देर में अकड़ने लगे हाथ-पैर, शरीर पर पड़े नीले निशान; दहला देगी कहानी

परिवार पर पति को छिपाने का आरोप

महिला का कहना है कि उसे जानकारी मिली है कि सुनील ठाकुर अपनी मां के साथ सतना आए हैं और यहां अपनी बहन के घर पर हैं। असविंदर कौर ने आरोप लगाया कि परिवार के लोग उनके पति को उनसे छिपाकर रख रहे हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह लगातार पति से संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन फोन पर उनसे बात नहीं हो पा रही है। इसी वजह से वह दुबई से सतना पहुंचीं और महिला थाने में शिकायत देकर पुलिस से पति को तलाशने में मदद की गुहार लगाई।

पति से करीब 12 साल बड़ी हैं महिला

असविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति सुनील ठाकुर से करीब 12 साल बड़ी हैं और उनका पहले तलाक हो चुका है। महिला के मुताबिक, शादी से पहले ही उन्होंने अपने पति और उनके परिवार को अपनी उम्र और पूर्व विवाह से जुड़ी पूरी जानकारी दे दी थी। उनका कहना है कि सभी बातों की जानकारी होने के बाद ही दोनों ने शादी की थी। अब पति के अचानक संपर्क से बाहर होने के बाद महिला दुबई से सतना पहुंची हैं और पुलिस से उनकी तलाश करने की मांग कर रही हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि करने के साथ ही सुनील ठाकुर के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पति के परिवार की भूमिका और उसके संभावित ठिकाने को लेकर भी जांच की जा रही है। मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद और पारिवारिक परिस्थितियों से जुड़ा होने के कारण पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उपराष्ट्रपति का चार दिवसीय पूर्वोत्तर दौरा:गुवाहाटी में युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील, और क्या कहा? – Cp-radhakrishnan-education-responsible-citizens-northeast-visit

पाकिस्तान की अपने ही खोल रहे पोल:इस पूर्व खिलाड़ी ने टीम पर साधा निशाना, बोले- बहुत बुरे दौर से गुजर रहे – Pakistan Vs England Former Pakistan Player Atiq-uz-zaman Disappoint With National Team Performance

जेएनयू में यौन उत्पीड़न:प्रोफेसर पर 10 छात्र-छात्राओं ने लगाए आरोप, बोलीं- मीटिंग के बहाने घर पर बुलाते थे – Ten Students Accuse Jnu Professor Of Harassment

‘तू हैंडसम है, हीरो बन जा’:यश जौहर की जन्मतिथि पर भावुक हुए करण, बताया आखिरी बार पिता के कान में क्या कहा? – Karan Johar Remembered His Father Yash Johar On His 97th Birth Anniversary Shares An Emotional Post

हिमाचल में किसानों से खेल:10 हजार की सब्सिडी के लिए 7,500 ज्यादा देकर खरीदना पड़ रहा ब्रश कटर, जानें – Himachal Farmer Subsidy Brush Cutter Market Government Rate

जूनियर हॉकी एशिया कप:भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन, जापान के खिलाफ खेला ड्रॉ; एक्का चमके – Indian Junior Men’s Hockey Team Secure A Draw Against Japan In Their Second Pool A Match Highlights

Leave a Comment