नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बेंगलुरु ने रिसर्च के क्षेत्र में काम करने वाले कैंडिडेट्स के लिए रिसर्च फेलोशिप 2026 शुरू की है। इस प्रोग्राम में कुल 20 फेलोशिप हैं, जिसमें ग्रेजुएट रिसर्च फेलोशिप के 10 पद, NLSIU पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप के 5 पद और यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिप के 5 पद शामिल हैं।
चयनित कैंडिडेट्स को फेलोशिप के दौरान NLSIU कैंपस में रहकर अपने रिसर्च पर काम करना होगा। यूनिवर्सिटी जरूरत के अनुसार फेलो से पूरी फेलोशिप अवधि में कैंपस में मौजूद रहने को कह सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार संबंधित फेलोशिप की सभी शर्तें जरूर पढ़ लें।
किन फील्ड में रिसर्च करने का मिलेगा मौका?
- इस फेलोशिप में लॉ, सोशल साइंसेज और पब्लिक पॉलिसी जैसे क्षेत्रों में रिसर्च कर सकते हैं।
- ऐसे रिसर्च प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा दिया जाएगा, जिनसे नई थ्योरी और नए विचार सामने आएं।
- रिसर्च के जरिए संस्थानों और सिस्टम में सुधार के व्यावहारिक तरीकों पर भी काम किया जा सकता है।
- इसमें इंटरडिसिप्लिनरी और डिसिप्लिनरी, दोनों तरह के रिसर्च प्रोजेक्ट शामिल किए जा सकते हैं।
कितनी मिलेगी फैलोशिप?
ग्रेजुएट रिसर्च फेलोशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 50,000 रुपये, पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप के लिए 1,20,000 रुपये और यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिप के लिए 2,00,000 रुपये की फेलोशिप दी जाएगी। उम्मीदवार की एजुकेशनल बैकग्राउंड, क्वालिफिकेशन, संबंधित अनुभव और फेलोशिप के लिए उपयुक्तता के आधार पर राशि तय की जाएगी।
ग्रेजुएट रिसर्च के लिए जरूरी दस्तावेज क्या?
- अपडेटेड सीवी
- 500 शब्दों से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इसमें फेलोशिप के लिए आवेदन करने में आपकी रुचि, यह आपके करियर गोल्स से कैसे जुड़ती है और आपके पिछले रिसर्च वर्क के बारे में जानकारी हो।
- राइटिंग सैंपल, बेहतर होगा कि पहले से प्रकाशित कोई लेख या रचना हो।
- पहचान पत्र और कक्षा 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन के सर्टिफिकेट की PDF कॉपी।
- दो प्रोफेशनल रेफरेंस देने वालों के नाम और कॉन्टैक्ट डिटेल्स। हाल ही में ग्रेजुएशन करने वाले कैंडिडेट्स दो फैकल्टी रेफरेंस दे सकते हैं। ऐसे कॉन्टैक्ट डिटेल्स दें, जिन पर अभी संपर्क किया जा सके।
- आखिरी सैलरी स्लिप।
- कोई अन्य संबंधित सर्टिफिकेट।
पोस्टडॉक्टोरल और यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिप के लिए जरूरी दस्तावेज
- अपडेटेड सीवी
- 500 शब्दों में उद्देश्य कथन, जिसमें फेलोशिप के लिए आवेदन करने की आपकी रुचि बताई गई हो।
- बुक मैन्युस्क्रिप्ट की रूपरेखा, जिसमें चैप्टर का सारांश और टाइमलाइन शामिल हो। यह 3 पेज से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- पहले प्रकाशित किए गए 3 रिसर्च आर्टिकल के नमूने।
- पहचान पत्र और कक्षा 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन और पीएचडी की डिग्री/सर्टिफिकेट की PDF कॉपी।
- दो अकादमिक रेफरेंस देने वालों के नाम और कॉन्टैक्ट डिटेल्स। ऐसे नंबर या ईमेल दें, जिन पर वे अभी संपर्क में हों। यूनिवर्सिटी इनसे आपके बारे में जानकारी लेने के लिए संपर्क कर सकती है।
- आखिरी सैलरी स्लिप, अगर लागू हो।
- कोई अन्य संबंधित सर्टिफिकेट।


