लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Controversy Erupts In Jaipur After Elephant Painted Pink Dies; Probe Ordered – Jaipur News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जयपुर की पहचान ‘पिंक सिटी’ के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध है, लेकिन इसी पहचान को दर्शाने के लिए किया गया एक फोटोशूट अब बड़े विवाद का कारण बन गया है। एक विदेशी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर द्वारा हाथी और एक महिला मॉडल को गुलाबी रंग में रंगकर किया गया फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शुरुआत में यह वीडियो आकर्षण का केंद्र बना, लेकिन कुछ ही समय बाद उसी हाथी की मौत की खबर सामने आने से मामला गंभीर हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह फोटोशूट जयपुर के पास स्थित हाथी गांव में किया गया था। जानकारी के अनुसार, रूस की इनफ्लुएंसर जूलिया बुरुलेवा ने ‘पिंक सिटी’ की थीम पर यह शूट कराया था। इसमें 65 वर्षीय हथिनी ‘चंचल’ और मॉडल यशस्वी को गुलाबी रंग से रंगा गया था। यह वीडियो करीब तीन महीने पहले पोस्ट किया गया था, लेकिन डेढ़ महीने पहले हाथी की मौत के बाद यह मामला दोबारा चर्चा में आ गया।

पशु प्रेमियों और पशु अधिकार संगठनों ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि हाथी जैसे संवेदनशील जानवर को किसी भी तरह के रंग या केमिकल से रंगना उसकी त्वचा और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। कई कार्यकर्ताओं ने आशंका जताई है कि यह रंग ही हाथी की मौत का कारण हो सकता है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विवाद बढ़ने के बाद वन विभाग हरकत में आया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि बिना अनुमति या नियमों के खिलाफ जाकर जानवर के साथ क्रूरता की गई है, तो संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वायरल फोटोग्राफ, जिसमें हथनी, चंचल एवं मॉडल को पिंक कलर लगाया गया

पढ़ें- ‘पिंक सिटी’ में ‘पिंक हाथी’; रशियन फोटोग्राफर के फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

हालांकि, हाथी गांव विकास समिति के अध्यक्ष बबलू खान ने इन आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि हाथी को केवल कुछ समय के लिए ही रंगा गया था और इसमें किसी भी हानिकारक केमिकल का उपयोग नहीं किया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हथिनी पहले से ही वृद्ध थी और उसकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है।

दूसरी ओर, इनफ्लुएंसर जूलिया बुरुलेवा ने भी सोशल मीडिया पर सफाई दी है। उन्होंने दावा किया कि शूट के दौरान ऑर्गेनिक और स्थानीय पेंट का इस्तेमाल किया गया था, जो त्योहारों में भी प्रयोग होता है और जानवरों के लिए सुरक्षित होता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने जयपुर में कई सप्ताह बिताए और सभी प्रक्रियाओं का ध्यान रखा।

इस बीच, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राजस्थान में पर्यटकों का स्वागत है, लेकिन सभी को नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी प्रकार का उल्लंघन पाया जाता है, तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक स्तर तक चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ पशु अधिकार संगठनों की सख्ती की मांग है।

 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शेन वॉर्न की मौत के चार साल बाद बड़ा खुलासा:बेटे का दावा, बोले- कोविड के टीके के कारण हुई महान स्पिनर की मौत – Shane Warne Death: Son’s Claim Links Legendary Spinner’s Passing To Covid Vaccine Sparks Debate

Photos:सोशल मीडिया पर क्यों छाईं काव्या मारन? मुस्कान ने लूटी महफिल; मिस्ट्री गर्ल्स की भी वायरल हुई तस्वीरें – Ipl 2026: Kavya Maran Goes Viral After Srh Win, Her Joy Lights Up Social Media; Ipl Mystery Girls

Noida Workers Protest:2026 में यूपी समेत 12 राज्यों ने बढ़ाया फैक्टरी कर्मियों का न्यूनतम वेतन; अब कहां-कितना – Noida Workers Protest Factory Industry Workers Know Minimum Wages In Various States Revised 2026 Up Mp Gujarat

तमिलनाडु में Bjp का महिलाओं पर बड़ा दांव:2000 रुपये मासिक मदद से मुफ्त गैस सिलिंडर तक, घोषणापत्र में और क्या? – Tamil Nadu Polls Updates Bjp Releases Manifesto News In Hindi

पश्चिम बंगाल में सियासत:रायगंज की चुनावी रैली में राहुल गांधी बोले- भाजपा और आरएसएस लोकतंत्र को कमजोर कर रहे – West Bengal Polls Election Rally In Raiganj Rahul Gandhi Said Bjp And Rss Are Weakening Democracy

मुख्यमंत्री के खिलाफ मां ने मोर्चा खोला:ncw से की Cm हिमंत की शिकायत; कहा- चुनावी रैली में लगाए अनर्गल आरोप – Ajp Candidate Kunki Chowdhury’s Mother Moves Ncw Against Cm Himanta, Alleges Defamation

Leave a Comment