लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शेन वॉर्न की मौत के चार साल बाद बड़ा खुलासा:बेटे का दावा, बोले- कोविड के टीके के कारण हुई महान स्पिनर की मौत – Shane Warne Death: Son’s Claim Links Legendary Spinner’s Passing To Covid Vaccine Sparks Debate

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


शेन वॉर्न के निधन के चार साल बाद उनके बेटे जैक्सन ने दावा किया है कि इस दिग्गज स्पिनर की मौत संभवतः कोविड के उन तीन या चार टीकों के कारण हुई थी, जो उन्हें ‘काम करने के लिए मजबूरन लेने पड़े थे।’ जैक्सन ने ‘टू वर्ल्ड्स कोलाइड पॉडकास्ट’ पर बात करते हुए अपने पिता की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को भी स्वीकार किया। वार्न का 2022 में थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उस समय उनकी उम्र 52 वर्ष थी।




Trending Videos

Shane Warne Death: Son’s Claim Links Legendary Spinner’s Passing to COVID Vaccine Sparks Debate

शेन वॉर्न और स्ट्रॉस
– फोटो : ANI


जैक्सन ने चार साल बाद क्यों किया खुलासा?

जैक्सन ने कहा, ‘मुझे पक्का लगता है कि इसमें (कोविड टीके का) हाथ था। मुझे नहीं लगता कि अब यह कहने से किसी तरह का विवाद पैदा होगा। भले ही डैड (पिताजी) को पहले से ही कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं, लेकिन मुझे लगता है कि टीका लगाने के कारण उनकी बीमारी खुलकर सामने आ गई। यह एक ऐसी बात है जिससे मैं हमेशा सोचता रहता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘जैसे ही मैंने (वॉर्न की मौत की खबर मिलने के बाद) फोन रखा तो मेरी पहली प्रतिक्रिया यही थी कि मैंने तुरंत सरकार को दोषी ठहराया। मैंने तुरंत कोविड और टीके को दोषी ठहराया।’


Shane Warne Death: Son’s Claim Links Legendary Spinner’s Passing to COVID Vaccine Sparks Debate

जैक्सन और दिवंगत शेन वॉर्न
– फोटो : Instagram


‘समझदारी भरा कदम था कि मैंने ऐसा नहीं किया’

जैक्सन ने कहा कि उन्होंने शोक सभा में अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने से खुद को बड़ी मुश्किल से रोका था। उन्होंने कहा, ‘शायद यह समझदारी भरा कदम था कि मैंने ऐसा नहीं किया, अगर मैंने ऐसा किया होता तो मेरी स्थिति बिल्कुल अलग होती। लेकिन मुझे यही महसूस हुआ।’ जैक्सन ने कहा, ‘पहले भी दिल का दौरा पड़ने से बहुत से लोग मर रहे थे, लेकिन डैड ठीक थे। मुझे लगता है उन्होंने तीन या चार (टीके) लगवाए होंगे। वह टीका नहीं लगवाना चाहते थे, लेकिन अन्य लोगों की तरह काम करने के लिए उन्हें मजबूरन इन्हें देना पड़ा।’


Shane Warne Death: Son’s Claim Links Legendary Spinner’s Passing to COVID Vaccine Sparks Debate

शेन वॉर्न
– फोटो : ANI


‘धूम्रपान और शराब पीने के बावजूद स्वस्थ थे’

उन्होंने कहा, ‘मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहता हूं क्योंकि इससे केवल गुस्सा ही बढ़ता है। गुस्सा किसी के लिए भी अच्छा नहीं होता है।’ वॉर्न की जीवनशैली के बारे में जैक्सन ने कहा कि धूम्रपान और शराब पीने के बावजूद यह अपेक्षाकृत स्वस्थ थे। उन्होंने कहा, ‘उस समय डैड स्वस्थ थे, खुश थे। वह काफी समय बाद इतने अच्छे दिख रहे थे। वह जरूर धूम्रपान करते थे और शराब पीते थे, लेकिन 80 और 90 वर्ष की उम्र के कई लोग डैड की तुलना में कहीं अधिक धूम्रपान करते हैं और शराब पीते हैं।’ वॉर्न निधन से कुछ महीने पहले कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। जब उनकी अचानक मौत हुई तो तब वह किसी तरह की गंभीर बीमारी से नहीं जूझ रहे थे।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rashifal 23 July:सिंह और मकर राशि वालों को करियर में मिल सकती है बड़ी उपलब्धि, जानें 12 राशियों का हाल – Today Prediction Horoscope Of 23 July 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Samsung का सबसे बड़ा धमाका:galaxy Z Fold 8 Ultra, Z Fold 8 और Z Flip 8 लॉन्च, 7 साल तक मिलेंगे अपडेट – Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra Z Fold 8 Z Flip 8 Launched Price Specifications India Hindi

रुश्दी पर जानलेवा हमला मामला:मतर ने 2022 में चाकू से वार किया, अब आतंकवाद के आरोप; क्या Us में उम्रकैद होगी? – Salman Rushdie Attack Case Matar Stabbed Him 2022 Now Faces Terrorism Charges Will Get Life Imprisonment In Us

Asean महासचिव-जयशंकर की मुलाकात:2026-2030 तक की कार्ययोजना पर मंथन, आसियान में सहयोग पर भारत की नीति क्या? – What India Policy Regarding Asean Jaishankar Meeting With Secretary-general Find Out Which Issues Discussed

Chandigarh:अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह आज रोहतक में, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे उत्साहवर्धन – Chandigarh: The Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh In Rohtak Today, Cm Saini To Present

Toll Pass:राजमार्गयात्रा एप पर डिजिटल लोकल टोल पास लॉन्च, जानें किसे मिलेगा फायदा और कैसे करें ऑनलाइन आवेदन – Nhai Launches Digital Local Toll Pass On Rajmargyatra App: Who Can Apply And How It Works

Leave a Comment