लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तमिलनाडु में Bjp का महिलाओं पर बड़ा दांव:2000 रुपये मासिक मदद से मुफ्त गैस सिलिंडर तक, घोषणापत्र में और क्या? – Tamil Nadu Polls Updates Bjp Releases Manifesto News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तमिलनाडु में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर सियासत में जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर अब राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी और तेज कर दी है। इसी क्रम में भाजपा ने चेन्नई में आगामी चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, भाजपा नेता के अन्नामलाई और तमिलिसाई सुंदरराजन मौजूद रहे।

पार्टी ने चुनाव को लेकर अपनी योजनाएं और वादे जनता के सामने रखे। पार्टी ने एलान किया कि सत्ता में आने पर हर घर की महिला मुखिया को हर महीने 2,000 रुपये दिए जाएंगे और हर परिवार को एक बार 10,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। बता दें कि भाजपा इस चुनाव में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में 27 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

महिला मतदाताओं पर भाजपा का बड़ा दांव

घोषणापत्र में कहा गया है कि हर साल पोंगल, तमिल नववर्ष और दीपावली के मौके पर 3 मुफ्त गैस सिलिंडर दिए जाएंगे। इसके साथ ही-


  • एफआईआर दर्ज करवाना आसान बनाया जाएगा।

  • पीड़ितों-गवाहों के संरक्षण के उपाय भी किए जाएंगे।

  • यौन अपराधों सहित जघन्य मामलों के लिए विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे।

  • निर्भया कोष का अधिकतम उपयोग कर महिलाओं के खिलाफ अपराधों से निपटने का वादा।

  • महिलाओं के नेतृत्व वाली सहकारी समितियों, स्वयं सहायता समूहों और लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाएंगे।

ये भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री के खिलाफ मां ने मोर्चा खोला: NCW से की CM हिमंत की शिकायत; कहा- चुनावी रैली में लगाए अनर्गल आरोप




धार्मिक और सांस्कृतिक घोषणाएं भी

भाजपा ने अपने हिंदुत्व एजेंडे के तहत थाईपूसम को राज्य उत्सव घोषित करने का वादा किया है, जो भगवान मुरुगन से जुड़ा है। साथ ही तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने की परंपरा को फिर से शुरू करने और उसे सुरक्षित रखने की बात कही गई है। यह मुद्दा पहले डीएमके और भाजपा के बीच बड़ा विवाद बन चुका है।


  • भगवान मुरुगन के सम्मान में थाईपूसम को राज्य पर्व घोषित किया जाएगा।

  • तिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर कार्तिकई दीप प्रज्वलित करने की परंपरा पुनर्जीवित कर संरक्षण पर जोर।

  • तमिलनाडु के रेल नेटवर्क में सुधार लाने का वादा, उचित मूल्य पर भूमि अधिग्रहण होगा।

  • बसों, स्कूलों और विश्वविद्यालयों में 100 प्रतिशत ब्लाइंड-स्पॉट-मुक्त सीसीटीवी।

इंफ्रास्ट्रक्चर और रेल परियोजनाओं पर भी फोकस


इसके साथ ही पार्टी ने तमिलनाडु में रेल नेटवर्क को मजबूत करने का भी वादा किया है। इसमें चेन्नई-बंगलूरू और चेन्नई-हैदराबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, कोयंबटूर-तिरुप्पुर-सलेम RRTS, और नई वंदे भारत ट्रेनों को दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से जोड़ने जैसी योजनाएं शामिल हैं। दूसरी ओर भाजपा की सहयोगी AIADMK ने भी अपने घोषणापत्र में महिला मुखियाओं को 2,000 रुपये देने का वादा किया है। इसके अलावा राशन कार्ड धारकों को चावल के साथ दाल, फ्री फ्रिज, और पुरुषों के लिए भी मुफ्त बस यात्रा जैसी योजनाएं शामिल हैं।



तमिलनाडु चुनाव पर क्या बोले जेपी नेड्ड?


इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तमिलनाडु की राजनीति और राज्य की मौजूदा सरकार पर बड़ा बयान भी दिया है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक का केंद्र रहा है और हर भारतीय इसके सांस्कृतिक गौरव पर गर्व करता है। नड्डा ने तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज यही सांस्कृतिक राज्य अपराधों का केंद्र बनता जा रहा है।



उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है और इसके लिए उन्होंने सीधे तौर पर सत्तारूढ़ डीएमके सरकार को जिम्मेदार ठहराया। जेपी नड्डा ने कहा कि डीएमके सरकार ने तमिलनाडु को कई मोर्चों पर कमजोर किया है और जनता अब इसका जवाब चुनाव में देगी। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में लोग डीएमके की नीतियों और कामकाज को उजागर करेंगे।

ये भी पढ़ें:- कर्नाटक: दावणगेरे दक्षिण के उपचुनाव में दिखी कांग्रेस की आंतरिक कलह, अब CM के राजनीतिक सचिव पर हुई कार्रवाई



डीएमके को बताया परिवारवादी पार्टी


इस दौरान नड्डा ने डीएमके को एक परिवारवादी पार्टी भी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में सत्ता कुछ ही लोगों के हाथों में केंद्रित है। नड्डा के अनुसार मुख्यमंत्री एमके स्टालिन शीर्ष पर हैं, उनके बेटे उदयनिधि उत्तराधिकारी की भूमिका में हैं, कनिमोझी सहयोगी हैं और सबरीसन पार्टी के संचालन से जुड़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके ने महिलाओं, युवाओं और किसानों के विश्वास को तोड़ा है और उनके हितों की अनदेखी की है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सागर जहरीली शराब कांड:मेथेनॉल की मिलावट का खुलासा, तभी शरीर में फैला तेजी से जहर; गटकने से दम तोड़ते गए लोग – Mp Sagar Liquor Tragedy: Methanol Contamination Revealed, Poison Spread Rapidly Through Bodies

शादाब ने क्यों की ये शरारत?:दूल्हे ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पिता हैं बड़ी मांस फैक्टरी के मालिक; देखें वीडियो – Groom Fires Multiple Rounds In Air At Wedding In Bulandshahr

जंतर-मंतर हिंसा:’सिर फोड़ने’ के दावे वाले स्वतंत्र भारद्वाज की बढ़ीं मुश्किलें, 14 दिन की न्यायिक हिरासत – Swatantra Bhardwaj Sent To 14 Day Judicial Custody In Assault Case

दलीप ट्रॉफी फाइनल:तिहरा शतक नहीं लगा सके ईशान किशन, ईस्ट जोन ने बनाया विशाल स्कोर; कुशाग्र ने जड़ा शतक – Duleep Trophy Final Day 2 Highlights: East Zone Vs South Zone Match Report Scorecard Ishan Kishan

सीजी:दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे में दुर्ग के छात्र युवराज सोनी की मौत, परिजनों में पसरा मातम – Durg Student Yuvraj Soni Dies In Delhi’s Satya Niketan Building Collapse; Grief Grips His Family

बंगाल में मांसाहार पर बवाल:धीरेंद्र शास्त्री बोले- नवरात्र में नॉनवेज न खाएं, भाजपा ने दी संस्कृति की दुहाई – Uproar In Bengal Over Dhirendra Shastri Advice Abstain Nonvegetarian Food During Navratri Bjp Distances Itself

Leave a Comment