
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप का अवॉर्ड जीता. सीजन का फाइनल बीते रविवार (31 मई) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. वैभव भी मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे. मैच के बाद वैभव ने विराट कोहली (Virat Kohli) से मुलाकात की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया.
बेंगलुरु ने रन चेज करते हुए गुजरात के खिलाफ खिताबी मुकाबला जीता. मैच के बाद जब फैंस और बेंगलुरु की टीम जश्न मनाने में मशगूल थी, उसी वक्त वैभव और कोहली की मुलाकात हुई.
वैभव ने हाथ जोड़कर किया नमस्ते
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव जाते ही किंग कोहली को नमस्ते करते हैं. इसके बाद दोनों के बीच कुछ बातचीत होती है. देखने में ऐसा प्रतीत होता है कि कोहली कुछ समझा रहे हों. बेबी बॉस यानी वैभव भी ध्यान से कोहली की बातों को सुनते हैं. इस दौरान कोहली ने वैभव के कंधे पर भी हाथ रखा. फैंस कोहली और वैभव की मुलाकात के मोमेंट को काफी पंसद कर रहे हैं.
Virat Kohli × Vaibhav Sooryavanshi.
Defining the current era and shaping the next.#ViratKohli #RCBvsGT #IPLFinal pic.twitter.com/GhITcXZoly
— Football Trendz (@FootballTrendz_) June 1, 2026
वैभव ने बनाए सबसे ज्यादा रन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 48.50 की औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन स्कोर किए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले.
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर
बात करें वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल करियर की, तो अब तक उन्होंने 23 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 23 पारियों में बैटिंग करते हुए वैभव ने 44.69 की औसत और 228.95 के स्ट्राइक रेट से 1028 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 103 रनों का रहा. वैभव ने 2025 में आईपीएल डेब्यू किया था. उन्हें राजस्थान ने 1.10 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था.
यह भी पढ़ें: पांड्या ब्रदर्स के रिश्तों में पड़ी खटास? क्रुणाल पांचवीं बार बने चैंपियन फिर भी चुप हार्दिक

