लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Cocktail 2 BO Collection Day 11:’वेलकम टू द जंगल’ के आगे दूसरे मंडे भी चला ‘कॉकटेल 2’ का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट, अब तोड़ेगी इस फिल्म का रिकॉर्ड

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


होमी अदजानिया की रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे मिले-जुले रिव्यू मिले थे हालांकि शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. यहां तक कि अक्षय कुमार की नई रिलीज वेलकम टू द जंगल के आने के बाद भी कॉकटेल 2 दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई और दमदार कमाई कर रही है. चलिए यहां जानते हैं शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

कॉकटेल 2 ने 11वें दिन कितनी की कमाई?
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, कॉकटेल 2 ने दूसरे मंडे को भारत में 1.75 करोड़ (नेट) कमाए, जिससे इसका कुल घरेलू कलेक्शन 84.90 करोड़ हो गया. 3873 शो में इसकी ऑक्यूपेंसी 16.51% रही. गौरतलब है कि दूसरे शनिवार 4.25 करोड़ और दूसरे रविवार 4.40 करोड़ की तुलना में तीसरे मंडे को इसकी कमाई में गिरावट आई है. बता दें कि कॉकटेल 2 ने पहले हफ्ते में 70.50 करोड़ कमाने के बाद दूसरे शुक्रवार को 4 करोड़ का कलेक्शन किया था.

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को मात देने से इंचभर दूर
कॉकटेल 2 ने विशाल भारद्वाज की फ़िल्म ‘ओ रोमियो’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें शाहिद और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में थे. उस फ़िल्म ने भारत में अपने लाइफ़टाइम में 72.99 करोड़ (नेट) कमाए थे. अब इसका टारगेट शाहिद और कृति की 2024 की फ़िल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को पीछे छोड़ना बाकी है. अमित जोशी और आराधना साह द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म ने भारत में अपने लाइफ़टाइम में 85.16 करोड़ (नेट) कमाए थे. फिल्म अभी अपने दूसरे हफ्ते में है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह वीकेंड तक अपनी पकड़ बनाए रख पाती है, क्योंकि वीकेंड पर इसकी कमाई में उछाल आ सकता है.

ये भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle BO Day 4: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मंडे टेस्ट भी किया पास, चौथे दिन ‘भूत बंगला’ से ‘कॉकटेल 2’ को चटाई धूल, बनाया ये सॉलिड रिकॉर्ड

कॉकटेल 2 के बारे में
कॉकटेल 2 के डायरेक्टर होमी अदजानिया हैं, इसे लव रंजन और तरुण जैन ने मिलकर लिखा है, और मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने इसे प्रोड्यूस किया है. यह कॉकटेल (2012) का स्पिरिचुअल सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने काम किया था।.इस सीक्वल में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं. ये फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

 

ये भी पढ़ें:-अक्षय, परेश और सुनील की Hera Pheri 3 का निर्देशन नहीं करेंगे प्रियदर्शन ? प्रोड्यूसर ने बताया सच, फिल्म को लेकर दिया ये अपडेट

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment