
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. पत्नी सुनीता आहूजा के साथ तलाक की खबरों के बीच एक्टर ने फेक और AI से बनाए गए कंटेंट को लेकर सख्त कदम उठाया है. दरअसल, गोविंदा ने मीडिया संस्थानों, सोशल मीडिया अकाउंट्स और कंटेंट क्रिएटर्स को लीगल नोटिस जारी किया है.
फेक और AI कंटेंट को लेकर सख्त हुए गोविंदा
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, गोविंदा ने उनके और उनके परिवार से जुड़ी झूठी या बिना कंफर्म की गई जानकारी शेयर करने से चेतावनी दी है. नोटिस में ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और 100 करोड़ रुपये तक का हर्जाना मांगने की बात कही गई है. इसमें फोटो, वीडियो, ऑडियो, बदली हुई तस्वीरें, डीपफेक और AI से बनाए गए फेक कंटेंट को भी शामिल किया गया है. एक्टर ने साफ किया है कि उन्होंने किसी को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनके नाम, तस्वीर, आवाज या उनके और परिवार से जुड़ी निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी है.
100 करोड़ रुपये तक के हर्जाने की चेतावनी
अगर कोई व्यक्ति गोविंदा से जुड़ा झूठा, आपत्तिजनक या मानहानि करने वाला कंटेंट बनाता या शेयर करता है, तो उसके खिलाफ सिविल और क्रिमिनल कार्रवाई की जा सकती है. इसमें मानहानि, निजता का उल्लंघन, पहचान के गलत इस्तेमाल और साइबर क्राइम से जुड़े कानून शामिल हैं. नोटिस में भारतीय न्याय संहिता, 2023 और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 की धाराओं का भी जिक्र किया गया है.
ये भी पढ़ें:- ‘दृश्यम 3’ की सक्सेस के बाद ‘दृश्यम 4’ का ऐलान, मोहनलाल फिर बनेंगे जॉर्जकुट्टी
कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा सकते हैं गोविंदा
गोविंदा ने ऐसे कंटेंट को लेकर काफी सख्त रुख अपनाया है. नोटिस में कहा गया है कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ 100 करोड़ रुपये तक के हर्जाने का दावा किया जा सकता है. इसके अलावा एक्टर जरूरत पड़ने पर कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा सकते हैं. नोटिस में ये भी कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर गोविंदा बैंक अकाउंट, प्रॉपर्टी, पासपोर्ट और अन्य संपत्तियों को लेकर भी कोर्ट से कानूनी आदेश ले सकते हैं.
सुनीता आहूजा ने वापस लिया तलाक का केस
बता दें कि हाल ही में राखी सावंत ने पैपराजी के सामने सुनीता को फोन किया था और स्पीकर पर बात की. इस दौरान सुनीता ने बताया कि गोविंदा दूसरी शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे. इसके बाद सुनीता को अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया, जिससे दोनों के तलाक की अफवाहें उड़ने लगीं. हालांकि, बाद में सुनीता के मैनेजर ने बताया कि सुनीता ने पहले जो तलाक का केस फाइल किया था, उसी केस को वापस लेने के लिए वो फैमिली कोर्ट गई थीं. गोविंदा के मैनेजर ने एक्टर की दूसरी शादी के दावे को खारिज कर दिया है.

आखिर क्या है पूरा मामला?
बता दें कि इन दिनों गोविंदा का नाम कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है, जो उनकी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ की एक्ट्रेस हैं. हाल ही में गोविंदा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं, जिसके बाद ये विवाद और बढ़ गया.
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी
बता दें कि गोविंदा और सुनीता ने 11 मई 1987 को गुपचुप शादी की थी. शादी के दो साल बाद 16 जुलाई 1989 को गोविंदा और सुनीता की बेटी टीना आहूजा का जन्म हुआ. टीना के जन्म के बाद गोविंदा ने दुनिया के सामने अपनी और सुनीता की शादी का खुलासा किया. इसके बाद कपल ने 1 मार्च 1997 को बेटे यशवर्धन आहूजा का वेलकम किया.
ये भी पढ़ें:- करियर के बुरे दौर में अंबानी परिवार ने दिया रणवीर सिंह का साथ, ‘धुरंधर’ के लिए जताया आभार
