लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

CLIC Insurance Company: LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Amit Shah Announce New Insurance Company: सोमवार को सहकारिता मंत्रालय का पांचवा स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई सहकारिता बीमा कंपनी का ऐलान किया है. जिसके जरिए उन्होंने सहकारी संस्थानों को फायदा देने की बात कही है. ये बीमा कंपनी पूरी तरह से भारत टैक्सी की तर्ज पर बनाई जाने वाली है.

बीमा कंपनी का भारत टैक्सी कनेक्शन!
दरअसल केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को CLIC नाम की जीवन बीमा कंपनी की घोषणा की है. इस कंपीन के तहत सहकारी संस्थाओं के कारोबार का दायरा बढ़ाया जाएगा. इस दौरान शाह ने कहा कि, ‘भारत में लगभग 8.5 लाख सहकारी संस्थाएं हैं, जिनके 30 करोड़ से भी ज्यादा सदस्य हैं’. इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि सहकारी कैब सेवा मॉडल ‘भारत टैक्सी’ की सक्सेस के चलते इस बीमा कंपनी को भी उसी की तर्ज पर बनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद

उन्होंने कहा कि, ‘भारत टैक्सी की तर्ज पर हम सहकारी क्षेत्र में एक जीवन बीमा कंपनी स्थापित करेंगे. इससे बीमा क्षेत्र में सहकारी संस्थाओं के विकास में मदद मिलेगी’.

नई बीमा कंपनी के फायदे
इस दौरान अमित शाह ने ये भी बताया है कि ये नई जीवन बीमा कंपनी बनने के बाद करीब 30 करोड़ सहकारी संस्थाओं के सदस्यों तक इंश्योरेंस सर्विस आसानी से पहुंच पाएगी. इससे देश के करोड़ों किसानों को लाभ पहुंचेगा जो प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटीज (PACS) से जुड़े हैं. वो अब सीधे अपने नजदीकी सहकारी केंद्र से ही इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदकर क्लेम कर पाएंगे. उनको बड़े शहरों या बैंकों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.

ये भी पढ़ें: ‘भीख मांगने का तरीका…’ यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट

‘भारत टैक्सी’ का होगा विस्तार
इस आयोजन के दौरान ही अमित शाह ने ये भी बताया कि ‘भारत टैक्सी’ को जिस तरह से देश में रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसी को देखते हुए ये फैसला किया गया है. शाह के मुताबिक सहकारी मॉडल के तहत शुरू की गई कैब सेवा प्लेटफॉर्म ‘भारत टैक्सी’ का प्रदर्शन अच्छा रहा है और अगले दो सालों में इसका विस्तार 500 शहरों तक किया जाएगा. फिलहाल भारत टैक्सी के साथ 6.37 लाख रजिस्टर्ड चालक और 35.77 लाख रजिस्टर्ड ग्राहक जुड़े हुए हैं. ऐसे में आने वाले समय में अन्य नए शहरों में भी इसका विस्तार किया जाने वाला है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘भीख मांगने का तरीका…’ यूजर ने मांगा 900 करोड़ का दान तो भड़के अश्नीर ग्रोवर, पत्नी के बयान पर किया था कमेंट

सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद

बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा

फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया

Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो

Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा ‘चार्जिंग संकट’?

Leave a Comment