लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Cjp Core Member Meet:सीजेपी की अहम बैठक से पहले क्या बोले कोर कमेटी के सदस्य? नई रणनीति पर मंथन आज – Cjp-core-committee-meeting-chhatrapati-sambhajinagar-today-strategy-abhijeet-dipke-saurav-das-vaishnavi-gaur

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन चलाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की कोर कमेटी की अहम बैठक आज महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में होगी। सीजेपी की कोर कमेटी की बैठक से पहले पार्टी नेताओं ने आंदोलन को जमीनी स्तर तक ले जाने और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अभियान जारी रखने की बात कही।

पार्टी की मुख्य प्रवक्ता वैष्णवी गौर ने कहा, “भाजपा और आरएसएस ने जिस तरह रैलियां कीं, वह संवाद नहीं बल्कि निर्देश देने जैसा था। हम उम्मीद करते हैं कि संवाद हो, छात्रों को डराया-धमकाया न जाए।” उन्होंने कहा, “हम अपने युवा आंदोलन पर काम जारी रखेंगे। यह रोजगार, शिक्षा और बढ़ती महंगाई जैसे युवाओं से जुड़े मुद्दों के जरिए आगे बढ़ेगा।”

आगे की रणनीति पर क्या बोले सौरभ दास?

वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने कोर कमेटी की बैठक को लेकर कहा, “हमसे सवाल पूछा गया कि प्रदर्शन की सफलता के बाद यह आंदोलन आगे किस दिशा में जाएगा। इसी को लेकर हम सभी रणनीति बनाने के लिए एकत्र हुए हैं।” उन्होंने कहा, “हम इस पर चर्चा करेंगे और विचार करेंगे कि इसे जमीनी स्तर तक कैसे ले जाया जाए। 6 अगस्त को जब कोई ठोस फैसला होगा, तब हम अपनी आगे की रणनीति सभी को बताएंगे।”

सौरभ दास ने कहा, “यह एक आंदोलन है। देश में कई राजनीतिक दल हैं, लेकिन लोगों की पीड़ा का जवाब एक और राजनीतिक दल नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर जागरूकता है और सीजेपी इसी दिशा में काम कर रही है।” सीजेपी के सदस्यों से मिले संकेतों के अनुसार, बैठक में संगठन की आगे की रणनीति और भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। जानकारी के अनुसार, यह बैठक सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के आवास पर आयोजित होगी। इसमें आंदोलन से जुड़े प्रमुख सदस्य हिस्सा लेंगे और पिछले आंदोलन के अनुभवों के साथ आगे की कार्ययोजना पर विचार करेंगे।

कार्यकर्ताओं से मांगे गए सुझाव

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले महीने चले करीब एक महीने लंबे आंदोलन के बाद संगठन ने अपने कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से कुछ समय परिवार के साथ बिताने को कहा था। साथ ही उन्हें छात्रों और स्वयंसेवकों से बातचीत कर उनके सुझाव जुटाने और 5 अगस्त की बैठक में उन्हें साझा करने के लिए कहा गया है। ये बैठक खत्म होने के बाद सीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। इसमें संगठन अपनी आगामी रणनीति और आगे होने वाले आंदोलनों या कार्यक्रमों की घोषणा कर सकता है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ओडिशा:महानदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय जिलों में मंडराया बाढ़ का खतरा, राज्य में एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित – Odisha Flood Threat Over Coastal Districts Due Mahanadi Water Levels One Lakh People Affected Across State.

पश्चिम बंगाल:पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई – West Bengal: Ed Raids Premises Of Ex-west Bengal Minister, Others In Pmla Case

एशियन गेम्स:पुरुष क्रिकेट में क्वार्टर फाइनल देखने को तरसे फैंस, बिना कोई गेंद फेंके तय हुईं अंतिम चार टीमें – Asian Games 2026: Bangladesh Vs Malaysia, Srilanka Vs Nepal Mens Cricket Match Quarterfinal Wash Out By Rain

Aishwarya Rai Bachchan At Paris Fashion Week In Black Gown Actress Walk With Kendall Jenner Simone – Entertainment News: Amar Ujala

उत्तरकाशी रेस्क्यू:बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से चार और सुरक्षित निकाले – Uttarkashi Rescue Operation Kalindi Khal Trekkers Safely Rescued Sdrf Teams Continue Search Uttarakhand

यूपी:भारत- विंडीज टी-20 मुकाबला लखनऊ में, टिकट दरों में की गई भारी गिरावट से बढ़ी बिक्री; चार को आएंगी टीमें – Up: India-west Indies T20 Match In Lucknow, Sales Boosted By Steep Ticket Price Reductions; Teams Will Arrive

Leave a Comment