लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Up:सरकारी नौकरियों में सीएम फेलो को मिलेगी उम्र में छूट, 100 अंकों की मेरिट से होगा चयन, इंटरव्यू ऐसा होगा – Up: Cm Fellows To Receive Age Relaxation In Government Jobs; Selection To Be Based On A 100-point Merit System

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रदेश के हर जिले में तैनात होने वाले सीएम फैलो को सरकारी नौकरियों में उम्र में छूट मिलेगी। इस पद के लिए योग्य युवाओं के चयन के लिए पूरी प्रक्रिया जारी की गई है। तैनाती से पहले दो हफ्ते का प्रशिक्षण कराया जाएगा। प्रयोग सफल होने पर ये संख्या बढ़ाई जाने का भी प्रस्ताव है।

प्रक्रिया के तहत प्रदेश के सभी जिलों में तैनात किए जाने वाले सीएम फेलो को सरकारी नौकरियों में आयु सीमा में छूट देने का प्रावधान किया गया है। पिछले सप्ताह यूपी कैबिनेट से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब चयन प्रक्रिया और तैनाती व्यवस्था पर तेजी से काम शुरू हो गया है।

अपर मुख्य सचिव नियोजन आलोक कुमार के मुताबिक, इस पद के लिए चयन यूपी स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन के तहत होगा जो मेरिट आधारित होगा। कुल 100 अंकों की चयन प्रणाली बनाई गई है, जिसमें 50 अंक लिखित परीक्षा, 30 अंक अधिमानी अर्हता और 20 अंक साक्षात्कार के निर्धारित किए गए हैं। इससे केवल अकादमिक योग्यता ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक समझ, नेतृत्व क्षमता और क्षेत्रीय कार्य अनुभव वाले युवाओं को भी मौका मिलेगा।

उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवारों को अतिरिक्त लाभ

लिखित परीक्षा में नीति निर्माण, प्रशासनिक समझ, समसामयिक घटनाक्रम, डेटा विश्लेषण, डिजिटल गवर्नेंस और समस्या समाधान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिमानी अर्हता के तहत नीति अनुसंधान, सामाजिक क्षेत्र में कार्य अनुभव, डिजिटल टेक्नोलॉजी, डाटा मैनेजमेंट, प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग और प्रतिष्ठित संस्थानों से उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवारों को अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा। तैनाती से पहले चयनित फेलो को दो सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रयोग सफल रहने पर बढ़ाई जाएगी संख्या

शुरुआती चरण में सीमित संख्या में फेलो की तैनाती की जाएगी, लेकिन शासन ने संकेत दिए हैं कि प्रयोग सफल रहने पर फेलो की संख्या बढ़ाई जा सकती है। सरकारी नौकरियों में आयु सीमा में छूट का प्रावधान इस योजना का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।


 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हिमाचल:पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने से निधन; प्रदेश में शोक की लहर – Former Himachal Tourism Minister Major Vijay Singh Mankotia Dies Heart Attack

बिहार में बागमती का कहर:खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर नदी, 200 से ज्यादा परिवार बाढ़ में फंसे – Bagmati River Floods Bihar Water Level 1.5 Meters Above Danger Mark Over 200 Families Trapped

ओडिशा:महानदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय जिलों में मंडराया बाढ़ का खतरा, राज्य में एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित – Odisha Flood Threat Over Coastal Districts Due Mahanadi Water Levels One Lakh People Affected Across State.

पश्चिम बंगाल:पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई – West Bengal: Ed Raids Premises Of Ex-west Bengal Minister, Others In Pmla Case

एशियन गेम्स:पुरुष क्रिकेट में क्वार्टर फाइनल देखने को तरसे फैंस, बिना कोई गेंद फेंके तय हुईं अंतिम चार टीमें – Asian Games 2026: Bangladesh Vs Malaysia, Srilanka Vs Nepal Mens Cricket Match Quarterfinal Wash Out By Rain

Aishwarya Rai Bachchan At Paris Fashion Week In Black Gown Actress Walk With Kendall Jenner Simone – Entertainment News: Amar Ujala

Leave a Comment