बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर उनकी शादीशुदा महिला के लुक में फोटोज और वीडियोज सामने आए थे, जिसके बाद एक्ट्रेस की शादी के चर्चे रहे. हालांकि, अभिनेत्री ने इससे इनकार किया. इसी बीच उनकी 2015 में रिलीज हुई फिल्म को 11 साल हो गए हैं और ये उस साल की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म रही थी. इसने 500 परसेंट से ज्यादा का प्रॉफिट भी कमाया था. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
दरअसल, जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं. ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसे साल 2015 में रिलीज किया गया था. इसमें उनके साथ एक्टर आर माधवन भी लीड रोल में थे. दोनों की केमिस्ट्री भी पर्दे पर काफी हिट हुई. इस फिल्म के दो पार्ट आ चुके हैं और दोनों ही हिट रहे हैं. ये कोई और नहीं बल्कि ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ है, जिसकी रिलीज को 11 साल का वक्त हो गया है. इसे 22 मई, 2015 को रिलीज किया गया था.
यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ ने बनाया रिकॉर्ड, बनी इंडिया में दूसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली मलयाली फिल्म
2015 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी थी ‘तनु वेड्स मनु’
कंगना रनौत और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ रिलीज के बाद छा गई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था. इसने कमाई के मामले में उस साल शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ को भी पछाड़ दिया था. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 152 करोड़ रहा था और शाहरुख खान की फिल्म ने 148 करोड़ कमाए थे.
‘तनु वेड्स मनु’ ने कमाया था 541% प्रॉफिट
सैकनिल्क के अनुसार, ‘तनु वेड्स मनु’ ने बॉक्स ऑफिस पर 150.71 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) और वर्ल्डवाइड 258 करोड़ कमाए थे. वहीं, फिल्म ने ओवरसीज में भी 44 करोड़ कमाल का बिजनेस किया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, जबकि फिल्म का बजट 30-39 करोड़ रहा था. इंडिया नेट कलेक्शन के लिहाज से फिल्म ने 284.6% और वर्ल्डवाइड कमाई के हिसाब से 541% प्रॉफिट कमाया था.
यह भी पढ़ें: ‘चुपके से शादी नहीं करुंगी’, मंगलसूत्र वाली वायरल वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत- वो फिल्म का लुक था
2015 की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में (इंडिया नेट)
1- बजरंगी भाईजान- 320.34 करोड़
2- प्रेम रतन धन पायो- 207.40 करोड़
3- बाजीराव मस्तानी- 184 करोड़
4- तनु वेड्स मनु रिटर्न्स- 152 करोड़
5- दिलवाले- 148 करोड़
कंगना रनौत का प्रोफेशनल फ्रंट
बहरहाल, अगर कंगना रनौत के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘इमरजेंसी’ में देखा गया था, जिसमें वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में थीं. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी लेकिन ये जब ओटीटी पर आई तो लोगों ने इसे काफी पसंद किया था. फिल्म में एक्ट्रेस को उनके रोल के लिए काफी सराहा गया था.

