लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar News : Major Accident Averted Lightning Struck Dome Jaleshwar Nath Mahadev Temple – Bihar News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के होरलपट्टी गांव स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक जलेश्वर नाथ महादेव मंदिर के गुंबद पर सोमवार सुबह आकाशीय बिजली (ठनका) गिर गई। इससे मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। उस समय मंदिर के अंदर करीब 25 श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे थे। राहत की बात यह रही कि किसी भी श्रद्धालु को कोई चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए।

आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर के गुंबद को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलेश्वर नाथ महादेव मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं।

पढ़ें:  सात साल की उम्र में बिहार के गीतांक ने मचाया धमाल, इस खेल में जीता स्वर्ण पदक; अब चीन जाने की तैयारी

घटना के बाद ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मंदिर के क्षतिग्रस्त गुंबद की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यह मंदिर ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए।

बताया जाता है कि रविवार रात से जिले में तेज मेघगर्जन के साथ लगातार बारिश हो रही है। इसी दौरान सोमवार सुबह आकाशीय बिजली मंदिर के गुंबद पर गिर गई, जिससे करीब 150 वर्ष पुराने मंदिर का गुंबद टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण दरभंगा महाराज रमेश्वर सिंह की पत्नी महारानी लक्ष्मेश्वरी ने कराया था। यह मंदिर लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराना है और क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chamoli Tunnal Accident:एक नहीं तीन बार हुआ भूस्खलन, मलबा आया और बहा ले गया, घायलों ने बताई आपबीती – Chamoli Tunnel Accident Three Landslides Hit Thdc Tunnel Uttarakahnd News Read All Updates

E20 Petrol:ई20 पेट्रोल पर उठे सवालों पर सरकार का जवाब, कहा- माइलेज घटने का दावा सही नहीं; बताया क्यों घट रहा? – E20-petrol-mileage-changes-government-clarification-fuel-quality-check

‘मां से पूछो…’:cm विजय के ‘पिता कहां हैं?’ वाले बयान पर Bjp प्रदेश अध्यक्ष ने की विवादित टिप्पणी, मचा बवाल – Tamil Nadu: Bjp State President Makes Derogatory Remarks About Cm Vijay’s Mother; Annamalai Slams Him

स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के ‘लड्डुओं’ पर डाका:ग्राम प्रधान के करीबियों पर बंदरबांट का आरोप, वीडियो वायरल – Independence Day Laddoo Heist Gram Pradhan Accused Of Misappropriation Video Goes Viral

Khabaron Ke Khiladi:क्यों नहीं चल सका इस बार का मानसून सत्र? विश्लेषकों ने बताया कहां अटकी बात – Khabaron Ke Khiladi Parliament Monsoon Session Working Record Analysis On Why Working Bad Explained News

‘छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण’:bci अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने मांगी माफी; क्या है पूरा मामला? – Bci Chairperson Manan Kumar Mishra Apologizes To Nalsar Law Students Over Convocation Row

Leave a Comment