लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar :गुप्तांग से निकली गोली, गिट्टी-लकड़ी के टुकड़े भी; बिहार में सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी दरिंदगी – Bihar Begusarai Five Men Assault Woman Brutally Objects Found In Body Police Investigation Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बेगूसराय से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के साथ पांच युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया। दरिंदों ने महिला को इस कदर प्रताड़ित किया कि वह बेहोश हो गई। जब महिला बेसुध हो गई, तो सभी आरोपी उसे उसी हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गए।

पति ने कराया भर्ती, मेडिकल में हुई रेप की पुष्टि

घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के पति ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद पीड़ित पति ने चकिया थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। जांच-पड़ताल के बाद महिला का मेडिकल टेस्ट कराया गया, जिसमें डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि की। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया।

चार दिन बाद पेट दर्द होने पर हुआ खौफनाक खुलासा

एफआईआर (प्राथमिकी) दर्ज होने के चार दिन बाद यानी बुधवार को पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में अचानक असहज और तेज दर्द होने लगा। दर्द से तड़पती महिला को आनन-फानन में एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब डॉक्टरों ने महिला की गहनता से जांच की, तो उनके भी होश उड़ गए। डॉक्टरों ने महिला के प्राइवेट पार्ट से एक गोली, पत्थर और लकड़ी के टुकड़े बाहर निकाले।

जांच में जुटे बेगूसराय एसपी और वरिष्ठ अधिकारी

दरिंदगी के इस खौफनाक खुलासे ने डॉक्टरों समेत हर किसी को हैरान और आक्रोशित कर दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय के एसपी (SP) समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे। पुलिस के आला अधिकारी खुद इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए सघन जांच-पड़ताल में जुट गए हैं।

बेगूसराय सदर-1 के एसडीपीओ आनंद कुमार पांडे ने बताया कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म और मारपीट की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि पीड़िता 12 जून की शाम अस्पताल से घर चली गई थी, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकीय जांच के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट से बुलेट और पत्थर जैसी वस्तुएं मिलने की बात सामने आई है। पीड़िता का धारा 164 के तहत न्यायालय में बयान दर्ज करा लिया गया है। मामले में नामजद पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पीड़िता ने बयान में कही ये बात

वहीं, 28 वर्षीय पीड़िता ने अपने 164 के बयान में आरोप लगाया है कि 11 जून की रात करीब साढ़े 11 बजे वह शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान पांच लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। उसने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की गई। पीड़िता का कहना है कि दुष्कर्म के बाद उसके शरीर में गोली और पत्थर डाल दिए गए, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। होश आने के बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि अब तक मामले में पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं रही है।

पीड़िता के पति ने बताया कि घटना के दौरान बदमाशों ने उन्हें घर में बंद कर दिया था और उनकी पत्नी को जबरन अपने साथ ले गए थे। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कराने, आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने तथा कथित लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

होर्मुज खुला तो परमाणु समझौते से पीछे हटेगा Us?:ईरान संघर्ष से निकलने को बेताब ट्रंप, तैयार है एग्जिट प्लान – Donald-trump-us-exit-strategy-on-iran-war-hormuz-strait-reopen-may-ditch-nuclear-deal-report-claims

Clickbait Content Is Not Cool Says Preity Zinta On Viral Video Claiming She Ignored Aamir Khan – Entertainment News: Amar Ujala

Dirac Medal:भारतीय प्रोफेसर दीपक धर को मिला प्रतिष्ठित डिराक मेडल, सांख्यिकीय भौतिकी में योगदान के लिए सम्मान – Deepak-dhar-dirac-medal-2026-statistical-physics-indian-professor-joins-stephen-hawking-and-other-physicist

Cjp:केजरीवाल पर भाजपा हमलावर, कहा- सीजेपी प्रदर्शन था Aap की सियासी साजिश, Pm को निशाना बनाने की थी योजना – Bjp-alleges-aap-sponsored-cjp-protest-at-jantar-mantar-arvind-kejriwal-remark-on-pm-modi-viral-video

मालवीय मिशन:दिल्ली-एनसीआर और इंद्रप्रस्थ शाखा के विलय पर मतभेद, ऑडिटेड खातों पर भी सहमति नहीं – Differences Arise In General Meeting Regarding Merger Of The Delhi-ncr And Indraprastha Branches

Jabalpur News:सैंपल भेजा था सागर तो जबलपुर एफएसएल कैसे दे सकता है टेस्टिंग रिपोर्ट, हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा – The Sample Was Sent To Sagar, So How Can The Jabalpur Fsl Provide The Testing Report?

Leave a Comment