लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Jabalpur News:सैंपल भेजा था सागर तो जबलपुर एफएसएल कैसे दे सकता है टेस्टिंग रिपोर्ट, हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा – The Sample Was Sent To Sagar, So How Can The Jabalpur Fsl Provide The Testing Report?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

टेस्टिंग के लिए सैंपल सागर भेजा गया था, लेकिन रिपोर्ट एफएसएल जबलपुर की ओर से तैयार की गई। हाईकोर्ट की जस्टिस विवेक अग्रवाल तथा जस्टिस एके सिंह की युगलपीठ ने टेस्टिंग रिपोर्ट को खामीपूर्ण मानते हुए तल्ख टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि एफएसएल टेस्टिंग का काम अयोग्य लोगों को सौंपा गया है और वैज्ञानिक बिना सोचे-समझे रिपोर्ट पर हस्ताक्षर कर रहे हैं या फिर टेस्ट करने वाले वैज्ञानिक ही अयोग्य हैं।

युगलपीठ ने इस संबंध में अतिरिक्त प्रमुख सचिव, गृह विभाग तथा संचालक, एफएसएल को दो सप्ताह में हलफनामा पेश करने के आदेश दिए हैं। युगलपीठ ने कहा कि हलफनामा दाखिल करने से पहले संबंधित अधिकारी रिकॉर्ड देख सकते हैं। साथ ही जांच अधिकारी को अगली सुनवाई के दौरान हलफनामे के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। अपील पर अगली सुनवाई 31 अगस्त को निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें- अवैध निर्माण के खिलाफ टॉर्च मार्च: 50 से ज्यादा रहवासी समितियां सड़कों पर, बोले- आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं?

हत्या के मामले में सजा के खिलाफ दायर हुई थी अपील

हत्या के अपराध में कटनी जिला न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा के खिलाफ आकाश गौड़ सहित पांच लोगों ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। अपील की सुनवाई के दौरान युगलपीठ ने पाया कि पेश की गई एफएसएल रिपोर्ट में गंभीर खामी है।

एफएसएल जबलपुर की ओर से पेश की गई आर्टिकल-जी की रिपोर्ट में खून पाए जाने की बात कही गई थी। कटनी पुलिस अधीक्षक की ओर से भेजे गए कम्युनिकेशन के अनुसार, उक्त आर्टिकल को जांच के लिए सागर एफएसएल भेजा गया था। ऐसे में सवाल उठा कि जब आर्टिकल को सागर भेजा गया था तो उसकी टेस्टिंग रिपोर्ट जबलपुर एफएसएल से कैसे जारी हुई?

युगलपीठ ने कहा कि इस स्थिति में रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर संदेह पैदा होता है। ऐसी रिपोर्ट के आधार पर इंसानी जिंदगी से जुड़े मामलों में फैसला नहीं किया जा सकता। रिपोर्ट पर असिस्टेंट केमिकल एग्जामिनर डॉ. दीप्ति श्रीवास्तव के हस्ताक्षर हैं। अपील की सुनवाई के दौरान युगलपीठ ने एफएसएल रिपोर्ट की कार्यप्रणाली पर गंभीर टिप्पणी की। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता विजीत साहू ने पैरवी की।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Cjp:केजरीवाल पर भाजपा हमलावर, कहा- सीजेपी प्रदर्शन था Aap की सियासी साजिश, Pm को निशाना बनाने की थी योजना – Bjp-alleges-aap-sponsored-cjp-protest-at-jantar-mantar-arvind-kejriwal-remark-on-pm-modi-viral-video

मालवीय मिशन:दिल्ली-एनसीआर और इंद्रप्रस्थ शाखा के विलय पर मतभेद, ऑडिटेड खातों पर भी सहमति नहीं – Differences Arise In General Meeting Regarding Merger Of The Delhi-ncr And Indraprastha Branches

Jpsc-jssc आंदोलन में बड़ा मोड़:भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो से सरकार ने की बात, अनशन खत्म करने की अपील – Jharkhand-jpsc-jssc-protest-government-panel-talks-hunger-strike-devendra-nath-mahto

Ind Vs Sl:साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान की टीम इंडिया में एंट्री, श्रीलंका सीरीज से पहले बड़ा बदलाव – Ind Vs Sl: Sai Sudharsan Ruled Out Of Sri Lanka Test Series, Sarfaraz Khan Named Replacement

How Much Yash Charge For Toxic Know Nayanthara Kiara Advani Huma Qureshi And Tara Sutaria Fees – Entertainment News: Amar Ujala

भारत-बांग्लादेश संबंध:क्या Pm मोदी-तारिक की मुलाकात से मिटेगी कड़वाहट, या शेख हसीना की एंट्री बिगाड़ेगी खेल? – India Bangladesh Relations Tarique Rahman Pm Modi Meeting Sheikh Hasina Brics Summit

Leave a Comment