लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

50 हजार रुपये वाले बयान पर घिरे वाघेला:बोले- माफी नहीं मांगूंगा; भाजपा को बताया आरक्षण विरोधी; बवाल क्यों? – Shankersinh Vaghela Reservation Remark Apology Refusal

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला ने आरक्षण को लेकर दिए अपने विवादित बयान पर माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है। रविवार को जारी वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि मैंने जो कुछ कहा, पूरी जिम्मेदारी के साथ कहा है। अपनी राजनीतिक जिंदगी में कभी अपने बयान वापस नहीं लिए हैं। वाघेला ने कहा कि उनके माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता। उनका कहना है कि उनकी टिप्पणी भाजपा की केंद्र और गुजरात सरकार के आरक्षण विरोधी रुख को लेकर थी, न कि किसी जाति विशेष के खिलाफ।

आखिर किस बयान पर शुरू हुआ विवाद?

विवाद शुक्रवार को गुजरात के नर्मदा जिले के सागबारा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए वाघेला के बयान से शुरू हुआ। गांधी जयंती के मौके पर आदिवासी किसानों की सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि अगर पटेल, वणिक या ब्राह्मण समुदाय के लोग हाथ से मैला उठाने का काम करने के लिए तैयार हों, तो वह उन्हें हर महीने 50 हजार रुपये देने को तैयार हैं। इस बयान के जरिए वह ऐतिहासिक रूप से वंचित समुदायों के लिए आरक्षण की जरूरत समझाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि आरक्षण किसी पर किया गया एहसान नहीं है, बल्कि जीवनभर झेले गए भेदभाव और पीड़ा के बदले मिला अधिकार है।

वाघेला ने दलित समुदाय के बारे में क्या कहा?

पूर्व मुख्यमंत्री वाघेला ने कहा कि एक समय ऐसा था, जब दलित समुदाय के लोगों को मंदिरों में प्रवेश नहीं मिलता था, पीने के पानी की सुविधा से वंचित रखा जाता था और गांव में उन्हें बारात निकालने तक की अनुमति नहीं थी। उन्होंने कहा कि दलित समुदाय के लोगों को मानव मल ढोने का काम करना पड़ता था। वाघेला के मुताबिक, आरक्षण देने के पीछे इन समुदायों के साथ लंबे समय तक हुए भेदभाव की भरपाई करने का विचार था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी इसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में थी।

मैं ब्राह्मण और पटेल समुदाय के खिलाफ नहीं हूं- वाघेला

वाघेला ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह ब्राह्मण या किसी दूसरे सवर्ण समुदाय के विरोधी नहीं हैं। उन्होंने सवाल किया कि अगर वह ब्राह्मण विरोधी हैं, तो उनके मुख्यमंत्री रहते भगवान परशुराम जयंती पर छुट्टी देने की अनुमति किसने दी थी। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या कोई ऐसा उदाहरण दे सकता है, जब उन्होंने पटेल समुदाय का विरोध किया हो। वाघेला ने कहा कि उनके बयान को किसी जाति के खिलाफ बताना गलत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह दलितों, आदिवासियों, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के आरक्षण के अधिकारों की बात कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: एसआईआर विवाद: शुभेंदु अधिकारी बोले- चारों ओर कई खटमल फिर उभर आए हैं; क्या सीजेपी प्रदर्शन पर साधा निशाना?

भाजपा पर क्या आरोप लगाया?

वाघेला ने विवाद के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि आरक्षण का विरोध करने वाले भाजपा के लोग हैं और उनकी टिप्पणी का निशाना भी वही पार्टी थी। उन्होंने यह भी बताया कि करीब एक साल पहले उन्होंने आरक्षण को लेकर इसी तरह की बात कही थी, लेकिन उस समय किसी ने आपत्ति नहीं जताई थी। इस बीच, गुजरात भाजपा के पूर्व मीडिया संयोजक और समस्त ब्रह्म समाज के संयोजक यज्ञेश दवे ने शनिवार को वाघेला के बयान पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि समुदायों और जातियों के बीच दुश्मनी पैदा करना उचित नहीं है। वाघेला के बयान के बाद उनके दोबारा कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जस्टिस भुइयां की दो टूक:बोले- लाखों भारतीयों का वोट छीनना संविधान को नकारने जैसा; कांग्रेस ने सीईसी को घेरा – Congress Jairam Ramesh Gyanesh Kumar Right To Vote Controversy

बॉक्स ऑफिस:पहले ही वीकेंड 200 करोड़ पार हुई ‘दृश्यम 3’, टॉम क्रूज की ‘डिगर’ और ‘प्रेम कीटाणु’ का कैसा हाल? – Drishyam The Conclusion Day 3 Box Office Collection With Digger And Prem Keetanu Day 3

एक साथ उठी दो दोस्तों की अर्थी:17 थी दोनों की उम्र, गांववाले कहते थे जिगरी यार; एक हादसे में संग छोड़ी दुनिया – Bike Rams Into Stationary Gas Tanker Truck In Mathura Two Friends Killed

नोएडा सुसाइड में नए खुलासे:’पापा… मेरी जीने की इच्छा खत्म हो गई है, बस बेटे का ध्यान रखना’, सामने आई चैट – Sambhav Jain S Chat With His Father Has Surfaced In The Noida Suicide Case

नेहा की हिरासत पर इंडिया गठबंधन का हल्लाबोल:दिल्ली पुलिस पर क्यों भड़के विपक्षी नेता, क्या है पूरा मामला? – Neha Aisa Detention Delhi Police Protest Controversy

राज्यसभा चुनाव:कम विधायक होने के बाद भी अखिलेश उतारेंगे तीसरा प्रत्याशी, भाजपा और सपा में क्रॉस वोटिंग तय – Up: Akhilesh Yadav To Field Third Candidate Despite Lacking Enough Mlas, Bjp And Sp Set To Cross-vote

Leave a Comment