लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

प्रेग्नेंसी में छुट्टी नहीं लेंगी दीपिका पादुकोण, फिल्मों में इंटेंस एक्शन सीन करेंगी शूट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया. अक्षय तृतीया के खास मौके पर दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर बताया कि वो जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं. इस खबर के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दीं. हालांकि दीपिका ने अभी भी अपने काम से दूरी नहीं बनाई है.

प्रेग्नेंसी में भी होगी फिल्म की शूटिंग

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘राका’ की शूटिंग में बिजी हैं. खबरों के मुताबिक, वो प्रेग्नेंसी में भी फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगी. इतना ही नहीं, वो इस फिल्म के लिए कुछ इंटेंस एक्शन सीक्वेंस भी शूट कर रही हैं. फिल्म की शूटिंग के बीच पूरी सावधानी बरती जा रही है ताकि उनकी सेहत पर कोई असर न पड़े. ‘राका’ एक बड़े बजट की पैन-इंडिया फिल्म है, जिसमें साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं और इसे लेकर पहले से ही काफी चर्चा बनी हुई है.

तय शेड्यूल में पूरा होगा काम 

एचटी डिजिटल की रिपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि दीपिका अपने काम को लेकर काफी प्रोफेशनल हैं और वो तय शेड्यूल में ही शूटिंग पूरी करना चाहती हैं. उनके पास ‘राका’ के अलावा शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का भी कुछ काम बाकी है, जिसे वो जल्द पूरा करने की प्लानिंग कर रही हैं. यही वजह है कि वो अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी शूटिंग जारी रखने का फैसला कर चुकी हैं. हालांकि, फिल्म की टीम और दीपिका खुद अपनी सेहत का पूरा ध्यान रख रही हैं. 

दीपिका-रणवीर का रिश्ता  

अगर दीपिका और रणवीर की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो दोनों ने साल 2018 में इटली में शादी की थी, जिसके बाद मुंबई और बेंगलुरु में शानदार रिसेप्शन भी रखा गया था. दोनों की लव स्टोरी फिल्म ‘राम लीला’ से शुरू हुई थी. साल 2024 में उन्होंने अपनी बेटी ‘दुआ’ का स्वागत किया था. अब दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर ने उनके फैंस की खुशी को और बढ़ा दिया है.

ये भी पढ़ें: इंतजार खत्म! ‘नरसिम्हा’ के बाद अब चलेगा ‘महावतार परशुराम’ का फरसा, रिलीज हुआ फर्स्ट लुक पोस्टर





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Thursday Box Office: गुरुवार को ‘जना नायकन’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें- ‘द ओडिसी’ से ‘धमाल 4’ तक का कितना रहा कलेक्शन

Jana Nayagan BO Collection Day 1: ‘जना नायकन ने ओपनिंग डे पर मचाया भौकाल, छप्परफाड़ हुई कमाई, तोड़े रणवीर सिंह और विक्की कौशल की फिल्मों के रिकॉर्ड

CJP प्रोटेस्ट की वजह से टला रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर? जाने- अब कब होगा रिलीज

Manoj Kumar Birth Anniversary: 65 हफ़्तों तक थिएटर से नहीं उतरी थी मनोज कुमार की ये फिल्म, ‘शोले’ से पहले मचाया था बवाल

‘वो सीता के रोल में कैसी दिखेंगी?’ ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर दीपिका चिखलिया ने कह दी ऐसी बात

‘ये बेवकूफ कौन है?’, खेसारी लाल यादव को नहीं पहचानतीं मलाइका अरोड़ा, डॉग के साथ वायरल वीडियो पर हुईं गुस्सा

Leave a Comment