लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar:जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने आजादी से लेकर समाज सुधार तक निभाई बड़ी भूमिका, कार्यक्रम में बोले मंत्री श्रवण – Bihar: Jamiat Ulama-e-hind Has Played A Pivotal Role From The Freedom Struggle To Social Reform

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, ग्रामीण विकास मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण ने कहा है कि बिहार देश का पहला राज्य है जहां जलवायु परिवर्तन के प्रति पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जागरूक होकर ‘जल-जीवन हरियाली’ योजना शुरू की। उनके शुरुआती कार्यकाल के दौरान हरियाली 9 प्रतिशत हरियाली थी, जो आज बढ़कर 16 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। इस दौरान लगभग 20 करोड़ पौधारोपण किया जा चुका है। 

मंत्री ने संदेश दिया कि हमें अपने बच्चों के जन्मदिन, माता-पिता के पुण्यतिथि पर हर साल एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। वे रविवार को पटना स्थित एएन सिन्हा सामाजिक अध्ययन संस्थान के सेमिनार हॉल में जमीयत उलेमा-ए-हिंद, बिहार की ओर से आयोजित ‘समाज सुधार संगोष्ठी’ में शामिल हुए।

पढ़ें: मलमास महीने में नाबालिग बनी दूल्हन, देखने आए दूल्हे से दूर्गा मंदिर में हुई शादी; पुलिस को जानकारी नहीं

स्वतंत्रता आन्दोलन में जमीअत उलमा का महत्वपूर्ण योगदान

मंत्री ने कहा कि जमीयत उलेमा-ए-हिन्द ने हमेशा सामाजिक सदभाव भाइचारे और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाया है। शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में इस संस्था का योगदान अत्यन्त सराहनीय रहा है। संस्था ने भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कहा कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद की तरह ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने समाज सुधार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।

उन्होंने पूर्ण शराबबंदी लागू कर समाज के गरीब, मजदूर, और युवाओं को नशे की बुराईयों से बचाने का प्रयास किया। इससे लाखों परिवारों में खुशहाली और सामाजिक शांति का वातावरण बना है। दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए। मौके पर नई दिल्ली स्थित जमीअत उलमा ए हिन्द के सचिव मौलाना सैयद अजहर मदनी, बिहार जमीअत उलमा के अध्यक्ष मौलाना बदर अहमद मुजीबी, महासचिव मौलाना मोहम्मद अब्बास कासमी, सचिव डॉ. फैज अहमद कादरी, बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. खालिद अनवर, सहित अन्य मौजूद रहे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शाहरुख खान:पत्नी के सामने बादशाह ने क्यों पकड़ा मैनेजर पूजा का दुपट्टा? वायरल वीडियो पर भिड़े फैंस और ट्रोलर्स – Shah Rukh Khan Wiped Sweat With His Manager Pooja Dadlani Dupatta At Famous Lalbaugcha Raja Video Viral

सुचिका तरियाल के नतीजे से संतुष्ट क्यों नहीं सास?:कहा- वह बेहतर नतीजे की हकदार थीं, पदक के लिए कड़ी मेहनत की – Asian Games 2026: Suchika’s Mother-in-law Unhappy With Bronze, Says She Deserved A Better Result

आईबीपीएस आरआरबी सीआरपी-xv:13 हजार से अधिक पदों पर आवेदन का एक और मौका, अब कब तक भर सकते हैं फॉर्म? जानें यहां – Ibps Rrb Crp-xv: Application Deadline Extended For 13,706 Posts, Apply Till September 27

यूपी के स्कूल में कत्ल और सुसाइड केस:जहां टिफिन बॉक्स की होती थी जांच, वहां पहुंचा तमंचा; गार्ड ने भी न रोका – Murder And Suicide At School Up Saud Already Hatched Conspiracy Fatima Also Honored With Best Teacher Award

यूपी:प्रदेश में विधान परिषद चुनाव का एलान, 23 अक्तूबर को होगा मतदान; पढ़ें पूरा अपडेट – Legislative Council Elections Announced In Up Voting To Be Held On October 23 Read Full Update

छात्र खुदकुशी मामला:आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टलों से हटाए जाएंगे सीलिंग फैन; जांच के बीच लिया गया फैसला – Sahil Wakode Case: Wall-mounted Fans To Replace Ceiling Fans In Iit Bombay Hostels

Leave a Comment