लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bengal:सीएम शुभेंदु अधिकारी ने शुरू की अन्नपूर्णा योजना, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को मिलेंगे 3,000 ₹ – West Bengal Cm Suvendu Adhikari Launches Annapurna Yojana 28 25 Lakh Women To Get Rs 3000 Monthly First Phase

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के पहले चरण में 28.25 लाख लाभार्थियों को 3,000 रुपये की मासिक सहायता मिलेगी। इसे बंगाल की भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी सामाजिक कल्याण योजना माना जा रहा है। 

योजना के पहले चरण में लाभार्थियों के बैंक खातों में आज से सीधे 3,000 रुपये की राशि भेजी जाएगी। शुरुआती अनुमान के अनुसार, इस योजना से लगभग दो करोड़ महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें: TMC: ममता के नाम पर बागियों का शक्ति प्रदर्शन, 58 विधायकों ने ऋतुब्रत को विपक्ष का नेता बनाने की मांग की

राज्य के कई हिस्सों में आयोजित किया गया कार्यक्रम

बंगाल की पहली भाजपा सरकार की इस अन्नपूर्णा योजना के उद्घाटन समारोह में सीएम शुभेंदु अधिकारी के साथ महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग की मंत्री अग्निमित्रा पॉल भी मौजूद रहीं। योजना का उद्घाटन कार्यक्रम राज्य के सभी ब्लॉकों, नगरपालिकाओं और कोलकाता नगर निगम क्षेत्र में भी वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया।

लाभार्थियों को बांटे गए स्वीकृति पत्र

उद्घाटन के तुरंत बाद प्रत्येक ब्लॉक और नगरपालिका में चयनित 100 अन्नपूर्णा योजना लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे गए। इसी तरह कोलकाता नगर निगम क्षेत्र में भी 100 लाभार्थियों को ये पत्र दिए गए। सूत्रों के अनुसार, संबंधित उपमंडल अधिकारियों (एसडीओ), बीडीओ और नगरपालिका प्रशासन की सिफारिशों के आधार पर लाभार्थियों की सूची को अंतिम रूप दिया गया है।

योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से वित्तीय मदद मुहैया कराना है। इस वित्तीय मदद से वे अपने घरेलू खर्चों और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकेंगी। भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में ‘अन्नपूर्णा योजना’ का एलान किया गया था। यह तृणमूल कांग्रेस सरकार की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना की जगह लेगी। लक्ष्मी भंडार योजना के तहत लाभार्थियों को हर महीने 1,500 रुपए मिलते थे।

ये भी पढ़ें: जाली दस्तखत मामला: गिरफ्तारी से बचने के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, अदालत ने क्या कहा?

कौन कर सकता है अन्नपूर्णा योजना के लिए पंजीकरण?

योजना के तहत पंजीकरण के लिए लाभार्थियों को 90 दिनों का समय दिया गया है। 25 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महाराष्ट्र:जरांगे का अनशन खत्म करने से किया इनकार, पानी और सलाइन लिया; सरकार के सामने क्या शर्त रखी? – Jarange Agrees To Take Water, Saline But Refuses To Call Off Fast

लखनऊ:राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, आरोप के समर्थन में नहीं मिला कोई साक्ष्य – Petition Challenging Rahul Gandhi’s Citizenship Dismissed.

दूर बैठा दुश्मन भी खाएगा खौफ:खगंतक-243 का सफल परीक्षण, स्वदेशी लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम कैसे बढ़ाएगा सैन्य ताकत? – Iaf-successfully-tests-indigenous-long-range-glide-bomb-khagantak-243

जोंटी रोड्स की भारतीय कप्तान शुभमन गिल को सलाह:सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव का फायदा उठाने को कहा, दिए ये सुझाव – Former South African Cricketer Jonty Rhodes Advice To Indian Captain Shubman Gill Ahead Of Odi World Cup 2027

उबर में 3400 कर्मचारियों की छंटनी:ग्लोबल वर्कफोर्स में 10% की कटौती की तैयारी, भारत में किनकी जाएगी नौकरी? – Uber-global-layoffs-3400-jobs-workforce-restructuring-september-2026-impact-india

पहले गल्फ ऑफ अमेरिका, अब ट्रंप स्ट्रेट?:होर्मुज का नाम बदलना चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति, जानें पूरा मामला – First Gulf Of America Now Trump Strait Us President Wants To Rename Strait Of Hormuz

Leave a Comment