लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bengal:शुभेंदु सरकार के ‘गुंडा नियंत्रण बिल’ को मिला बागी सांसदों का साथ, इसके पीछे क्या है सरकार की मंशा? – What Is West Bengal Anti Social Bill Supported By Rebel Mp Humanyun Kabir

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए एक नया विधेयक लेकर आने वाली है। यह बिल है ‘द वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी सोशल एक्टिविटीज बिल 2026’। जिसे गुंडा नियंत्रण विधेयक भी कहा जा रहा है। सोमवार को ही इस बिल को विधानसभा में पेश किया जा सकता है।  

इस बिल को लाने के पीछे क्या है सरकार की मंशा?

बंगाल सरकार का मानना है कि मौजूदा कानून राज्य में असामाजिक तत्वों और दंगाइयों से निपटने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। इसलिए सरकार ने गुंडा तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए नया बिल लाने का फैसला किया है। इस विधेयक के तहत अवैध खनन, रेत खनन और वन्यजीवों से जुड़े अपराध भी शामिल किए जाएंगे। राज्य सरकार ने कहा है कि कोई आदतन अपराधी है और असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देता है तो उसे गुंडा माना जाएगा। 

इस विधेयक से पुलिस को मिलेगी ज्यादा पॉवर

नए विधेयक से पुलिस को ज्यादा पॉवर मिलने की बात कही जा रही है। एसपी रैंक या उससे ऊपर के अधिकारी की रिपोर्ट पर किसी व्यक्ति को हिरासत में लिया जा सकेगा। इतना ही नहीं पुलिस किसी व्यक्ति को अगर जन सुरक्षा के लिए खतरनाक मानती है तो उसे बिना मुकदमे के एक साल तक हिरासत में रखा जा सकेगा। 

बागी सांसदों का भी मिला साथ

बंगाल के बागी सांसदों ने भी नए विधेयक का समर्थन किया है। बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने एंटी सोशल एक्टिविटीज बिल को लेकर कहा कि ‘मैं इस विधेयक का समर्थन करती हूं। यह विधेयक असामाजिक तत्वों के खिलाफ लाया जा रहा है।’ एयूजेपी विधायक हुमायूं कबीर ने नए विधेयक पर कहा कि मैं इस विधेयक का समर्थन करता हूं और यह राज्य के लोगों की भलाई के लिए लाया जा रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विवाद में फंसी अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’? क्षत्रिय परिषद ने जताई नाराजगी; बयान जारी कर मेकर्स से की ये अपील – Controversy Over Ajay Devgn Director Neeraj Yadav Movie Chauhaan Kshatriya Parishad Expressed Opposition

जयपुर में बड़ा हादसा:निर्माणाधीन रिसॉर्ट में दीवार ढही, तीन मजदूरों की मौत; लंच टाइम ने टाली बड़ी अनहोनी – Jaipur: Three Workers Killed As Wall Collapses At Under-construction Resort; Lunch Break Averts Bigger Tragedy

The Bonus Market Update:: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव से सेंसेक्स-निफ्टी फिर कमजोर पड़े, जानिए बाजार की चाल – Sensex Closing Bell Share Market Updates Share Market News And Updates Sensex Nifty Updates

Bihar News : Major Accident Averted Lightning Struck Dome Jaleshwar Nath Mahadev Temple – Bihar News

Punjab News Live:बेअदबी कानून पर पंजाब सरकार को बड़ा आदेश, एक माह में सभी आपत्तियां हटाएं – Punjab Politics Live Ministers And Mlas To Present Stand Before Akal Takht Cm Bhagwant Mann Update In Hindi

Explainer:आज बंगाल में आ सकता है Ucc विधेयक; क्या है इसका इतिहास, इसके लागू होने से क्या बदलेगा? – Uniform Civil Code History What Was The Debate Of The Constituent Assembly Opposition West Bengal Bill Present

Leave a Comment