Bank Holiday List: अप्रैल का महीना अब केवल 11 दिन का ही बाकी रह गया है. लेकिन इन 11 दिनों में भी बैंक की कई छुट्टियां आ रही हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि अगले हफ्ते में बैंक से जुड़ा कोई करवा लेंगे तो उससे पहले ये बात जान लीजिए कि अगले 11 दिनों में वीकेंड के अलावा बैंकों की और भी कई सारी छुट्टियां हैं. जैसे कल अक्षय तृतीया है, तो वहीं बसवा जयंती की भी छुट्टी पड़ रही है. तो आइये बताते हैं कि आने वाले दिनों में कब- कब और कहां- कहां बैंक की छुट्टियां रहेगीं.
20 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच बैंक की छुट्टियां
यहां देखें लिस्ट किस दिन बैंक बंद रहेंगे.
- सोमवार 20 अप्रैल को कर्नाटक, आंध्रा प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया की छुट्टी रहेगी.
- शनिवार 25 अप्रैल को चौथा शनिवार है, ऐसे में इस दिन भारत का हर एक बैंक बंद रहेगा.
- रविवार 26 अप्रैल को बैंकों का वीकली ऑफ है तो इस दिन भी सारे बैंक बंद रहने वाले हैं.
किस राज्य के लोग होंगे प्रभावित
20 अप्रैल को पूरे इंडिया के बैंक बंद नहीं रहेंगे, केवल कुछ स्टेट्स में ही बैंकों की छुट्टी रहने वाली है. इनमें कर्नाटक, आंध्रा प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के बैंक शामिल हैं. इसके अलावा अन्य राज्यों के बैंक खुले रहेंगे.
बैंक सर्विसेस भी होंगी बंद?
बैंकों के बंद होने की वजह से बैंकों की ब्रांच के अंदर होने वाली सर्विसेज पर असर पड़ेगा. हालांकि ऑनलाइन सेवाएं सुचारू रूप से चलने वाली हैं. जैसे एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई या मोबाइल बैंकिंग एप्स सुचारू रूप से चलेंगी.
पहले ही निपटा लें काम
अगर आप भी इन राज्यों में रहते हैं और आपको बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो इन तारीखों के अच्छी तरह से याद रखें. इन तीन दिनों में बैंक का कोई काम करवाना हो तो ना जाएं. इसके अलावा बाकी की तारीखों में आप बैंक जा सकते हैं.


