
Bank Holiday 18 July 2026: अगर आपको आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो पहले ये जान लें कि 18 जुलाई 2026 यानी शनिवार को देशभर में बैंक बंद नहीं हैं. अक्सर बैंक की छुट्टी को लेकर लोगों में काफी ज्यादा कंफ्यूजन रहती है. भारतीय रिजर्व बैंक की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, आज सिक्किम में बैंक बंद रहने वाले हैं. यहां से आप इसके कारण के बारे में जान सकते हैं. साथ ही आप जान सकते हैं कि कहां- कहां बैंक बंद और कहां खुले रहने वाले हैं.
आज कहां- कहां है बैंक की छुट्टी?
आज सिक्किम में द्रुकपा त्शे-जी त्योहार है और इसी अवसर पर बैंक अवकाश घोषित किया गया है. इस कारण राज्य की सभी सरकारी और निजी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. हालांकि, देश के दूसरे सभी राज्यों में बैंक नॉर्मल तरीके से काम करेंगे.

यात्रियों को कैसे ठग रहा स्पाइसजेट? डार्क पैटर्न्स के इस्तेमाल पर CCPA ने ठोका जुर्माना
तीसरे शनिवार को बैंक खुलते हैं क्या?

शनिवार को बैंक को लेकर अक्सर लोगों में भ्रम रहता है. आरबीआई के नियमों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं. चूंकि आज 18 जुलाई महीने का तीसरा शनिवार है, इसलिए रोज की तरह आज भी बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी.
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी
भले ही किसी राज्य में बैंक शाखाएं बंद हों, लेकिन यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी. ग्राहक डिजिटल मिडियम से पैसे ट्रांसफर, बिल भुगतान और दूसरे बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.
10 और 20 रुपए के नोट छापने में अभी कितना आता है खर्च? प्लास्टिक नोट सरकार को कितने महंगे पड़ेंगे?
बैंक जाने से पहले छुट्टी देखें-
अगर आप किसी दूसरे राज्य में रहते हैं तो बैंक जाने से पहले अपने राज्य की स्थानीय बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें.