लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Awarapan 2 Box Office: ‘आवारापन 2’ से 14 साल बाद इतिहास दोहरा पाएंगे इमरान हाशमी? ये है टॉप 5 सोलो हिट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Awarapan 2 Box Office Day 1 Prediction: बॉलीवुड के रोमांस के किंग इमरान हाशमी एक बार फिर से पर्दे पर अपने पुराने ही अंदाज में वापसी करने जा रहे हैं. वो दिशा पाटनी और शबाना आजमी के साथ जल्द ही फिल्म ‘आवारापन 2’ के जरिए स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में इस रोमांटिक फिल्म को लेकर माना जा रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर सकती है. चलिए बताते हैं ये ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर सकती है.

इमरान हाशमी की बड़ी ओपनर बन सकती है ‘आवारापन 2’

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ‘आवारापन 2’ को लेकर कहा जा रहा है कि ये पहले दिन 10-15 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है. ऐसे में अब लोगों की नजरें इस पर है कि इमराम हाशमी फिर से इतिहास लिख सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो ये इमरान हाशमी के करियर की बड़ी सोलो ओपनर बन जाएगी. ये फिल्म साल 2012 में आई इमरान की फिल्म ‘राज 3’ (10.47 करोड़) को पछाड़ देगी.

Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' से 14 साल बाद इतिहास दोहरा पाएंगे इमरान हाशमी? ये है टॉप 5 सोलो हिट

यह भी पढ़ें: ‘मैंने पतियों को रंगे हाथ पकड़ा था…’, श्वेता तिवारी ने फोड़ा बम, बताई शादी टूटने की असल वजह!

इमरान हाशमी की टॉप 5 सोलो ओपनर (इंडिया नेट)
1. राज 3- 10.47 करोड़
2. जन्नत 2- 8.52 करोड़
3. मर्डर 2- 6.95 करोड़
4. घनचक्कर- 7.2 करोड़
5. राज रीबूट- 6.3 करोड़/ अजहर- 6.3 करोड़  

‘आवारापन’ ने कितनी की थी ओपनिंग?

वहीं, बात की जाए तो फिल्म ‘आवारापन’ के बारे में तो 2007 में आई इमरान हाशमी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 7.75 करोड़ का बिजनेस किया था. जबकि फिल्म का बजट 18 करोड़ था. मोहित सूरी ने इस फिल्म के डायरेक्शन में डेब्यू किया था और ये उनकी कल्ट क्लासिक फिल्म साबित हुई थी. ‘आवारापन’ को बॉलीलुड की मास्टरपीस फिल्मों में गिना जाता है. 

ऐसे में ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि ‘आवारापन 2’ को इसका फायदा मिल सकता है कि इस फ्रैंचाइजी की ये फिल्म पहले से ही हिट है.

यह भी पढ़ें: सीएम विजय की वाइफ ने वापस लिया तलाक का केस, 27 साल बाद टूटने की कगार पर था रिश्ता

‘बटवारा 1947’ से है ‘आवारापन 2’ का क्लैश

आपको बता दें कि फिल्म ‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘बटवारा 1947’ से क्लैश होगा. एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, तो दूसरी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बुनी गई बेहतरीन कहानी है. दोनों ही फिल्मों को 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ऐसे में कोईमोई की रिपोर्ट की मानें तो कहा जा रहा है कि सनी देओल की फिल्म भी ओपनिंग डे पर 11 करोड़ का बिजनेस कर सकती है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment