लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Deool Band 2 BO: 10 करोड़ में बनी ये मराठी फिल्म हुई सुपरहिट, कमाया 634 परसेंट प्रॉफिट, बनाए ये 2 रिकॉर्ड

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


मराठी फिल्म ‘देऊळ बंद 2’ को थिएटर में लगे हुए 33 दिन पूरे हो गए हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डब्रेक कमाई की. फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिले और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिला. आइए नजर डालते हैं फिल्म के 33वें दिन के कलेक्शन पर.

देऊळ बंद 2 का 33वें दिन का कलेक्शन
कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने 33वें दिन 34 लाख की कमाई की. 32वें दिन के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में 54 परसेंट का इजाफा देखने को मिला. फिल्म नेट 73.42 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं ग्रॉस 86. 63 करोड़ का बिजनेस किया.

बता दें कि फिल्म 10 करोड़ के बजट में बनी है और फिल्म ने 63.42 करोड़ का रिटर्न ऑन इंवेस्टमेंट कमाया. वहीं फिल्म ने 634.2  परसेंट का प्रॉफिट कमाया. फिल्म सुपरहिट हो गई है.

ये भी पढ़ें- Welcome To The Jungle BO: चौथे दिन एडवांस बुकिंग में वेलकम टू द जंगल ने उड़ाए गर्दे, सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाल

फिल्म का वीक वाइज कलेक्शन
फिल्म ने पहले हफ्ते में 30.2 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 22.4 करोड़ की कमाई की. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 11.15 करोड़ कमाए. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 6.22 करोड़ कमाए. पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 2.70 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. 31वें दिन फिल्म ने 19  लाख कमाए. 32वें दिन फिल्म ने 22 लाख कमाए.

फिल्म ने बनाए ये रिकॉर्ड

ये फिल्म ने ‘राजा शिवाजी’, ‘सैराट’ और ‘बाईपण भारी देवा’ के बाद अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म भी बन गई है. वहीं 2026 की मराठी फिल्मों की बात करें तो ये दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है. राजा शिवाजी पहले नंबर पर है. इस फिल्म की जर्नी शानदार रही. लेकिन अब फिल्म की बॉक्स ऑफिस पारी खत्म होने की तरफ है.

ये भी पढ़ें- ‘वेलकम टू द जंगल’ ने भरी अक्षय कुमार की झोली, पोस्ट कोविड एरा में बनी ओपनिंग वीकेंड पर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

इस फिल्म को प्रवीण तरडे ने बनाया है. फिल्म में स्नेहल तरडे, मोहन जोशी, महेश मांजरेकर, प्रसाद ओक, ओम भुटकर जैसे स्टार्स हैं. ये 2015 में आई फिल्म का सीक्वल है. 2015 में ‘देऊळ बंद’ आई थी और उस वक्त भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

World Soical Media Day: आलिया-रणबीर से अनुष्का-विराट तक, बॉलीवुड के इन कपल्स की शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचा दिया था तहलका

Welcome To The Jungle BO: चौथे दिन एडवांस बुकिंग में वेलकम टू द जंगल ने उड़ाए गर्दे, सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाल

Ikka Trailer Launch: सनी देओल ने की ‘धुरंधर’ की सक्सेस की तारीफ, बोले- अक्षय खन्ना डिजर्व करते हैं

कृति सेनन और कबीर बहिया का हो गया ब्रेकअप? मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, देखें फोटो

Welcome To The Jungle BO Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने ओपनिंग वीकेंड में काटा गदर, तोड़े 10 बड़े रिकॉर्ड्स

‘गोविंदा के कई अफेयर्स रहे’, शादी पर सुनीता आहूजा का बड़ा खुलासा, बोलीं- प्यार में सब सहना पड़ता है

Leave a Comment