लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Assam:असम में सीएए के तहत अब तक 70 आवेदन, छह लोगों को मिली भारतीय नागरिकता; कितने हुए निर्वासित? – Assam-caa-70-migrants-applied-for-indian-citizenship-six-got-citizenship-172673-foreigners-identified

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

असम में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत अब तक 70 प्रवासियों ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया है, जिनमें से छह लोगों को नागरिकता प्रदान की जा चुकी है। राज्य सरकार ने मंगलवार को विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन यह जानकारी दी। सरकार ने बताया कि इन आवेदनों का निपटारा नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 के तहत किया जा रहा है।

संसद से पारित यह कानून मार्च 2024 में केंद्र सरकार द्वारा नियम अधिसूचित किए जाने के बाद लागू हुआ था। इसके तहत बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के प्रवासियों को भारतीय नागरिकता प्राप्त करने का प्रावधान है।

1.72 लाख विदेशी चिह्नित, 31 हजार से अधिक निर्वासित 

विधानसभा में सरकार ने एक अन्य जवाब में बताया कि असम में अब तक 1,72,673 विदेशियों की पहचान की गई है। इनमें से 31,786 लोगों को निर्वासित (डिपोर्ट) किया जा चुका है। सरकार ने यह भी बताया कि असम से अवैध प्रवासियों की निष्कासन अधिनियम, 1950 के तहत 2 मई 2025 से अब तक 1,572 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस (पुश बैक) भेजा गया है। इनमें श्रीभूमि जिले के 866, कछार जिले के 357 और रेलवे पुलिस द्वारा पकड़े गए 68 अवैध प्रवासी भी शामिल हैं।

असम में राजनीतिक रूप से संवेदनशील है सीएए

असम में सीएए का मुद्दा लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक रूप से संवेदनशील रहा है। कानून पारित होने से पहले और बाद में राज्य में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिनमें कई लोगों की मौत भी हुई थी। हाल ही में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा था कि असम में संदिग्ध मतदाताओं (डी-वोटर) के रूप में चिन्हित बंगाली हिंदुओं की संख्या एक लाख से कम है और वर्तमान में उनमें से कोई भी निरुद्ध केंद्र (डिटेंशन सेंटर) में नहीं है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के 2019 मसौदे को अंतिम रूप दिए जाने के बाद यह संख्या बढ़ सकती है। एनआरसी से बाहर रह जाने वाले पात्र बंगाली हिंदुओं को बाद में सीएए के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करना होगा।

एक नजर में


  • 70 लोगों ने सीएए के तहत नागरिकता के लिए आवेदन किया।

  • 6 आवेदकों को अब तक भारतीय नागरिकता मिली।

  • 1,72,673 विदेशियों की असम में पहचान की गई।

  • 31,786 विदेशियों को अब तक निर्वासित किया गया।

  • 1,572 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को मई 2025 से अब तक पुश बैक किया गया।

  • 866 श्रीभूमि और 357 कछार जिले से वापस भेजे गए।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का राशिफल 30 अगस्त:मेष और सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के साथ मिल सकती है बड़ी खुशखबरी – Today Prediction Horoscope Of 30 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

जूरी के सामने क्यों घबराए जुकरबर्ग?:ड्रग तस्करों से तुलना ने बढ़ाई मुश्किलें, मेटा में क्या बदलाव होंगे? – Meta $17.1 Billion Settlement: Why Did Zuckerberg Fear A Massive Trial Over Teen Social Media Addiction?

एक्सप्लेनर:क्या है इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़ा नया विवाद, समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल? – New Controversy Linked To ‘india’s Got Latent’? What Sparked The Row Over Samay Raina’s Comedy Show?

नेपाल में जलप्रलय, ग्राउंड रिपोर्ट:सैलाब ने छीन लीं सांसें और सपने, पल भर में उजड़ गई बस्ती और बाजार – Nepal Flash Flood, Ground Report From Nuwakot And Galchhi

सीएनजी महंगी:कैब चालकों की कमाई पर कैंची, यात्रियों में बढ़ा किराये का डर, ऑटो-टैक्सी हड़ताल की चेतावनी – Rise In Cng Prices In Delhi Impacts The Earnings Of Cab And Auto-rickshaw Drivers

चीन की चुप्पी पर सवाल?:ग्लेशियर टूटने से अचानक आई बाढ़ तक, आपदा पर तिब्बत ने बीजिंग पर क्या-क्या लगाए आरोप? – Questions Over China Silence? From Glacier Collapse To Flood, Accusations Of Tibet Against Beijing On Disaster

Leave a Comment