लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Asian Games 2026 Live:मनु भाकर से मीराबाई तक, आज भारत की नजरें पदकों पर; पुरुष बैडमिंटन टीम भी चीन से भिड़ेगी – Asian Games 2026 Live: Manu Bhaker, Mirabai Chanu In Action; India Eye Medals On September 23

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

06:32 AM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: शूटिंग टीम फाइनल शुरू

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम फाइनल शुरू हो गया है। मनु भाकर, ईशा सिंह और सुरुचि सिंह भारत के लिए चुनौती पेश कर रही हैं। टीम फाइनल का प्रदर्शन व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वालिफिकेशन के रूप में भी काम करेगा।

06:32 AM, 23-Sep-2026

शूटिंग लाइव: एशियन गेम्स में मनु भाकर एक्शन में

भारतीय महिला एयर पिस्टल टीम जल्द ही एक्शन में होगी। मनु भाकर, सुरुछि इंदर सिंह और ईशा सिंह टीम फाइनल के साथ व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में भी हिस्सा ले रही हैं। ईशा सिंह ने हाल ही में विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता है। आज के मुकाबले में उन पर भी खास नजर रहेगी।

 

06:29 AM, 23-Sep-2026

रोइंग लाइव: भारत ने दो फाइनल में बनाई जगह

बलराज पंवार के पुरुष सिंगल स्कल्स के बाद सतनाम सिंह और सलमान खान ने भी पुरुष डबल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने अपनी हीट में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि सभी हीट के नतीजों में वह तीसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही भारत ने रोइंग में दो फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

06:28 AM, 23-Sep-2026

एशियन गेम्स 2026: कल भारत के लिए कैसा रहा?

एशियन गेम्स में मंगलवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर देश का पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने जापान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और भारत के लिए एक और पदक पक्का किया। महिला टीम को क्वार्टर फाइनल में जापान से 1-3 से हार मिली।

महिला क्रिकेट टीम के स्वर्ण के बाद भारत पहली बार इस एशियाई खेल में पदक तालिका के शीर्ष-10 में पहुंचा।

कल के प्रमुख नतीजे:

  • क्रिकेट: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर महिला क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता।
  • बैडमिंटन: पुरुष टीम ने जापान को 3-0 से हराकर पदक पक्का किया।
  • बैडमिंटन: महिला टीम को जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 1-3 से हार मिली।
  • वुशु: रोशिबिना देवी ने मकाऊ की चू मैन सिन को हराकर महिला 60 किग्रा के सेमीफाइनल में जगह बनाई और पदक पक्का किया।
  • हॉकी: भारत ने पुरुष पूल-ए मुकाबले में श्रीलंका को 16-1 से हराया।
  • मुक्केबाजी: साक्षी चौधरी ने महिला 51 किग्रा में आइरा विलागोस को 5-0 से हराया।
  • मुक्केबाजी: जादुमनी सिंह ने पुरुष 55 किग्रा में चंद्र बहादुर थापा को 5-0 से हराया।
  • जिम्नास्टिक्स: प्रणति नायक ने महिला वॉल्ट फाइनल के लिए सातवें स्थान पर क्वालिफाई किया।
  • टेबल टेनिस: भारतीय महिला टीम को क्वार्टर फाइनल में उत्तर कोरिया से 0-3 से हार मिली।
  • टेबल टेनिस: पुरुष टीम को राउंड ऑफ-16 में दक्षिण कोरिया से 0-3 से हार मिली।
  • शूटिंग: एलावेनिल वलारिवन और पार्थ माने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम फाइनल में चौथे स्थान पर रहे।
  • कबड्डी: भारत ने पुरुष ग्रुप-ए मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 63-31 से हराया।
  • सॉफ्ट टेनिस: जय मीना ने पाकिस्तान के अरैन हुसैन को 4-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
  • ई-फुटबॉल: भारत ने उज्बेकिस्तान के साथ 0-0 से ड्रॉ खेला और मंगोलिया के खिलाफ वॉकओवर मिला।
  • तैराकी: भारतीय पुरुष 4×100 मीटर मेडले रिले टीम ने फाइनल में जगह बनाई।

06:28 AM, 23-Sep-2026

शूटिंग लाइव: मनु भाकर एक्शन में

भारत की दो ध्वजवाहकों में शामिल मनु भाकर आज निशानेबाजी में उतरेंगी। 10 मीटर एयर पिस्टल में उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है। वह एशियाई चैंपियनशिप में इस स्पर्धा में कई स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में भी उन्होंने इस स्पर्धा में रजत पदक जीता था। मनु पिछले एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं, लेकिन वह पदक उन्होंने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में हासिल किया था।

06:21 AM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: मनु भाकर से मीराबाई तक, आज भारत की नजरें पदकों पर; पुरुष बैडमिंटन टीम भी चीन से भिड़ेगी

एशियन गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारत की नजर कई अहम मुकाबलों पर है। मनु भाकर निशानेबाजी में उतरेंगी, जबकि मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग में चुनौती पेश करेंगी। भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम चीन के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी। रोइंग में भी भारतीय खिलाड़ियों का एक्शन जारी है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पांच किमी दूर ड्रोन का सफाया:भारत ने तैयार किया 30 किलोवाट का खतरनाक लेजर हथियार, जानें कब शुरू होगा निर्माण – Neutralizing Drones 5 Km Away India Develops Formidable 30 Kilowatt Laser Weapon Find When Production Begins

बड़ा खुलासा:आस्था कुंज में पहले भी लड़कियों को शिकार बना चुके दरिंदे, ‘सर’ वाले सुराग ने खोली पूरी कड़ी – Delhi Aastha Kunj Case Accused Have Targeted Girls In The Past As Well

सुर्खियां:कई राज्यों में बारिश के अलर्ट; ट्रंप ने यूएन के मंच से ईरान को धमकाया; एंथ्रोपिक की नई सुविधा लॉन्च – Top News 23 Sept Weather Rainfall Flood Alert Anthropic Trump Threaten Iran Politics Crime

जम्मू:कठुआ के भाजपा विधायक का बेटा घर के बाहर से लापता, तलाश में पुलिस की दो टीमें भेजी गईं हरियाणा-पंजाब – Son Of Bjp Mla From Kathua Goes Missing From Outside His Home

असद आलम दिल्ली में होंगे बांग्लादेश के हाई कमिश्नर:ढाका ने टॉप डिप्लोमैट को भेजा, भारत ने दी मंजूरी – Foreign Secretary Asad Alam Siam To Be Bangladesh New High Commissioner To Delhi India Approved Appointment

शत्रुघ्न सिन्हा: ‘ममता बनर्जी ही मेरी नेता, विपक्ष भाग्यशाली उसे राहुल जैसा नेता मिला’; भाजपा पर क्या बोले? – Shatrughan Sinha Interview Bengal Politics Mamata Leadership Rahul Ganghi As Opposition Leader Changes In Bjp

Leave a Comment