लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Andhra Fuel Crisis:सीएम ने पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर रिपोर्ट मांगी, मंत्री बोले- कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई – Andhra Pradesh Petrol-diesel Crisis Cm Naidu Seeks Report News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आंध्र प्रदेश में पेट्रोल और डीजल को लेकर अचानक बने हालात ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सभी जिला कलेक्टरों को तुरंत एक्शन प्लान लागू करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को मिली रिपोर्ट्स में बताया गया कि राज्य के कई पेट्रोल पंप पेट्रोल और डीजल की कमी के कारण बंद हो गए हैं। यह स्थिति मुख्य रूप से लोगों द्वारा घबराहट में ज्यादा ईंधन खरीदने (पैनिक बाइंग) की वजह से पैदा हुई है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस समस्या को जल्दी सुलझाने के लिए सभी विभाग मिलकर काम करें और किए गए कदमों की रिपोर्ट जल्द सौंपें। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव जी. साई प्रसाद और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की। अधिकारियों ने जानकारी दी कि राज्य में कुल 4,510 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें से करीब 421 पंप अस्थायी रूप से बंद हो गए हैं।

आम दिनों के मुताबिक अचनाक बढ़ी पेट्रोल की खपत


अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को 10,345 किलोलीटर पेट्रोल और 14,156 किलोलीटर डीजल की सप्लाई दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर भारी भीड़ देखने को मिली। आम दिनों में जहां पेट्रोल की रोजाना खपत करीब 6,330 किलोलीटर और डीजल की 9,048 किलोलीटर होती है, वहीं शनिवार को पेट्रोल की बिक्री बढ़कर 8,489 किलोलीटर और डीजल की 10,556 किलोलीटर तक पहुंच गई। अधिकारियों ने बताया कि अचानक बढ़ी मांग के कारण कई पेट्रोल पंपों पर स्टॉक जल्दी खत्म हो गया। इसके अलावा, एक्वा (मत्स्य) क्षेत्र द्वारा ड्रम में बड़े स्तर पर ईंधन खरीदने से भी सप्लाई पर दबाव बढ़ा है।

ये भी पढ़ें:- US Dinner Shooting: ‘हिंदुस्तान भी बर्बादी के रास्ते पर…’; ट्रंप का जिक्र कर कांग्रेस नेता ऐसा क्यों बोले?

मंत्री बोले- राज्य में प्रेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं

हालांकि, राज्य के नागरिक आपूर्ति मंत्री नादेंडला मनोहर ने साफ किया है कि राज्य में पेट्रोल और डीजल की कोई वास्तविक कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ पंप सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों के कारण बंद हुए हैं, लेकिन लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। मंत्री ने यह भी चेतावनी दी कि जो लोग कालाबाजारी (ब्लैक मार्केटिंग) करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें, ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवदत्त का पहला टेस्ट शतक:सही रणनीति, मजबूत फुटवर्क और बड़ी पारी की भूख बनी कुंजी; श्रीलंका में चमके बल्लेबाज – Ind Vs Sl: Devdutt Padikkal Speaks On His First Test Century, Talks About Preparations

सिगरेट चाहिए थी, छत तोड़ डाली:रस्सी के जरिए गोदाम में घुसे चोर, ढाई लाख की ‘कश’ वाली खेप लेकर हुए फरार – Cigarettes Worth Rs 2.5 Lakh Stolen From Warehouse In Faridabad Kheri Kalan Village After Cutting Through Roof

Ind Vs Sl Day 2:बारिश से प्रभावित दिन में भारत के सात विकेट गिरे, पडिक्कल दोहरे शतक से चूके; जुरेल का पचासा – Ind Vs Sl Day 2: Sri Lanka Vs India, 1st Test At Galle, Sl Vs Ind, Aug 15 2026 Highlights

वंदे मातरम विवाद:सोनिया गांधी के बचाव में उतरीं Tmc और डीएमके; माकपा ने पूछा- कांग्रेस का रुख क्या? – Sonia Gandhi Vande Mataram Row Congress Tmc Dmk Defend Cpim Clarity

पंजाब में आतंकी हमला नाकाम:अमृतसर में Ied बरामद, इन ठिकानों को उड़ाने की थी प्लानिंग; डेटोनेटर-टाइमर भी मिला – Terror Attack On Police Establishment In Amritsar Fail 690 Grams Of Ied Recovered

Rahul Gandhi:छात्र आंदोलन पर राहुल बोले- मोदी के हिंसक शासन के सामने खड़े होकर जवाबदेही मांगना काबिल-ए-तारीफ – Rahul Gandhi On Student Movement, Says Young People Stood Up To Establishment And Demanded Accountability

Leave a Comment