लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, तीन दिन में दूसरी बार कांप उठी काबुल की धरती

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में बुधवार (15 अप्रैल 2026) को 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. यह तीन दिन दूसरी बार है, जब अफगानिस्तान में भूकंप का सिलसिला जारी है. इससे पहले 12 अप्रैल को 4.6 तीव्रता से भूकंप आया था. 

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, बुधवार को अफगानिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया. यह भूकंप 140 किलोमीटर की गहराई पर आया. इससे पहले 12 अप्रैल को अफगानिस्तान में 150 किलोमीटर की गहराई पर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था. 

भारत सरकार ने अफगानिस्तान में पहुंचाई थी मानवीय मदद

6 अप्रैल को विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि भारत ने बाढ़ और भूकंप से प्रभावित अफगानिस्तान की मदद के लिए मानवीय सहायता पहुंचाई है. एक्स पर पोस्ट करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया था कि भारत ने मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) सामग्री पहुंचाई. इसमें किचन सेट, हाइजीन किट, प्लास्टिक शीट, तिरपाल, स्लीपिंग बैग और अन्य सामान शामिल थे.

उन्होंने कहा था कि भारत अफगानिस्तान के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है. इस मुश्किल समय में मानवीय सहायता और समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है.

अफगानिस्तान में प्राकृतिक आपदाओं से मरने वालों के आंकड़े

टोलो न्यूज के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि अफगानिस्तान के 25 प्रांतों में प्राकृतिक आपदाओं से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है. पिछले दो दिनों में 52 लोग घायल हुए हैं. रेड क्रॉस के मुताबिक,  अफगानिस्तान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं. यहां का हिंदू कुश इलाका एक अत्याधिक भूकंप का सक्रिय केंद्र है. 

अफगानिस्तान में अक्सर क्यों आते हैं भूकंप
अफगानिस्तान में भूकंप का खतरा बना रहता है. इसकी वजह भारतीय और यूरेशियाई टेक्टोनिक प्लेटों के टकराव है. इसके अलावा अफगानिस्तान की जियोग्रोफिकल स्थिति भी बड़ा कारण है. यहां के हेरात इलाके से एक बड़ी फॉल्ट लाइन गुजरती है. UNOCHA की मानें तो अफगानिस्तान प्राकृतिक आपदाओं के लिए एक बेहद ही संवेदनशील इलाका है. यहां भूकंप, मौसमी आपदाएं और बाढ़ का खतरा बना रहता है. 

यह भी पढ़ें: चीन की ‘आंख’ से अमेरिका पर ईरान ने दागीं मिसाइलें, आई ऐसी रिपोर्ट, जिसे पढ़कर आगबबूला हो जाएंगे शी जिनपिंग

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Iran US War: चीन की ‘आंख’ से अमेरिका पर ईरान ने दागीं मिसाइलें, आई ऐसी रिपोर्ट, जिसे पढ़कर आगबबूला हो जाएंगे शी जिनपिंग

ईरान पर अमेरिका की ये बात सुनकर आग उगलने लगा ड्रैगन, बोला- ‘सरासर झूठ, हम देंगे करारा जवाब…’

US Iran War: ईरान वॉर के बीच अमेरिकी हथियारों की चमक पड़ी फीकी, जानें खाड़ी देशों ने कहां किया रुख

ऑफिसर को बचाने नहीं ईरान के परमाणु ठिकाने तबाह करने ट्रंप ने भेजा था फाइटर जेट? सैटेलाइट से खुलासा

जंग सुलझाने में मशगूल शहबाज-मुनीर का ये कैसा पाकिस्तान? दूषित इंजेक्शन लगा 300 से ज्यादा बच्चों में फैलाया HIV, कैमरे में कैद सच्चाई

US Iran Ceasefire: होर्मुज पर नरम पड़े ट्रंप के तेवर, ईरान के साथ 2 हफ्ते और सीजफायर बढ़ाने पर बन सकती है सहमति

Leave a Comment