लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Abhinav Bindra:नीट आंदोलन के बीच अभिनव बिंद्रा का खास संदेश, शिक्षा को राजनीति से ऊपर रखने की अपील – Abhinav Bindra Says Need Education System That Inspires Confidence

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

देश में नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि देश को ऐसी शिक्षा प्रणाली की जरूरत है, जो युवाओं में विश्वास पैदा करे, योग्यता को सम्मान दे और जिज्ञासा को बढ़ावा दे।

बिंद्रा ने किया ट्वीट

हालांकि बिंद्रा ने नीट विवाद या केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग पर चल रहे आंदोलन पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उन्होंने शिक्षा को राजनीति से ऊपर का विषय बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बिंद्रा ने लिखा, ‘मैंने कभी खुद को राजनीतिक व्यक्ति नहीं माना। लेकिन मेरा मानना है कि कुछ मुद्दे ऐसे होते हैं, जो हम सभी के हैं, चाहे हमारी राजनीतिक सोच कुछ भी हो। शिक्षा ऐसा ही एक विषय है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘किसी भी राष्ट्र की पहचान केवल उसकी अर्थव्यवस्था या उपलब्धियों से नहीं होती, बल्कि इस बात से होती है कि वह अपने युवाओं के लिए कितने अवसर पैदा करता है। ऐसी शिक्षा व्यवस्था, जो विश्वास जगाए, प्रतिभा को सम्मान दे और जिज्ञासा को प्रोत्साहित करे, किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत होती है।’ बिंद्रा ने सभी पक्षों से मिलकर शिक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए अवसर, नवाचार और उम्मीद का मजबूत आधार बनी रहनी चाहिए।

नीट को लेकर जारी है आंदोलन

देशभर में नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी हैं। आंदोलन का नेतृत्व कॉकरोच जनता पार्टी कर रही है, जबकि पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी अनशन के जरिए आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।अनशन के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर वांगचुक को पहले दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी पत्नी की याचिका पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। गौरतलब है कि 20 जुलाई को हजारों छात्रों ने संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की थी। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सुर्खियां:आज बंद कमरे में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; केंद्र-लद्दाख वार्ता बेनतीजा; उत्तर रेलवे में परिचालन पर असर – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

विश्लेषण:इतिहासकार और लेखक एंटोन जैगर ने बताया, एक दशक में अति-राजनीति ने समाज पर क्या असर डाला? – Analysis Historian Author Anton Jaeger Explains Impact Of Hyperpolitics On Society Over A Decade

ब्रिक्स समिट:मेहमानों की मेज पर सजेगी जयपुर की कारीगरी, बनाया खास सिल्वर-प्लेटेड टेबलवेयर; कैसे हैं डिजाइन? – Brics Summit Jaipur Craftsmanship 300 Artisans Silver Plated Tableware For Guests

हाईकोर्ट का अहम फैसला:मर्जी से मनाली गई थी लड़की, सीने पर था टैटू; अदालत ने घटाई दुष्कर्म के दोषी की सजा – Misdeed Survivor Had Tattoo Of Accused Name Delhi High Court Reduces Sentence

आठ वर्षीय वान्या का जलवा:एशिया पैसिफिक योगासन चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड, विश्वकप के लिए भी किया क्वालिफाई – 8-year-old Vanya Sharma Wins Two Gold Medals At Uysf Asia Pacific Yogasana Championship

श्रीलंका ने पाकिस्तान को किया बाहर:सेमीफाइनल में चार विकेट से हराया; भारत से 13 सितंबर को खिताबी मुकाबला – Slw Vs Pakw Live Score: Women’s Asia Cup 2026 Semi Final Sri Lanka Vs Pakistan Women Match Scorecard Updates

Leave a Comment